किसानों के बैंक अकाउंट में सोयाबीन मुआवजा राशि अभी तक नहीं पहुंची, क्या सुखी ही मनेगी प्रदेश के अन्नदाता की दीपावली - विनोद दक....
Updated : October 11, 2025 05:48 AM
दशरथ माली चिताखेड़ा
कृषि
चीताखेड़ा :- खरीफ सीजन की मुख्य फसल सोयाबीन अतिवृष्टि और पीला मोजेक वायरस से शत-प्रतिशत नष्ट हो गई है। जिसकी भरपाई के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से किसानों के खातों में यह राशि अंतरित की। क्या प्रदेश के पालनहार किसानों की दीपावली सुखी ही मनेगी। यह राशि शुक्रवार को अंतरित की गई थी ,लेकिन आठ दिन बाद भी किसानों के खातों में नहीं पहुंची। जब सरकार के पास पैसा ही नहीं है, तो इतना दिखावा सिंगल क्लिक करने की क्या जरूरत थी। उपरोक्त जानकारी जीरन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनोद दक ने प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया है कि किसान बैंकों एवं आनलाइन वालों की दुकानों पर जाकर अकाउंट चेक कर रहे हैं तो पुराना बैलेंस ही दिखा रहा है। भाजपा सिर्फ थोथी घोषणाओं का पिटारा बनकर रह गई है। सिंगल क्लिक का ढिंढोरा तो ऐसा पीटा कि खजाना ही किसानों के सुपुर्द कर दिया हो।
श्री दक ने बताया कि भाजपा सरकार ने किसानों को फसलों में हुए नुकसानी मुआवजा इनके इतिहास में पहली बार देने का कदम उठाया है, ओर वो भी थोथी घोषणा बनकर रह गई है। सरकार ने सिंगल क्लिक से किसानों के अकाउंट में राशि अंतरित करने की बात की है। लेकिन किसानों के अकाउंट में आठ दिन बाद भी राशि अंतरित नहीं हुई है। किसानों को वर्तमान में रबी सीजन की बुआई हेतु खेत तैयार करना है कर्ज लेकर खेत तैयार कर रहा है, ऐसे समय में भी भाजपा सरकार में बैठे जनप्रतिनिधियों को तनिक भी रहम नहीं आया और किसानों की भावनाओं के साथ छलावा किया जा रहा है। तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बिना सर्वे मुआवजा राशि किसानों के खातों में अंतरित कर दी थी।
श्री दक ने बताया कि किसानों के खेतों में खड़ी खरीफ सीजन की मुख्य फसल सोयाबीन शत-प्रतिशत नष्ट हो गई है तो तत्काल मुआवजा और बीमा राशि प्रदान करनी चाहिए ! श्री दक ने कहा कि कांग्रेस ही किसानों की हितैषी पार्टी है जब-जब किसानों के ऊपर संकट के बादल मंडराएं है तब-तब कांग्रेस ने आर्थिक रूप से मदद की है। वहीं किसानों की उपज के वाजिब दाम दिलाया है तो वहीं राहत राशि के साथ -साथ फसल बीमा राशि भी दिलाई गई। भाजपा सिर्फ उद्योगपतियों की पार्टी बनकर रह गई है।
और खबरे
कीटनाशकों का सुरक्षित एवं विवेकपूर्ण उपयोग हेतु किसान गोष्ठी का आयोजन...
November 04, 2025 02:46 PM
कलेक्टर ने की जनसुनवाई, 102 आवेदकों की सुनी समस्याएं...
November 04, 2025 10:11 AM
जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत घर-घर मतदाता सत्यापन का अभियान प्रारंभ नागरिकों से सहयोग की अपील....
November 04, 2025 10:11 AM
अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा की तस्करी करने वाले आरोपी गोपाल मीणा को 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं दस हजार रू के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया...
November 04, 2025 09:49 AM
45.520 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा के साथ एक मारुति ऑल्टो कार जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार...
November 04, 2025 09:43 AM
सीएमओ श्रीमती बामनिया ने किया रात्रि कालीन सफाई अभियान का निरीक्षण, दुकानदारो को दी कचरा सड़क पर ना फेंकने की समझाइश...
November 04, 2025 05:03 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
November 04, 2025 05:02 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
November 04, 2025 04:56 AM
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर जीरन कॉलेज में फ़ोटो प्रदर्शनी एवं व्याख्यान आयोजन..
November 03, 2025 03:03 PM
ग्राम पंचायत हरवार को मिला ट्रैक्टर ट्राली (कचरा वाहन) विधायक दिलीप सिंह परिहार का ग्रामीणों ने जताया आभार...
November 03, 2025 03:02 PM
आर्म्स एक्ट मामले में तीन वर्ष से फरार पिस्टल सप्लायर , स्थाई वारण्टी गिरफ्तार...
November 03, 2025 12:06 PM
महिलाओं के गले से सोने की चेन खिचने की वारदातों का खुलासा, चेन स्नेचिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, नीमच केंट पुलिस को मिली सफलता.....
November 03, 2025 10:12 AM
स्टूडेंटस ग्रामों में नवाचार कर गांवों को नई पहचान दिलाये - श्री बकुल लाड, जनअभियान परिषद के कार्यपालक निदेशक ने किया मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठृयक्रम की कक्षाओं का निरीक्षण...
November 03, 2025 07:35 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
November 03, 2025 04:43 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
November 03, 2025 04:39 AM
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वाधान में उपनगर पुर में रक्तदान शिविर आयोजित ,55 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित...
November 02, 2025 01:59 PM
नागौरी विधी सलाहकार, शर्मा कोषाध्यक्ष व खोतानी मिडिया प्रभारी नियुक्त....
November 02, 2025 10:28 AM
चीताखेड़ा में मनाया तीन बाण धारी बाबा श्याम का मंगल जन्मोत्सव, निकली शाही शोभायात्रा...
November 02, 2025 08:52 AM
पांच राज्यों के प्रतिनिधियों ने देखी इंदौर की स्मार्ट मीटरिंग,स्मार्ट मीटर संबंधी प्रश्नों के तथ्यात्मक उत्तर देकर किया जिज्ञासाओं का समाधान..
November 02, 2025 03:12 AM