FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

स्वच्छता का शनिवार, श्रीमती बामनिया ने बघाना क्षेत्र में किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, सफाई कार्य में बाधा बन रहे अतिक्रमण हटाने व चार कर्मचारियों को काम से बंद करने के दिए निर्देश....

  Updated : March 14, 2026 05:39 AM

बबलु माली

  प्रशासनिक

नीमच :- जिला कलेक्टर द्वारा घोषित स्वच्छता का शनिवार अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच की मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया ने शनिवार 14 मार्च को शहर के उप नगर बघाना स्थित विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और गणेश स्कूल के यहां सफाई कार्य में बाधा बन रहे अतिक्रमण को हटाने के साथ ही चार लापरवाह कर्मचारियों को कार्य से बंद करने के निर्देश दिए। विदित हो कि जिला कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा द्वारा जिले की सभी निकायों के अधिकारियों को प्रति शनिवार अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर स्वच्छता व्यवस्था सुधारने व नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए थे उसी निर्देश के तहत श्रीमती बामनिया द्वारा निरंतर शनिवार के साथ ही अन्य दिनों में भी शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था को सुधारा जा रहा है! शनिवार 14 मार्च को श्रीमती बामनिया ने बघाना क्षेत्र में पहुंचकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया ओर विभिन्न क्षेत्रों में जाकर सफाई व्यवस्था देखी तथा कर्मचारियों के हाजिरी रजिस्टर चेक करने के साथ ही कुछ स्थानों पर गंदगी पाए जाने पर स्वच्छता पर्यवेक्षक व स्वच्छता जनसेवकों को नालियों व सड़क की नियमित रूप से सफाई करने तथा समय पर कचरा उठाने के निर्देश दिए!
निरीक्षण के दौरान श्रीमती बामनिया बघाना स्थित गणेश स्कूल क्षेत्र में पहुंची और वहां घरों के बाहर तक तथा नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण से सफाई कार्य में आ रही बाधा को देखते हुए रहवासियों को समझाइश दी कि अगर वह अपने क्षेत्र में सफाई चाहते हैं तो अपने घर के बाहर तथा नाली के ऊपर किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटा ले जिससे व्यवस्थित रूप से नालियों की सफाई व क्षेत्र में पर्याप्त साफ सफाई की जा सके! श्रीमती बामनिया ने अधीनस्थ अमले को निर्देश दिए की अगर नागरिक नालियों के ऊपर से स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाते हैं तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करें और अपने संसाधनों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करें! श्रीमती बामनिया ने निरीक्षण के दौरान लगातार अनुपस्थित रहने वाले चार लापरवाह कर्मचारियों को कार्य से बंद करने के निर्देश भी स्वास्थ्य अधिकारी को दिए निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी श्री दिनेश टांक, स्वच्छता निरीक्षक श्री भेरूलाल अहीर,अविनाश घेँघट भी साथ थे!

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

लड़खड़ाते कदमों के साथ चल रही आवरी माताजी के 20 वें मेले की तैयारियां, सभी कार्यक्रम हुए तय...

March 14, 2026 06:47 AM

स्वच्छता का शनिवार, श्रीमती बामनिया ने बघाना क्षेत्र में किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, सफाई कार्य में बाधा बन रहे अतिक्रमण हटाने व चार कर्मचारियों को काम से बंद करने के दिए निर्देश....

March 14, 2026 05:39 AM

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, मध्यप्रदेश इकाई द्वारा 6.5 किलो अवैध अफीम बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार....

March 14, 2026 05:36 AM

सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, मंदसौर में 46 ग्राम एमडी पाउडर बरामद, हीरो स्प्लेंडर सहित दो आरोपी गिरफ्तार...

March 14, 2026 05:35 AM

निःशुल्क प्रवेश के लिए पहले दिन ही उमड़ा उत्साह, सत्र 2026-27 के लिए 22 हजार से अधिक आवेदन, 28 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि....

March 14, 2026 02:40 AM

गंभीर अनियमितताओं के चलते आयुष्मान योजना से वेदान्त हॉस्पिटल इंदौर निलंबित....

March 14, 2026 02:36 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर....

March 14, 2026 02:34 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

March 14, 2026 02:26 AM

गैस सिलेंडर की किल्लत के विरोध में आज कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन....

March 14, 2026 02:07 AM

बिजली विभाग की लापरवाही से किसान की फसल जलकर राख, विद्युत तार टकराने से निकली चिंगारी से खेत में लगी आग, गेहूं और जौ की फसल को भारी नुकसान...

March 13, 2026 04:33 PM

कोटड़ी चारभुजा नाथ मंदिर में सक्रिय गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 महिलाएं गिरफ्तार, नीमच–भीलवाड़ा क्षेत्र में फैला था नेटवर्क…

March 13, 2026 04:30 PM

केविके पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का आयोजन....

March 13, 2026 02:26 PM

विधायक परिहार ने किया गांव की बेटी का कन्यादान,निभाया अभिभावक और संवेदनशील जनप्रतिनिधि का धर्म....

March 13, 2026 02:24 PM

रतनगढ़ में बिजली लाइन के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, तीन बीघा में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख, किसान को भारी नुकसान...

March 13, 2026 02:18 PM

हमारे शिक्षक–हमारे प्रेरणास्त्रोत (नीमच) बुकलेट का विमोचन...

March 13, 2026 02:10 PM

कलेक्‍टर द्वारा अवैध खनिज परिवहन के एक प्रकरण में 28 हजार से अधिक की शास्ति आरोपित.....

March 13, 2026 02:08 PM

जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता कल से, सेमिनार में खिलाड़ियों को दी आधुनिक तकनीक की जानकारी...

March 13, 2026 02:05 PM

नपा ने स्वच्छता में सहयोग देने वाली नारी शक्तियों का किया सम्मान, नारी लीड्स स्वच्छता नेतृत्व के तहत वार्ड क्र. 34 में हुआ कार्यक्रम....

March 13, 2026 02:03 PM

महिला कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष संगीता कांकरिया कल नीमच में...

March 13, 2026 02:01 PM