lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

नीमच-सिंगोली मार्ग और मोरवन पुलिया पर फूटा जनाक्रोश, राजकुमार अहीर बोले, जनता के हक की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे....

  Updated : June 23, 2026 11:35 AM

नोशाद अली जावद

  राजनीति

जावद :- विधानसभा क्षेत्र की बदहाल सड़कों, अधूरे निर्माण कार्यों, दुर्घटनाओं और जनसुविधाओं की अनदेखी को लेकर मंगलवार को वरिष्ठ किसान नेता एवं पूर्व कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी राजकुमार अहीर के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने धरना देकर सरकार, प्रशासन और क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सखलेचा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। धरने के दौरान क्षेत्रवासियों का आक्रोश खुलकर सामने आया। प्रदर्शन के बाद जावद अनुविभागीय अधिकारी के नाम तहसीलदार कमलेश डुडवे को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग की गई।धरना स्थल पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए राजकुमार अहीर ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली और जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर तीखे सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को लेकर कई बार कलेक्टर से लेकर उज्जैन संभाग के अधिकारियों तक शिकायतें पहुंचाई गईं,लेकिन जनता को राहत देने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि अब यह स्पष्ट हो चुका है कि प्रशासन जनता की अपेक्षा सरकार और उसके जनप्रतिनिधियों की सुनने में अधिक रुचि रखता है।अहीर ने कहा कि जावद विधानसभा क्षेत्र की सड़कें आज लोगों के लिए परेशानी और खतरे का कारण बन चुकी हैं। गर्मी के दिनों में धूल के गुबार उड़ते हैं तो बरसात में सड़कें तालाब जैसी नजर आती हैं। कई स्थानों पर सड़क निर्माण के नाम पर खुदाई कर रास्तों को अधूरा छोड़ दिया गया है, जबकि कई जगह केवल गिट्टी और चूरी डालकर काम रोक दिया गया है। ऐसे हालातों में रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं और आम नागरिक अपनी जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं।अपने भाषण में अहीर ने कहा कि आज हम यहां किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि जनता के दर्द को आवाज देने के लिए खड़े हैं। यह धरना हमारी लड़ाई का अंत नहीं, बल्कि शुरुआत है। जब तक क्षेत्र की जनता को न्याय नहीं मिलेगा और समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। किसान, मजदूर, गरीब, व्यापारी और राहगीर मेरे परिवार का हिस्सा हैं। इनके अधिकारों पर कोई आंच आएगी तो मैं हर मोर्चे पर इनके साथ खड़ा रहूंगा।उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण कार्य में भारी लापरवाही बरती जा रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करने के बजाय ठेकेदारों को संरक्षण देने में लगे हुए हैं। अहीर ने कहा कि उदयपुर की सांवरिया कंस्ट्रक्शन कंपनी को सड़क निर्माण का ठेका दिए हुए करीब एक वर्ष हो चुका है, लेकिन काम की रफ्तार इतनी धीमी है कि लोगों को राहत मिलने की बजाय परेशानियां और बढ़ गई हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में लगे कई मजदूरों को चार-चार महीने से मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे उनके परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं।ज्ञापन में बताया गया कि नीमच से सिंगोली तक लगभग 85 किलोमीटर लंबे मार्ग के निर्माण के लिए एमआरडीसी विभाग द्वारा करीब 300 करोड़ रुपए की योजना स्वीकृत की गई थी। एक वर्ष पूर्व कार्यादेश जारी होने के बावजूद निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है। इससे प्रतिदिन हजारों लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि नीमच से डीकेन तक सड़क के दोनों ओर एक साथ खुदाई कर बड़ी-बड़ी गिट्टियां डाल दी गई हैं, जबकि निर्माण के नियमों के अनुसार पहले एक ओर का कार्य पूरा कर दूसरी ओर काम किया जाना चाहिए। ठेकेदार की लापरवाही के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को लगातार जोखिम उठाना पड़ रहा है।राजकुमार अहीर ने सड़क निर्माण कार्य से जुड़ी दुर्घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि बीते महीनों निर्माण कार्य में लगे वाहन की चपेट में आने से एक आदिवासी युवक की मौत हो गई थी। वहीं अपनी बहन की शादी के निमंत्रण पत्र बांटने जा रहा एक युवक भी सड़क की बदहाल स्थिति के कारण दुर्घटना का शिकार होकर असमय काल का ग्रास बन गया। इसके अलावा भी आए दिन लोग दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठा है।अहीर ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आगामी 15 दिनों के भीतर नीमच से डीकेन तक का सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया और डीकेन से सिंगोली मार्ग पर तत्काल डामरीकरण व पेचवर्क नहीं कराया गया, तो क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित विभाग की होगी।
उन्होंने अपने संबोधन में क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सखलेचा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जनता समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन विधायक कुंभकर्णी नींद में सोए हुए हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व जनता को राहत दिलाना होता है, लेकिन क्षेत्र में विकास कार्यों की स्थिति देखकर ऐसा नहीं लगता कि जनता की समस्याएं उनकी प्राथमिकता में हैं।धरने के दौरान मोरवन पुलिया का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। अहीर ने कहा कि पुलिया का निर्माण कार्य अब तक अधूरा पड़ा हुआ है। बारिश का मौसम शुरू होने के साथ ही वहां आवागमन बाधित होने की आशंका बढ़ गई है। यदि समय रहते कार्य पूरा नहीं हुआ तो आसपास के गांवों के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।धरना प्रदर्शन के बाद राजकुमार अहीर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार कमलेश डुडवे को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान, मजदूर, व्यापारी, युवा और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में जनसमस्याओं को लेकर लोगों का आक्रोश स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

