lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

एमपी में चारों ओर होगा देश भक्ति का माहौल, घर-घर लहराएगा तिरंगा- होगी सफाई....

  Updated : August 05, 2025 06:48 AM

रामेश्वर नागदा नीमच

  आयोजन

15 अगस्त को पूरा मध्यप्रदेश देश भक्ति के रंग में रंगेगा। स्वतंत्रता दिवस पर हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा। घर-घर तिरंगा फहराने के साथ ही चारों ओर सफाई भी होगी। दरअसल, मध्यप्रदेश सरकार "हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग" अभियान चला रही है। इस अभियान को सरकार तीन चरणों में पूरा करेगी। पहले चरण में 2 से 8 अगस्त तक देशभक्ति के वातावरण का जागरण और तिरंगे पर केन्द्रित सार्वजनिक कार्यक्रम, चर्चाएं आयोजित की जाएंगी। इनके साथ-साथ तिरंगे से प्रेरित कला, तिरंगा प्रदर्शनी, तिरंगा रंगोली, तिरंगा राखी निर्माण, तिरंगा बुनाई, तिरंगा पर प्रश्नोत्तरी, तिरंगे के लिए स्वयं सेवा, तिरंगा सजावट-लाइट अरेंजमेंट और सैन्य बलों के जवानों-पुलिसकर्मियों को पत्र लेखन सहित कई गतिविधियां संचालित की जाएंगी। मध्यप्रदेश सरकार "हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग" अभियान के दूसरे चरण में 9 से 12 अगस्त तक लोगों को साथ लाने, व्यापक प्रचार-प्रसार, ध्वजों की उपलब्धता, सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा दिखने के लिए अलग-अलग काम किए जाएंगे। स्थानीय उत्पादों पर केंद्रित तिरंगा मेला, तिरंगा कॉन्सर्ट, तिरंगा बाइक-तिरंगा साइकिल रैली, उच्च जनभागीदारी के साथ तिरंगा यात्रा, तिरंगा ध्वज की बिक्री, मानव श्रृंखला निर्माण, तिरंगा गान जैसे कार्यक्रम होंगे। अभियान के तीसरे चरण में 13 से 15 अगस्त तक घर, कार्यालयों, गाड़ियों पर तिरंगा लगाने, सेल्फ़ी अपलोड, सर्वत्र तिरंगे की दृश्यता के साथ-साथ संस्कृति मंत्रालय के साथ सूचनाएं साझा की जाएंगी। हर जगह तिरंगा दृश्यता, तिरंगे के साथ रिकॉर्ड कार्यक्रम किए जाएंगे।
पीएम मोदी के संकल्प को मिल रहा बल - गौरतलब है कि यह अभियान केन्द्रीय पेयजल-स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय के संयुक्त सहयोग से चलाया जा रहा है। इस अभियान की परिकल्पना सामूहिक उत्सव और नागरिक एकता की भावना पर आधारित है। इसमें स्वतंत्रता के सार को स्वच्छता और सुजलता के संकल्प के साथ जोड़ा गया है। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित जल आपूर्ति, प्रभावी “जल, स्वच्छता और स्वास्थ्य’’ और बेहतर स्वच्छता सुनिश्चित की जाएगी। इन गतिविधियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को बल मिल रहा है।
पंचायतों में होगी कई गतिविधियां - अभियान के अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन (एसवीएम-जी) और जल-जीवन मिशन (जेजेएम) के अंतर्गत गांवों, ग्राम पंचायतों में कई गतिविधियां होंगी। इनमें स्वच्छ सुजल गांव प्रतिज्ञाएं, सामुदायिक सफाई अभियान, परिसंपत्तियों की सफाई, जागरूकता गतिविधियां, जल-संरक्षण, अमृत सरोवर, सार्वजनिक स्थानों आदि सहित प्रमुख स्थलों पर ध्वजारोहण समारोह शामिल हैं। यह प्रतीकात्मक कार्य सुरक्षित जल और स्वच्छता तक पहुंच द्वारा लाई गई स्वतंत्रता, गरिमा और कल्याण को दर्शाता है।
इनकी सक्रिय भागीदारी - अभियान में जिलों, ब्लॉकों और ग्राम पंचायतों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है। इसमें स्थानीय संस्थाओं, ग्राम जल सेवा समितियों, स्वयं सहायता समूहों, पंचायती राज संस्थाओं, साथ ही स्कूली बच्चों, स्वयं-सेवकों और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को इस अभियान का नेतृत्व करने और इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

युवा संगम में 196 अभ्‍यर्थी चयनित, 32 अभ्‍यर्थी को मिले आफर लेटर....

