FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत घर-घर मतदाता सत्यापन का अभियान प्रारंभ नागरिकों से सहयोग की अपील....

  Updated : November 04, 2025 10:11 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- निर्वाचन आयोग भारत ‌द्वारा मप्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Imensive Revision - SIR) की प्रक्रिया प्रारम्भकी जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत 4 नवम्बर 2015 से 4 दिसम्बर 2025 तक सभी विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन (House-to-House Enumeration) किया जाएगा। इस अवधि में प्रत्येक बूथ लेवल अधिकारी (BLO) मतदाताओं के निवास पर जाकर उनके नाम, पता आयु एवं अन्य विवरणी का भौतिक सत्यापन करेंगे। निर्वाचन आयोग द्वारा सभी नागरिकों से इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी एवं पूर्ण सहयोग का आग्रह किया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मप्र श्री संजीव झा ने मतदाताओं से अपील की है कि जब बीएलओ आपके घर आएँ. तो उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान करें। बीएलओं के पास पहले से मतदाता सूची 2025 के विवरण के अनुसार आपके नाम, पता और नंबर सहित प्री-प्रिंटेड एन्यूमोशन फॉर्म होगा। नागरिकों से अपेक्षा की गई है कि वे इस फॉर्म से भरी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक जाँचे तथा पुष्टि करें। जिन परिवारों में कोई नया सदस्य 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुका है. उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए बीएलओ दारा फॉर्म उपलब्ध कराया जाएगा। यदि किसी परिवार के सदस्य का निधन हो गया हो या वह अन्यत्र स्थानांतरित हो गया हो. तो उसकी जानकारी भी बीएलओ को दें ताकि सूची से भाग विलोपित किया जा सके। यह ध्यान देने योग्य है कि घर-घर सर्वेक्षण के दौरान बीएलओ कोई भी दस्तावेज एकत्र नहीं करेगा। दस्तावेज केवल तभी आवश्यक होंगे जब किसी प्रविष्टि का सत्यापन पूर्ववती रिकॉर्ड से मेल न खाए। ऐसी स्थिति में संबंधित निर्वाचन रजिस्ट्री अधिकारीअलग से सूचना देकर आवश्यक दस्तावेज़ मांगेगा। बीएलओ आयोग द्वारा अधिकृत पहचान-पत्र लेकर आएंगे, अतः नागरिक उनसे पहचान-पत्र देखकर जानकारी साझा करें। घर-घर सत्यापन के बाद 9 दिसम्बर 2025 को प्रारूप (Draft) मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। नागरिक 9 दिसम्बर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक अपने नाम संबंधी दावा या आपति दर्ज करा सकते हैं। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 7 फरवरी 2026 को किया जाएगा। निर्वाचन आयोग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि जब बीएलओ आपके घर पहुँचे, तो सटीक एवं अद्‌यतन जानकारी उपलब्ध कराएँ। यह अभियान मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता और समावेशिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नागरिकों के सहयोग से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में सम्मिलित हो तथा कोई अपात्र प्रविष्टि मतदाता सूची में न रहे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

कहीं अमृत, कहीं आफत, डीकैन में अफीम की फसल को मिली संजीवनी, ओलों ने बढ़ाई किसानों की चिंता....

February 18, 2026 02:30 PM

अवैध गतिविधियों की सूचना हेतु विशेष मोबाइल नंबर जारी, पुलिस अधीक्षक के संरक्षण में संचालित रहेगा...

February 18, 2026 02:25 PM

बारिश और ओले वृष्टि से फसलों में नुकसान, किसान हुए चिंतित, निंबाहेड़ा और आसपास के गांवों में हुई अचानक मावठ की बारिश ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है....

February 18, 2026 02:22 PM

आस्था,श्रद्धा और जिम्मेदारी का संगम,मुकाम-समराथल-पीपासर मेले में पर्यावरण सेवकों ने कचरा बीनकर व दुकानदारों को जागरूक कर सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार का दिया सशक्त संदेश, पांच दिवसीय मेले में जन-जागरूकता का संदेश देकर सांचौरी-मालाणी शाखा के पर्यावरण सेवक वापस लौटे....

February 18, 2026 02:19 PM

सरवानिया महाराज में आगामी त्यौहारों को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, आमजन से शांति, सौहार्द व भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील...

February 18, 2026 02:07 PM

स्कोडा कार से 45 किलो से अधिक डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार...

February 18, 2026 01:13 PM

जिला पंचायत सीईओ श्री वैष्‍णव ने ली किसान उत्‍पादक संगठनों की बैठक....

February 18, 2026 01:05 PM

जिले में शांति एवं सदभाव के साथ त्‍यौहार मनाने की परम्‍परा हमेशा कायम रहे - श्री चंद्रा परीक्षाओं के मददेनजर निर्धारित सीमा से अधिक ध्‍वनि विस्‍तारक यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा- एस.पी., जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न...

February 18, 2026 12:55 PM

पी.एम. श्रमयोगी मानधन योजना तहत नीमच में शिविर 20 व 21 फरवरी को असंगठित श्रमिक पीएम एस.वाई.एम.में कराए पंजीयन....

February 18, 2026 12:54 PM

हमारी आंगनवाडी पोषण भी पढाई भी के तहत जिले की 66 आंगनवाडी केंद्रों के बच्‍चों के लिए विशेष स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण शिविरों का आयोजन.....

February 18, 2026 12:51 PM

बाल विवाह रोकथाम जागरूकता कार्यक्रम सम्‍पन्‍न...

February 18, 2026 12:50 PM

उपखण्ड अधिकारी ने किया आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण...

February 18, 2026 12:38 PM

बाल विवाह मुक्त भारत, ऋषि मंगरी मेले में आमजन को किया जागरूक, चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने दिलाई बाल विवाह के विरुद्ध शपथ, हेल्पलाइन नंबर 1098 की दी जानकारी....

February 18, 2026 12:37 PM

फॉर्च्यूनर गाड़ी से 205 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत भदेसर थाना पुलिस की कार्यवाही..

February 18, 2026 10:43 AM

रतनगढ़ ब्लॉक की संगठनात्मक बैठक एवं चलो पंचायत, चलो पंचायत कार्यक्रम आयोजित....

February 18, 2026 10:29 AM

नगर की बेटी ने बढ़ाया मान, किसान परिवार की वंदना का रेलवे RPF में चयन...

February 18, 2026 09:58 AM

आंकली पुलिया पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक की मौत...

February 18, 2026 09:39 AM

नहीं लगेगा कोई नया टैक्स, 10 लाख नए पीएम आवास, बच्चों को स्कूलों में मिलेगा दूध और 15 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती...

February 18, 2026 09:36 AM

सुवासरा में 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार, लोकायुक्त पुलिस उज्जैन की ट्रैप कार्रवाई, पहले भी ले चुका था 10 हजार रुपये...

February 18, 2026 08:24 AM