विधायक परिहार ने किया गांव की बेटी का कन्यादान,निभाया अभिभावक और संवेदनशील जनप्रतिनिधि का धर्म....
Updated : March 13, 2026 02:24 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
राजनीति
नीमच :- राजनीति के व्यस्त गलियारों के बीच जब कोई जनसेवक सीमाएं लांघ कर मानवीय संवेदना को सर्वोपरि रखता है तो वह समाज के लिए प्रेरणा बन जाता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार ने। जमुनिया खुर्द के भंवरलाल खारोल की पोती ज्योति की कुछ समय पूर्व शादी पक्की हो गई थी। आर्थिक तंगी से जूझ रहे दादा भंवरलाल खारोल ने नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार से संपर्क किया और उन्हें पोती की शादी में आ रही आर्थिक परेशानी के बारे में बताया तो श्री परिहार ने संवेदनशील जनप्रतिनिधि होने का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए तत्काल निर्धन बेटी ज्योति खारोल की शादी की पूरी जिम्मेदारी उठाने का संकल्प लिया। बीते गुरूवार को जब विधायक परिहार ज्योति की शादी में जमुनिया खुर्द पहुंचे, तो दादा भंवरलाल खारोल की आंखें नम हो गईं और श्री परिहार को गले लगा लिया। इस अवसर पर विधायक भी भावुक हो गए और कहा कि उनके परिवार ने भी कभी आर्थिक तंगी का समय देखा है। ईश्वर को धन्यवाद देता हूं कि मुझे गांव की गरीब बेटी का कन्यादान करने का सौभाग्य दिया। आज मुझे मानसिक संतोश है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार दीन दुःखियों की सेवा में सर्वोपरि है। ईश्वर से यही कामना हे कि मेरी विधान सभा के आशीर्वाद दाताओं की सेवा कर सकूं। विधायक परिहार ज्योति के विवाह के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करते हुए अपनी मौजूदगी में न सिर्फ विवाह की सभी रस्में ही पूरी कराईं, बल्कि विवाह में अभिभावक की रस्म निभाते हुए दुल्हे के पैर पूजे। विवाह के बाद नवदंपत्ति को नई जिंदगी की शुरुआत के लिए जरूरी सामान दिया और समारोह में आए बारातियों को सम्मानपूर्वक भोजन कराया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष किशोर दास बैरागी, महामंत्री वीरेंद्रसिंह राठौर नवीन खारोल, शालिग्राम खारोल, ओमसिंह हाडा, शुभम शर्मा, हितेश नामदेव, लोकेश चांगल भी उपस्थित थे। राजनीति से ऊपर उठकर गांव की गरीब बेटी के विवाह में विधायक परिहार के सद्कार्य की क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है। ग्रामीणों का कहना था कि जनप्रतिनिधि का यह संवेदनशील व्यवहार समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने न सिर्फ संवेदनशील जनप्रतिनिधि बल्कि अभिभावक, दोनों का धर्म निभाकर आदर्श प्रस्तुत किया है।
और खबरे
विधायक परिहार ने किया गांव की बेटी का कन्यादान,निभाया अभिभावक और संवेदनशील जनप्रतिनिधि का धर्म....
March 13, 2026 02:24 PM
रतनगढ़ में बिजली लाइन के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, तीन बीघा में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख, किसान को भारी नुकसान...
March 13, 2026 02:18 PM
हमारे शिक्षक–हमारे प्रेरणास्त्रोत (नीमच) बुकलेट का विमोचन...
March 13, 2026 02:10 PM
कलेक्टर द्वारा अवैध खनिज परिवहन के एक प्रकरण में 28 हजार से अधिक की शास्ति आरोपित.....
March 13, 2026 02:08 PM
जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता कल से, सेमिनार में खिलाड़ियों को दी आधुनिक तकनीक की जानकारी...
March 13, 2026 02:05 PM
नपा ने स्वच्छता में सहयोग देने वाली नारी शक्तियों का किया सम्मान, नारी लीड्स स्वच्छता नेतृत्व के तहत वार्ड क्र. 34 में हुआ कार्यक्रम....
March 13, 2026 02:03 PM
महिला कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष संगीता कांकरिया कल नीमच में...
March 13, 2026 02:01 PM
दिल्ली में खटीक समाज के युवक की हत्या के विरोध में नीमच में आक्रोश, दोषियों को फांसी देने की मांग...
March 13, 2026 02:00 PM
देवड़िया में सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 32.910 किलो अवैध अफीम बरामद, कपासन तहसील के एक घर पर दबिश, रिकॉर्ड में गड़बड़ी उजागर..
March 13, 2026 01:01 PM
गौ पूजा कर मांगा आशीर्वाद, गौशाला में किया गो पूजन, गुड चुरी और हरी घास खिलाई...
March 13, 2026 12:50 PM
भाजपा दक्षिण मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान कल से, जीरन में जुटेंगे दिग्गज..
March 13, 2026 12:23 PM
संगम यूनिवर्सिटी में स्मार्ट हैकथॉन-2026 का आगाज़, 36 घंटे की कोडिंग मैराथन में उभरेंगे स्टार्टअप आइडियाज..
March 13, 2026 12:00 PM
एनडीपीएस एक्ट में वांछित अंतरराज्यीय तीन थानों का ईनामी आरोपी गिरफतार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस की कार्यवाही...
March 13, 2026 11:58 AM
पीपल की परिक्रमा कर महिलाओं ने की मंगल कामना, बड़ी सरवन में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दशा माता का पर्व...
March 13, 2026 11:52 AM
पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने सरकार प्रतिबद्ध, जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, मेघनगर बनी विजेता, मंत्री निर्मला भूरिया ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह....
March 13, 2026 11:37 AM
खानखेडी जीरो पॉइंट पर खनिज विभाग की कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 4 ट्रैक्टर जब्त...
March 13, 2026 11:21 AM
महिला सम्मान समारोह में समाज में योगदान देने वाली महिलाओं का हुआ सम्मान...
March 13, 2026 11:11 AM
रामपुरा में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कार्रवाई, 6 फर्मों का आकस्मिक निरीक्षण, जांच के लिए 20 नमूने लिए....
March 13, 2026 10:22 AM
किले के खजाने का लालच देकर ठगी का खेल, तांत्रिक बनकर घूम रहे गैंग का पुलिस ने किया भंडाफोड़, डिटेक्टर मशीन से जमीन में दबा सोना ढूंढने का करते थे नाटक, ग्रामीणों को राजा-महाराजा के खजाने की कहानी सुनाकर फंसाते थे जाल में, चित्तौड़गढ़ किले के पीछे सुनसान जगह से चार आरोपी गिरफ्तार....
March 13, 2026 10:02 AM