भीलवाड़ा में होगा तैलिक साहू समाज का राष्ट्रीय शक्ति प्रदर्शन, 20 हजार समाजबंधुओं के जुटने की तैयारी...

June 23, 2026 12:49 PM

ग्रामीण सेवा शिविर 2026 का ग्राम पंचायत खोरिया में हुआ आयोजन, कलेक्टर ने किया निरीक्षण...

June 23, 2026 12:42 PM

अवैध मादक पदार्थ तस्करी पर रतलाम पुलिस का बड़ा प्रहार पांच आदतन तस्करों पर पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई केंद्रीय जेल इंदौर भेजे गए...

June 23, 2026 12:38 PM

शिव ही सत्य है शिव ही सुंदरम है जय महेश के नारों से गूंज नीमच नगर, फूलों से सराबोर हुई नीमच की सड़के, 108 तोरण द्वार लगाकर किया स्वागत, महेश नवमी पर्व उत्पत्ति दिवस पर सुबह प्रभात फेरी, वाहन रैली एवं शाम को रथ यात्रा, पुरस्कार वितरण समारोह के साथ सम्पन्न...

June 23, 2026 12:11 PM

भव्य शोभायात्रा, सुंदरकांड पाठ और सम्मान समारोह के साथ माहेश्वरी समाज ने मनाया 5159वां महेश नवमी उत्पत्ति दिवस.....

June 23, 2026 12:04 PM

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर विधायक परिहार ने दी श्रद्धांजलि…..

June 23, 2026 11:47 AM

ट्रेन में नशीला पदार्थ देकर चोरी करने वाले आरोपी को 05 वर्ष का सश्रम कारावास...

June 23, 2026 11:45 AM

माहेश्वरी नवमी उत्पत्ति दिवस पर्व पर डांसिंग सुपरस्टार प्रतियोगिता में समाज जनों ने सांस्कृतिक कला का प्रदर्शन किया, 15 प्रतिभाओं का किया सम्मान...

June 23, 2026 11:42 AM

नीमच-सिंगोली मार्ग और मोरवन पुलिया पर फूटा जनाक्रोश, राजकुमार अहीर बोले, जनता के हक की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे....

June 23, 2026 11:35 AM

जनसुनवाई शिविर में 64 आवेदकों की समस्याएं सुनीं, सीएम हेल्पलाइन की 15 शिकायतों का हुआ संतुष्टिपूर्वक निराकरण....

June 23, 2026 11:30 AM

सिंगोली के गोपाल गाडी लोहार को एक बत्‍ती कनेक्‍शन के लिए तत्‍काल एन.ओ.सी.के निर्देश, कलेक्‍टर ने बब्‍बूबाई की फसल को नुकसान पहुचाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही के दिए निर्देश, राजस्‍व अधिकारी खेतों पर जाने के रास्‍ते तत्‍काल खुलवाएं- कलेक्‍टर, कलेक्‍टर ने की जनसुनवाई - 145 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं...

June 23, 2026 11:19 AM

अवैध खनिज उत्‍खनन परिवहन पर तीन वाहन मालिकों पर कुल 84 हजार से अधिक का जुर्माना अधिरोपित...

June 23, 2026 11:18 AM

गौचर बचाओ फाउंडेशन को मिली बड़ी मान्यता, केंद्र सरकार ने जारी किया CSR पंजीयन...

June 23, 2026 07:23 AM

सेवा, संस्कार और गौ संरक्षण को समर्पित रहेगा पूर्व गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता का जन्मदिवस...

June 23, 2026 05:49 AM

महिला आयोग की जनसुनवाई में सामने आए एआई के दुरुपयोग के गंभीर मामले शादी का झांसा और ब्लैकमेलिंग पर आयोग सख्त.....

June 23, 2026 05:41 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

June 23, 2026 05:39 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

June 23, 2026 05:38 AM

अंतरराज्यीय शराब तस्करों के खिलाफ नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 460.26 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार...

June 22, 2026 05:42 PM

नीमच में 27 जून से दो दिवसीय संस्कार शिविर, बच्चों में नैतिक मूल्यों व व्यक्तित्व विकास पर रहेगा फोकस, भारत विकास परिषद सुभाष शाखा का आयोजन, 200 रुपए पंजीयन शुल्क, 28 जून शाम तक चलेगा शिविर...

June 22, 2026 04:15 PM