June 24, 2026 10:46 AM

स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग की समन्वय बैठक सम्‍पन्‍न, मेडिको लीगल/पोस्टमार्टम प्रकरणों का ऑनलाइन इंद्राज व त्वरित निराकरण के निर्देश...

June 24, 2026 10:45 AM

कलेक्‍टर द्वारा आवासीय कॉलोनी विकास की सशर्त अनुमति जारी, 11 भूखंड न.पा. के पास बंधक....

June 24, 2026 10:45 AM

मंदसौर में एमडी ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़, 13.850 किलो एमडी ड्रग और केमिकल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...

June 24, 2026 09:16 AM

गांधीसागर बांध जलाशय के तटवर्तीय ग्रामों के लिए बाढ़ सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश जारी, जलस्तर की सतत निगरानी, सूचना तंत्र एवं राहत व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व...

June 24, 2026 08:11 AM

स्पा सेंटर की आड़ में संचालित देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार, चार विदेशी महिलाओं का रेस्क्यू...

June 24, 2026 07:21 AM

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे सेफ क्लिक 2.0 साइबर जागरूकता अभियान का शुभारंभ, रविन्द्र भवन से साइबर जागरूकता रथ को करेंगे रवाना....

June 24, 2026 02:48 AM

काले हिरण व चिंकारा के शिकार कर अंतर्राज्यीय तस्करी करने वाले आरोपियों की जमानत याचिका खारिज...

June 24, 2026 02:46 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

June 24, 2026 02:44 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

June 24, 2026 02:41 AM

नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला स्तरीय मास्टर वालंटियर्स प्रशिक्षण आयोजित, 150 से अधिक स्वयंसेवकों को मिला प्रशिक्षण...

June 23, 2026 02:11 PM

सीबीएन राजस्थान की बड़ी कार्रवाई, 72 हजार ट्रामाडोल कैप्सूल जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार...

June 23, 2026 01:00 PM

भीलवाड़ा में होगा तैलिक साहू समाज का राष्ट्रीय शक्ति प्रदर्शन, 20 हजार समाजबंधुओं के जुटने की तैयारी...

June 23, 2026 12:49 PM

ग्रामीण सेवा शिविर 2026 का ग्राम पंचायत खोरिया में हुआ आयोजन, कलेक्टर ने किया निरीक्षण...

June 23, 2026 12:42 PM

अवैध मादक पदार्थ तस्करी पर रतलाम पुलिस का बड़ा प्रहार पांच आदतन तस्करों पर पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई केंद्रीय जेल इंदौर भेजे गए...

June 23, 2026 12:38 PM

शिव ही सत्य है शिव ही सुंदरम है जय महेश के नारों से गूंज नीमच नगर, फूलों से सराबोर हुई नीमच की सड़के, 108 तोरण द्वार लगाकर किया स्वागत, महेश नवमी पर्व उत्पत्ति दिवस पर सुबह प्रभात फेरी, वाहन रैली एवं शाम को रथ यात्रा, पुरस्कार वितरण समारोह के साथ सम्पन्न...

June 23, 2026 12:11 PM

भव्य शोभायात्रा, सुंदरकांड पाठ और सम्मान समारोह के साथ माहेश्वरी समाज ने मनाया 5159वां महेश नवमी उत्पत्ति दिवस.....

June 23, 2026 12:04 PM

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर विधायक परिहार ने दी श्रद्धांजलि…..

June 23, 2026 11:47 AM

ट्रेन में नशीला पदार्थ देकर चोरी करने वाले आरोपी को 05 वर्ष का सश्रम कारावास...

June 23, 2026 11:45 AM