lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

शिव ही सत्य है शिव ही सुंदरम है जय महेश के नारों से गूंज नीमच नगर, फूलों से सराबोर हुई नीमच की सड़के, 108 तोरण द्वार लगाकर किया स्वागत, महेश नवमी पर्व उत्पत्ति दिवस पर सुबह प्रभात फेरी, वाहन रैली एवं शाम को रथ यात्रा, पुरस्कार वितरण समारोह के साथ सम्पन्न...

  Updated : June 23, 2026 12:11 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  आयोजन

नीमच :- माहेश्वरी समाज के आराध्य देव भगवान महेश के उत्पत्ति दिवस 23 जून मंगलवार को महेश नवमी पर्व के पावन उपलक्ष्य में सुबह विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ उत्साह के साथ विभिन्न आयोजन आयोजित किए गए। माहेश्वरी समाज नीमच के अध्यक्ष सत्यनारायण जागेटिया ,सचिव सुरेश सोडानी, मीडिया प्रभारी ललित राठी ने बताया कि मंगलवार को सुबह 5 बजे श्री राम मंदिर से समाज जनों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। जो श्री राम मंदिर से प्रारंभ होकर पुनः श्री राम मंदिर पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठानों में परिवर्तित हो गई। प्रभात फेरी में चार पहिया हाथ ठेला गाड़ी में भगवान महेश को फूलों से श्रृंगारित किया गया था। समाज जन भजन कीर्तन गाते चल रहे थे। सभी समाज जनों द्वारा मार्ग में आने वाले बिचला गोपाल मंदिर, नरसिंह मंदिर, श्री बड़े बालाजी मंदिर के प्रवेश द्वार पर विशेष भजन कीर्तन प्रस्तुत किये। महेश्वरी भवन से लेकर पुस्तक बाजार श्री राम मंदिर तिलक मार्ग घंटाघर क्षेत्र को 108 प्रवेश तोरण द्वार से सजाकर महेश जयंती शोभा यात्रा का स्वागत किया गया।
सुबह 8 बजे श्री राम मंदिर पर अभिषेक वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ आयोजित किया गया। इसके साथ ही सुबह 9:30 बजे महेश्वरी भवन से माहेश्वरी युवा संगठन नीमच के तत्वाधान में एक वाहन रैली निकाली गई जो नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई पुनः माहेश्वरी भवन पहुंचकर महेश नवमी कार्यक्रमों में परिवर्तित हो गई। वाहन रैली में सबसे आगे डीजे पर भगवान महेश के जीवन चरित्र पर आधारित भजन कीर्तन की श्वर लहरियां बिखर रही थी। खुली खुली जीप रूपी रथ में माहेश्वरी समाज नीमच के अध्यक्ष सत्यनारायण जगेटिया ,जिला अध्यक्ष सुनील गगरानी, युवा अध्यक्ष पीयूष काबरा, विराजित थे। जिनका मार्ग में स्थान स्थान पर समाज जनों द्वारा पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया। रैली का मार्ग में स्थान स्थान पर पुष्प वर्षा से आत्मिय अगवानी की गई। विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारीयों द्वारा अनेक स्थानों पर ठंडा पेयजल की सुविधा भी उपलब्ध थी।
इसके साथ ही महिलाएं लाल परिधानों में केसरिया ध्वज लिए दो पहिया वाहनों पर चल रही थी। पुरुष पुरुष सफेद परिधानों में वाहनों पर सवार थे।सुबह 11बजे महेश्वरी भवन के नवनिर्मित सभागार में पारितोषिक वितरण कार्यक्रम, पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान मेधावी छात्र छात्र पुरस्कार सम्मान एवं दोपहर 12:30 बजे से 2 बजे तक स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया माहेश्वरी समाज के आराध्य देव भगवान महेश के उत्पत्ति पर्व महेश नवमी के उपलक्ष्य में रथ यात्रा भगवान महेश की पूजा अर्चना के बाद रथ यात्रा चल समारोह प्रारंभ हुआ। रथ यात्रा पुस्तक बाजार तिलक मार्ग विवेक पथ महेश सर्कल, महेश मार्ग होते हुए समाज भवन पर पहुंची समारोह में पुरुष श्वेत तथा महिलाएं केसरिया पीले परिधानों में नन्हे मुन्ने बच्चे सपरिवार शामिल थे। शोभायात्रा के पश्चात महेश्वरी भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में विधायक दिलीप सिंह परिहार ,नगर पालिका अध्यक्ष स्वाती गौरव चोपड़ा ,जिला माहेश्वरी समाज के नीमच के जिला अध्यक्ष सुनील गगरागनी, जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश पप्पू जैन अतिथि के रूप में उपस्थित थे। महेश जयंती पर्व के उपलक्ष्य में सभी समाजजन अपने-अपने संस्थान का अवकाश रखकर सभी कार्यक्रमों में शामिल हुए तथा अपने अपने आवास पर दीप प्रज्वलित कर सामाजिक एकता प्रदर्शित की।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

सीबीएन राजस्थान की बड़ी कार्रवाई, 72 हजार ट्रामाडोल कैप्सूल जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार...

