संगम यूनिवर्सिटी में स्मार्ट हैकथॉन-2026 का आगाज़, 36 घंटे की कोडिंग मैराथन में उभरेंगे स्टार्टअप आइडियाज..
Updated : March 13, 2026 12:00 PM
राजकुमार गोयल भीलवाड़ा
आयोजन
भीलवाड़ा :- संगम यूनिवर्सिटी, भीलवाड़ा में 14 और 15 मार्च 2026 को दो दिवसीय तकनीकी आयोजन “स्मार्ट हैकथॉन-2026” का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में देशभर के युवाओं के लिए 36 घंटे का नॉन-स्टॉप कोडिंग चैलेंज आयोजित होगा, जिसमें प्रतिभागी अपने इनोवेटिव स्टार्टअप आइडियाज और तकनीकी प्रोटोटाइप प्रस्तुत करेंगे।इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए देश के विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से 49 टीमों का चयन किया गया था, जिनमें से कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद 20 श्रेष्ठ टीमें फाइनल राउंड में अपनी चुनौती पेश करेंगी।
हैकथॉन के दौरान प्रतिभागी कृषि, टेक्सटाइल इंडस्ट्री, स्किल डेवलपमेंट व एजुकेशन, इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए तकनीकी मॉडल और स्टार्टअप आइडियाज विकसित करेंगे।इस आयोजन में राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और दमन सहित देश के 9 राज्यों के छात्र संगम यूनिवर्सिटी पहुंच रहे हैं। प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए कुल ₹1,50,000 का प्राइज पूल रखा गया है।कार्यक्रम के संयोजक प्रो. विकास सोमानी और डॉ. मनोज कुमावत ने बताया कि हैकथॉन के दौरान प्रतिभागी लगातार 36 घंटे तक कोडिंग और प्रोटोटाइप डेवलपमेंट पर काम करेंगे तथा विशेषज्ञों द्वारा उन्हें मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।
कुलपति प्रो. करुणेश सक्सेना ने कहा कि ऐसे तकनीकी आयोजन छात्रों में नवाचार, उद्यमिता और समस्या समाधान की क्षमता को विकसित करते हैं और उन्हें उद्योगों की वास्तविक चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं।वहीं प्रो-वाइस चांसलर प्रो. मानस रंजन पाणिग्रही ने कहा कि स्मार्ट हैकथॉन छात्रों के लिए एक ऐसा मंच है, जहां वे अपने नवाचार और तकनीकी कौशल को प्रदर्शित कर सकते हैं और स्टार्टअप संस्कृति को आगे बढ़ा सकते हैं।रजिस्ट्रार डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से संगम यूनिवर्सिटी नवाचार और तकनीकी अनुसंधान के केंद्र के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रही है।
और खबरे
गौ पूजा कर मांगा आशीर्वाद, गौशाला में किया गो पूजन, गुड चुरी और हरी घास खिलाई...
March 13, 2026 12:50 PM
भाजपा दक्षिण मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान कल से, जीरन में जुटेंगे दिग्गज..
March 13, 2026 12:23 PM
संगम यूनिवर्सिटी में स्मार्ट हैकथॉन-2026 का आगाज़, 36 घंटे की कोडिंग मैराथन में उभरेंगे स्टार्टअप आइडियाज..
March 13, 2026 12:00 PM
एनडीपीएस एक्ट में वांछित अंतरराज्यीय तीन थानों का ईनामी आरोपी गिरफतार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस की कार्यवाही...
March 13, 2026 11:58 AM
पीपल की परिक्रमा कर महिलाओं ने की मंगल कामना, बड़ी सरवन में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दशा माता का पर्व...
March 13, 2026 11:52 AM
पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने सरकार प्रतिबद्ध, जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, मेघनगर बनी विजेता, मंत्री निर्मला भूरिया ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह....
March 13, 2026 11:37 AM
खानखेडी जीरो पॉइंट पर खनिज विभाग की कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 4 ट्रैक्टर जब्त...
March 13, 2026 11:21 AM
महिला सम्मान समारोह में समाज में योगदान देने वाली महिलाओं का हुआ सम्मान...
March 13, 2026 11:11 AM
रामपुरा में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कार्रवाई, 6 फर्मों का आकस्मिक निरीक्षण, जांच के लिए 20 नमूने लिए....
March 13, 2026 10:22 AM
किले के खजाने का लालच देकर ठगी का खेल, तांत्रिक बनकर घूम रहे गैंग का पुलिस ने किया भंडाफोड़, डिटेक्टर मशीन से जमीन में दबा सोना ढूंढने का करते थे नाटक, ग्रामीणों को राजा-महाराजा के खजाने की कहानी सुनाकर फंसाते थे जाल में, चित्तौड़गढ़ किले के पीछे सुनसान जगह से चार आरोपी गिरफ्तार....
March 13, 2026 10:02 AM
7 किलो अफीम तस्करी मामले में आरोपी को 11 साल की सजा, 1.25 लाख रुपये का जुर्माना...
March 13, 2026 09:41 AM
अमरगढ़ के शासकीय हाई स्कूल के 6 छात्रों ने राष्ट्रीय मेरिट कम मीन्स परीक्षा में पाई सफलता....
March 13, 2026 09:38 AM
04 किलो 208 ग्राम अफीम (कीमत 5 लाख रुपये) जप्त, परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार...
March 13, 2026 09:30 AM
आस्था श्रद्धा और भक्ति के साथ श्रृंगारित सुहागिनों ने की पीपल की पूजा अर्चना....
March 13, 2026 09:26 AM
दशा माता पर्व पर महिलाओं ने पूजा कर मांगी खुशहाली, परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की, पीपल की परिक्रमा कर कथा सुनी....
March 13, 2026 06:03 AM
आयुष्मान योजना में धोखाधड़ी का खुलासा, नियमों का उल्लंघन करने वाले 2 चिकित्सालयों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई...
March 13, 2026 02:43 AM
दो दिनों में मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विभिन्न जिलों में संपत्ति संबंधी अपराधों का खुलासा, 05 प्रकरणों में 14 आरोपी गिरफ्तार....
March 13, 2026 02:19 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
March 13, 2026 02:12 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
March 13, 2026 02:10 AM