FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने सरकार प्रतिबद्ध, जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, मेघनगर बनी विजेता, मंत्री निर्मला भूरिया ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह....

  Updated : March 13, 2026 11:37 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) के अंतर्गत नवाचार के रूप में पारंपरिक खेलों को पुनर्जीवित करने तथा ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन राजगढ़ नाका स्थित मैदान में महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया की उपस्थिति में किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में खेल भावना को बढ़ावा देना, युवाओं को खेलों के माध्यम से सशक्त बनाना तथा पारंपरिक खेल कबड्डी को पुनः लोकप्रिय बनाना है कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। फाइनल मैच से पूर्व मंत्री सुश्री भूरिया ने मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। अपने संबोधन में मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि यह मैदान आज खेलकूद प्रतियोगिताओं का महत्वपूर्ण केंद्र बन गया है, जहां खिलाड़ियों द्वारा उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है और इसी क्रम में आज जिले में कबड्डी प्रतियोगिता का चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि पारंपरिक खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि ये खिलाड़ियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त और सक्षम बनाते हैं। इन्हीं खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा निरंतर प्रयास और निर्णय लिए जा रहे हैं। मंत्री सुश्री भूरिया ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि आपके उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखकर अन्य युवा भी खेलों के प्रति प्रेरित होंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। हमें उम्मीद है कि जिले की प्रतिभाएं आगे निकलकर आएंगी और राज्य, राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार और प्रशासन सदैव तत्पर हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं जनपद पंचायतों से खिलाड़ियों की सहभागिता सुनिश्चित की गई। इस आयोजन से ग्रामीण युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला तथा उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास को प्रोत्साहन प्राप्त हुआ। साथ ही यह कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक सहभागिता और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में भी सहायक सिद्ध होगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता से पूर्व झाबुआ जिले की सभी छह जनपद पंचायतों में कबड्डी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को अवसर प्रदान किया गया। जनपद स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में लगभग 550 स्थानीय खिलाड़ियों ने भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं के आधार पर खेल विभाग द्वारा खिलाड़ियों का चयन कर जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए छहों जनपदों से टीमों का गठन किया गया। फाइनल प्रतियोगिता के परिणामों में मेघनगर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि राणापुर की टीम द्वितीय स्थान पर रही और झाबुआ विकासखंड की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता टीमों को कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया द्वारा पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 21,000 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 11,000 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 5,100 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इस दौरान जनप्रतिनिधिगण, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अक्षय सिंह मरकाम, अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं खिलाड़ी उपस्थित थे।


अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

गौ पूजा कर मांगा आशीर्वाद, गौशाला में किया गो पूजन, गुड चुरी और हरी घास खिलाई...

March 13, 2026 12:50 PM

भाजपा दक्षिण मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान कल से, जीरन में जुटेंगे दिग्गज..

March 13, 2026 12:23 PM

संगम यूनिवर्सिटी में स्मार्ट हैकथॉन-2026 का आगाज़, 36 घंटे की कोडिंग मैराथन में उभरेंगे स्टार्टअप आइडियाज..

March 13, 2026 12:00 PM

एनडीपीएस एक्ट में वांछित अंतरराज्यीय तीन थानों का ईनामी आरोपी गिरफतार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस की कार्यवाही...

March 13, 2026 11:58 AM

पीपल की परिक्रमा कर महिलाओं ने की मंगल कामना, बड़ी सरवन में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दशा माता का पर्व...

March 13, 2026 11:52 AM

पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने सरकार प्रतिबद्ध, जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, मेघनगर बनी विजेता, मंत्री निर्मला भूरिया ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह....

March 13, 2026 11:37 AM

खानखेडी जीरो पॉइंट पर खनिज विभाग की कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 4 ट्रैक्टर जब्त...

March 13, 2026 11:21 AM

महिला सम्मान समारोह में समाज में योगदान देने वाली महिलाओं का हुआ सम्मान...

March 13, 2026 11:11 AM

रामपुरा में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कार्रवाई, 6 फर्मों का आकस्मिक निरीक्षण, जांच के लिए 20 नमूने लिए....

March 13, 2026 10:22 AM

किले के खजाने का लालच देकर ठगी का खेल, तांत्रिक बनकर घूम रहे गैंग का पुलिस ने किया भंडाफोड़, डिटेक्टर मशीन से जमीन में दबा सोना ढूंढने का करते थे नाटक, ग्रामीणों को राजा-महाराजा के खजाने की कहानी सुनाकर फंसाते थे जाल में, चित्तौड़गढ़ किले के पीछे सुनसान जगह से चार आरोपी गिरफ्तार....

March 13, 2026 10:02 AM

7 किलो अफीम तस्करी मामले में आरोपी को 11 साल की सजा, 1.25 लाख रुपये का जुर्माना...

March 13, 2026 09:41 AM

अमरगढ़ के शासकीय हाई स्कूल के 6 छात्रों ने राष्ट्रीय मेरिट कम मीन्स परीक्षा में पाई सफलता....

March 13, 2026 09:38 AM

04 किलो 208 ग्राम अफीम (कीमत 5 लाख रुपये) जप्त, परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार...

March 13, 2026 09:30 AM

आस्था श्रद्धा और भक्ति के साथ श्रृंगारित सुहागिनों ने की पीपल की पूजा अर्चना....

March 13, 2026 09:26 AM

दशा माता पर्व पर महिलाओं ने पूजा कर मांगी खुशहाली, परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की, पीपल की परिक्रमा कर कथा सुनी....

March 13, 2026 06:03 AM

आयुष्मान योजना में धोखाधड़ी का खुलासा, नियमों का उल्लंघन करने वाले 2 चिकित्सालयों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई...

March 13, 2026 02:43 AM

दो दिनों में मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विभिन्न जिलों में संपत्ति संबंधी अपराधों का खुलासा, 05 प्रकरणों में 14 आरोपी गिरफ्तार....

March 13, 2026 02:19 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

March 13, 2026 02:12 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

March 13, 2026 02:10 AM