गौचर बचाओ फाउंडेशन को मिली बड़ी मान्यता, केंद्र सरकार ने जारी किया CSR पंजीयन...
Updated : June 23, 2026 07:23 AM
राजकुमार गोयल भीलवाड़ा
सामाजिक
भीलवाड़ा :- गौचर बचाओ फाउंडेशन, भीलवाड़ा को भारत सरकार के कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय (Ministry of Corporate Affairs) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) गतिविधियों के संचालन हेतु आधिकारिक पंजीकरण प्रदान किया गया है। रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज़, जयपुर द्वारा जारी स्वीकृति पत्र के अनुसार फाउंडेशन को CSR Registration Number – CSR00113251 आवंटित किया गया है। फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक गोटू सिंह मंगलपुरा ने बताया कि इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से संस्था को देशभर की कंपनियों एवं औद्योगिक संस्थानों के CSR सहयोग के माध्यम से गौसंरक्षण, गौचर भूमि संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जल संरक्षण, पशु चिकित्सा सेवाओं तथा जनकल्याण से जुड़े विभिन्न सामाजिक कार्यों को व्यापक स्तर पर संचालित करने में सहायता मिलेगी। गौचर बचाओ फाउंडेशन लंबे समय से राजस्थान सहित विभिन्न क्षेत्रों में गौचर भूमि संरक्षण, अतिक्रमण मुक्ति अभियान, पर्यावरण जागरूकता, वृक्षारोपण एवं गौवंश संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत है। CSR पंजीकरण प्राप्त होने के बाद संस्था अब कॉर्पोरेट क्षेत्र के सहयोग से अपने अभियानों को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक रूप से संचालित कर सकेगी। फाउंडेशन ने इस अवसर पर भारत सरकार, कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय एवं रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज़, जयपुर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था समाज, पर्यावरण एवं गौसेवा के क्षेत्र में पारदर्शिता एवं समर्पण के साथ कार्य करती रहेगी तथा CSR सहयोग के माध्यम से जनहित के अनेक नए प्रकल्प प्रारंभ किए जाएंगे।
और खबरे
भीलवाड़ा में होगा तैलिक साहू समाज का राष्ट्रीय शक्ति प्रदर्शन, 20 हजार समाजबंधुओं के जुटने की तैयारी...
June 23, 2026 12:49 PM
ग्रामीण सेवा शिविर 2026 का ग्राम पंचायत खोरिया में हुआ आयोजन, कलेक्टर ने किया निरीक्षण...
June 23, 2026 12:42 PM
अवैध मादक पदार्थ तस्करी पर रतलाम पुलिस का बड़ा प्रहार पांच आदतन तस्करों पर पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई केंद्रीय जेल इंदौर भेजे गए...
June 23, 2026 12:38 PM
शिव ही सत्य है शिव ही सुंदरम है जय महेश के नारों से गूंज नीमच नगर, फूलों से सराबोर हुई नीमच की सड़के, 108 तोरण द्वार लगाकर किया स्वागत, महेश नवमी पर्व उत्पत्ति दिवस पर सुबह प्रभात फेरी, वाहन रैली एवं शाम को रथ यात्रा, पुरस्कार वितरण समारोह के साथ सम्पन्न...
June 23, 2026 12:11 PM
भव्य शोभायात्रा, सुंदरकांड पाठ और सम्मान समारोह के साथ माहेश्वरी समाज ने मनाया 5159वां महेश नवमी उत्पत्ति दिवस.....
June 23, 2026 12:04 PM
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर विधायक परिहार ने दी श्रद्धांजलि…..
June 23, 2026 11:47 AM
ट्रेन में नशीला पदार्थ देकर चोरी करने वाले आरोपी को 05 वर्ष का सश्रम कारावास...
June 23, 2026 11:45 AM
माहेश्वरी नवमी उत्पत्ति दिवस पर्व पर डांसिंग सुपरस्टार प्रतियोगिता में समाज जनों ने सांस्कृतिक कला का प्रदर्शन किया, 15 प्रतिभाओं का किया सम्मान...
June 23, 2026 11:42 AM
नीमच-सिंगोली मार्ग और मोरवन पुलिया पर फूटा जनाक्रोश, राजकुमार अहीर बोले, जनता के हक की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे....
June 23, 2026 11:35 AM
जनसुनवाई शिविर में 64 आवेदकों की समस्याएं सुनीं, सीएम हेल्पलाइन की 15 शिकायतों का हुआ संतुष्टिपूर्वक निराकरण....
June 23, 2026 11:30 AM
सिंगोली के गोपाल गाडी लोहार को एक बत्ती कनेक्शन के लिए तत्काल एन.ओ.सी.के निर्देश, कलेक्टर ने बब्बूबाई की फसल को नुकसान पहुचाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही के दिए निर्देश, राजस्व अधिकारी खेतों पर जाने के रास्ते तत्काल खुलवाएं- कलेक्टर, कलेक्टर ने की जनसुनवाई - 145 आवेदकों की सुनी समस्याएं...
June 23, 2026 11:19 AM
अवैध खनिज उत्खनन परिवहन पर तीन वाहन मालिकों पर कुल 84 हजार से अधिक का जुर्माना अधिरोपित...
June 23, 2026 11:18 AM
गौचर बचाओ फाउंडेशन को मिली बड़ी मान्यता, केंद्र सरकार ने जारी किया CSR पंजीयन...
June 23, 2026 07:23 AM
सेवा, संस्कार और गौ संरक्षण को समर्पित रहेगा पूर्व गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता का जन्मदिवस...
June 23, 2026 05:49 AM
महिला आयोग की जनसुनवाई में सामने आए एआई के दुरुपयोग के गंभीर मामले शादी का झांसा और ब्लैकमेलिंग पर आयोग सख्त.....
June 23, 2026 05:41 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
June 23, 2026 05:39 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
June 23, 2026 05:38 AM
अंतरराज्यीय शराब तस्करों के खिलाफ नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 460.26 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार...
June 22, 2026 05:42 PM
नीमच में 27 जून से दो दिवसीय संस्कार शिविर, बच्चों में नैतिक मूल्यों व व्यक्तित्व विकास पर रहेगा फोकस, भारत विकास परिषद सुभाष शाखा का आयोजन, 200 रुपए पंजीयन शुल्क, 28 जून शाम तक चलेगा शिविर...
June 22, 2026 04:15 PM