FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

गाँधी सागर अभयारण्य में मादा चीता धीरा को सफलतापूर्वक छोड़ा, परियोजना चीता में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि, चीता आबादी पुनर्वास के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम...

  Updated : September 18, 2025 02:15 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

परियोजना चीता में बुधवार को एक और ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ गयी, जब कूनो राष्ट्रीय उद्यान की लगभग 7.5 वर्ष की मादा चीता 'धीरा' को वन विभाग के अधिकारियों ने गाँधी सागर अभयारण्य में दोपहर 2 बजे सफलतापूर्वक छोड़ा। यह अभियान सुबह कूनो राष्ट्रीय उद्यान से प्रारंभ हुआ, जहाँ वन विभाग की पशु चिकित्सा टीम, फील्ड स्टॉफ और वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरी प्रक्रिया की बारीकी से निगरानी की। मादा चीता 'धीरा' जो अपने परिवहन क्रेट में शांत, किन्तु सतर्क थी। धीरा ने लगभग 7 घंटे की यात्रा एक विशेष वातानुकूलित वाहन में पूरी की। पूरी यात्रा के दौरान उसकी सेहत और सुरक्षा पर कड़ी निगरानी रखी गयी। गाँधी सागर अभयारण्य में जब क्रेट का दरवाजा खोला गया, धीरा ने कुछ क्षण रुककर अपने नये परिवेश को देखा और अपने नये घर की भूमि पर फुर्ती से छलांग लगाते हुए पहला कदम रखा। यह पुनर्वास भारत में चीता आबादी के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कूनो राष्ट्रीय उद्यान से पूर्व में भी 2 नर चीतों का पुनर्वास गाँधी सागर अभयारण्य में किया गया था। मादा चीता का पुनर्वास होने से यह एक सक्षम प्रजनन आबादी का मार्ग प्रशस्त करेगा। यह परियोजना की दीर्घकालिक सफलता के लिये अत्यंत आवश्यक है। यह घटना केवल एक जानवर का पुनर्वास नहीं थी, बल्कि एक सपने की निरंतरता थी। भारत की अपनी खोयी हुई प्राकृतिक धरोहर को पुनर्स्थापित करने की प्रतिबद्धता और 'टीम चीता' के प्रत्येक सदस्य के लिये गौरव का क्षण था।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

नगरीय निकायों में शुरू हुआ सेवा पखवाड़ा, निकायों में प्रतिदिन निर्धारित विषयवार कार्यक्रम होंगे आयोजित...

September 18, 2025 02:17 AM

गाँधी सागर अभयारण्य में मादा चीता धीरा को सफलतापूर्वक छोड़ा, परियोजना चीता में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि, चीता आबादी पुनर्वास के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम...

September 18, 2025 02:15 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

September 18, 2025 02:14 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

September 18, 2025 02:12 AM

माली महासभा ने किया कलेक्ट्रेट पर जबरदस्त प्रदर्शन, विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन दिया, सभी प्रकरणों में हो जल्दी कार्रवाई नहीं तो महासभा उतरेगी सड़कों पर - माली

September 17, 2025 01:10 PM

भामस ने विश्वकर्मा जयंति पर पुष्पांजलि अर्पित कर रैली निकाल सौंपा ज्ञापन....

September 17, 2025 12:30 PM

खेल हमें अनुशासन के साथ जीवन जीना सिखाते - सहकारिता मंत्री दक, मंत्री दक ने स्कूल को दी विकास की सौगात, दस लाख का डोम व दो कमरे बनाने की घोषणा, मंत्री दक ने स्कूल परिसर में झाड़ू लगा कर दिया स्वच्छता का संदेश, निकुंभ में जिला स्तरीय तीरंदाजी एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता सम्पन्न…..

September 17, 2025 12:24 PM

पोषण माह अंतर्गत कार्यक्रम हुआ आयोजित, पोषण प्रदर्शनी का किया अवलोकन....

September 17, 2025 11:51 AM

पीएम मोदी के जन्मदिन पर विधायक सखलेचा की अनूठी पहल, जावद क्षेत्र के 141 शासकीय स्कूलों के 14 हज़ार विद्यार्थियों को सेवा की प्रेरणा, लगभग 50 लाख रुपये वितरित....

September 17, 2025 10:55 AM

भारत सरकार द्वारा आयोजित स्वस्थ नारी सशक्त परिवार का हुआ शुभारंभ....

September 17, 2025 10:29 AM

मां शबरी भील समाज सेवा समिति की नवीन जिला कार्यकारिणी का गठन सम्पन्न, मांगीलाल भील किरता बने जिलाध्यक्ष एवं मोहनलाल खाटकी रूपाहेली बने जिला सचिव...

September 17, 2025 07:18 AM

नगर परिषद ने पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया, साफ सफाई कर स्वछता की दिलाई शपथ, पौधारोपण कर पौधों की सुरक्षा करने का लिया वचन....

September 17, 2025 07:14 AM

श्री गुर्जरखेड़ा धाम जावी में शारदीय नवरात्री की पाती (वाड़ी) विसर्जन एवं छमाही भविष्यवाणी 30 सितंबर को...

September 17, 2025 06:47 AM

सीबीएन नीमच की कार्यवाही, 724.700 किलोग्राम पोस्ता डोडी जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार....

September 17, 2025 05:14 AM

दलपतपुरा गांव में कायम है किचड़ का साम्राज्य , गलियों में न तो नालियां है और न ही खंबे पर बल्ब...

September 17, 2025 04:10 AM

सरकारी स्कूल के 50 विद्यार्थी उद्यमशीलता का लेंगे प्रशिक्षण.....

September 17, 2025 02:40 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

September 17, 2025 02:38 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

September 17, 2025 02:36 AM

किसान ने 40 किलो प्रति बीघा सोयाबीन देख खड़ी फसल पर चला दिया रोटावेटर...

September 16, 2025 04:12 PM