June 23, 2026 01:00 PM

भीलवाड़ा में होगा तैलिक साहू समाज का राष्ट्रीय शक्ति प्रदर्शन, 20 हजार समाजबंधुओं के जुटने की तैयारी...

June 23, 2026 12:49 PM

ग्रामीण सेवा शिविर 2026 का ग्राम पंचायत खोरिया में हुआ आयोजन, कलेक्टर ने किया निरीक्षण...

June 23, 2026 12:42 PM

अवैध मादक पदार्थ तस्करी पर रतलाम पुलिस का बड़ा प्रहार पांच आदतन तस्करों पर पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई केंद्रीय जेल इंदौर भेजे गए...

June 23, 2026 12:38 PM

शिव ही सत्य है शिव ही सुंदरम है जय महेश के नारों से गूंज नीमच नगर, फूलों से सराबोर हुई नीमच की सड़के, 108 तोरण द्वार लगाकर किया स्वागत, महेश नवमी पर्व उत्पत्ति दिवस पर सुबह प्रभात फेरी, वाहन रैली एवं शाम को रथ यात्रा, पुरस्कार वितरण समारोह के साथ सम्पन्न...

June 23, 2026 12:11 PM

भव्य शोभायात्रा, सुंदरकांड पाठ और सम्मान समारोह के साथ माहेश्वरी समाज ने मनाया 5159वां महेश नवमी उत्पत्ति दिवस.....

June 23, 2026 12:04 PM

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर विधायक परिहार ने दी श्रद्धांजलि…..

June 23, 2026 11:47 AM

ट्रेन में नशीला पदार्थ देकर चोरी करने वाले आरोपी को 05 वर्ष का सश्रम कारावास...

June 23, 2026 11:45 AM

माहेश्वरी नवमी उत्पत्ति दिवस पर्व पर डांसिंग सुपरस्टार प्रतियोगिता में समाज जनों ने सांस्कृतिक कला का प्रदर्शन किया, 15 प्रतिभाओं का किया सम्मान...

June 23, 2026 11:42 AM

नीमच-सिंगोली मार्ग और मोरवन पुलिया पर फूटा जनाक्रोश, राजकुमार अहीर बोले, जनता के हक की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे....

June 23, 2026 11:35 AM

जनसुनवाई शिविर में 64 आवेदकों की समस्याएं सुनीं, सीएम हेल्पलाइन की 15 शिकायतों का हुआ संतुष्टिपूर्वक निराकरण....

June 23, 2026 11:30 AM

सिंगोली के गोपाल गाडी लोहार को एक बत्‍ती कनेक्‍शन के लिए तत्‍काल एन.ओ.सी.के निर्देश, कलेक्‍टर ने बब्‍बूबाई की फसल को नुकसान पहुचाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही के दिए निर्देश, राजस्‍व अधिकारी खेतों पर जाने के रास्‍ते तत्‍काल खुलवाएं- कलेक्‍टर, कलेक्‍टर ने की जनसुनवाई - 145 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं...

June 23, 2026 11:19 AM

अवैध खनिज उत्‍खनन परिवहन पर तीन वाहन मालिकों पर कुल 84 हजार से अधिक का जुर्माना अधिरोपित...

June 23, 2026 11:18 AM

गौचर बचाओ फाउंडेशन को मिली बड़ी मान्यता, केंद्र सरकार ने जारी किया CSR पंजीयन...

June 23, 2026 07:23 AM

सेवा, संस्कार और गौ संरक्षण को समर्पित रहेगा पूर्व गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता का जन्मदिवस...

June 23, 2026 05:49 AM

महिला आयोग की जनसुनवाई में सामने आए एआई के दुरुपयोग के गंभीर मामले शादी का झांसा और ब्लैकमेलिंग पर आयोग सख्त.....

June 23, 2026 05:41 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

June 23, 2026 05:39 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

June 23, 2026 05:38 AM

अंतरराज्यीय शराब तस्करों के खिलाफ नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 460.26 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार...

June 22, 2026 05:42 PM