FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

7 किलो अफीम तस्करी मामले में आरोपी को 11 साल की सजा, 1.25 लाख रुपये का जुर्माना...

  Updated : March 13, 2026 09:41 AM

DESK NEWS

  अपराध

जावद :- श्रीमान् विनोद कुमार पाटीदार, विशेष न्यायाधीश (एन.डी.पी.एस. एक्ट) जावद, जिला-नीमच द्वारा 07 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम की तस्करी करने वाले आरोपी लक्ष्मीनारायण पिता सालिगराम पाटीदार, उम्र-48 वर्ष, निवासी ग्राम-डिकेन, थाना रतनगढ़, जिला नीमच को धारा 8(सी)/18(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत 11 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 1,25,000 रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले सी.बी.एन. के विशेष लोक अभियोजक श्री सुशील ऐरन द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 15.05.2025 को केंन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरों प्रकोष्ठ, चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) पर गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी मोटरसायकल पर अफीम लेकर रतनगढ़ से डिकेन की तरफ तस्करी करने जाने वाला हैं। गुप्त सूचना के आधार पर निवारक दल का गठन किया गया एवं निवारक दल दिन के लगभग 01ः30 रतनगढ़-डिकेन रोड़ स्थित श्रीमद भागवत गौषाला बरेखन के पास आरोपी का इंतजार करने लगे। थोड़ी देर में आरोपी मोटरसायकल पर आता हुवा दिखाई दिया जो दल को देखकर मोटरसायकल पलटाकर जाने लगा, जिसका घेराव कर उसको रोका गया। मोटरसायकल की तलाषी लिये जाने पर उसकी डिक्की में दो प्लास्टीक की थैलीयों में कुल 7 किलोग्राम मादक पदार्थ अफीम रखी हुई थी। आरोपी से अफीम को जप्त कर व उसको गिरफ्तार किया गया और सीबीएन अनुसंधान पूर्ण कर परिवाद माननीय विशेष न्यायालय, जावद में प्रस्तुत किया गया। विचारण के दौरान विशेष लोक अभियोजक द्वारा सभी महत्वपूर्ण गवाहों के बयान कराकर अवैध मादक पदार्थ अफीम की तस्करी किये जाने के अपराध को संदेह से परे प्रमाणित कराया गया और दण्ड के प्रष्न अभियोजन द्वारा तर्क रखे गये हैं कि आरोपी के पास अत्याधिक मात्रा में मादक पदार्थ जप्त हुवा हैं, जिससे सेवन से समाज के युवाओं में नषे की प्रवृत्ति फेल रही हैं, इसलिए उनको अधिकतम कारावास एवं जुर्माने के दण्ड से दण्डित किया जाये। माननीय विषेष न्यायालय द्वारा तर्को से सहमत होकर आरोपी को उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया गया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक श्री सुशील ऐरन द्वारा की गई एवं प्रकरण के कुषल संचालन में अधिवक्ता सुश्री दीपषिखा रावल एवं सुश्री सलोनी पोरवाल का सराहनीय योगदान रहा।


अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत मजदूर कल्याण समिति का सराहनीय पहल, 50 मरीजों को वितरित किए गए फूड बॉस्केट..

May 02, 2026 05:56 AM

जनगणना प्रगणको सटीक जानकारी देकर सहयोग करें, जानकारी जुटाने घर-घर पहुंच रहे हैं प्रगणक...

May 02, 2026 05:51 AM

रतलाम पुलिस की सशक्त पहल, प्रत्येक थाने में साइबर डेस्क संचालन, साइबर योद्धाओं को दिया गया विशेष प्रशिक्षण..

May 02, 2026 05:32 AM

वैदिक घड़ी की डिजिटल गूँज, 78 लाख से ज्यादा लोगों तक पहुँची भारतीय कालगणना की पहचान, प्रधानमंत्री श्री मोदी ने काशी विश्वनाथ में किया था विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का अवलोकन...

May 02, 2026 01:39 AM

कुएं में मिले शव प्रकरण का खुलासा, हत्या के तीन अभियुक्त गिरफ्तार...

May 02, 2026 01:25 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

May 02, 2026 01:19 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

May 02, 2026 01:17 AM

बच्चों को लगाया गले, बेटी के सिर पर रखा हाथ, इस तरह क्रूज हादसे के पीड़ितों को सीएम डॉ. यादव ने बंधाया ढांढस, बरगी डैम हादसे में मृत लोगों परिजनों से मिलने जबलपुर पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, संकट की इस घड़ी में सरकार परिवारों के साथ, किसी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे घटना के दोषी, एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए बनेगी एसओपी...

May 01, 2026 02:27 PM

बैसला में झोलाछाप डॉक्टर के फर्जी अस्पताल पर प्रशासन का डंडा, जिला कलेक्टर के निर्देश पर हुई बड़ी कार्रवाई...

May 01, 2026 01:22 PM

जिंदगी वो गढ़ेंगे जो पत्थर तोड़ते है - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल, आप ने वरिष्ठ श्रमिकों का पुष्पमाला पहनाकर किया सम्मान...

May 01, 2026 12:51 PM

सरकारी नीतियों से श्रमिकों में असंतोष सीटू ने गांधी वाटिका में मनाया मजदूर दिवस...

May 01, 2026 12:17 PM

जनगणना 2027 का पहला चरण 1 मई से, मकान सूचीकरण कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, 30 मई तक विशेष परिस्थिति में ही स्वीकृत होगा अवकाश, मकानों की गणना का राष्ट्रीय कार्य समय पर होगा पूर्ण...

May 01, 2026 12:13 PM

रात्रि चौपाल में मिली शिकायतों का समाधान, शिविर में मिलेगा योजनाओं का लाभ, 6 मई को ग्राम कोज्या में लगेगा संयुक्त विभागीय शिविर, कलेक्टर के निर्देश पर ग्रामीणों को मौके पर मिलेगा योजनाओं का लाभ...

May 01, 2026 12:12 PM

ग्रामीणों को मिलेगी डिजिटल ताकत, नेटवर्क विहीन 10 गांवों में लगेंगे मोबाइल टावर, कलेक्टर ने दी दूरसंचार कंपनियों को सशर्त अनुमति, सिंगोली, जीरन व जावद तहसील के सुदूर ग्रामों में दूर होगी मोबाइल नेटवर्क की समस्या....

May 01, 2026 12:11 PM

सरवानिया महाराज में आम आदमी पार्टी ने मनाया मजदूर दिवस, श्रमिकों का किया सम्मान...

May 01, 2026 10:19 AM

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत थाना पारसोला व डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई, 40 किलो 954 ग्राम अवैध डोडाचूरा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट कार जब्त...

May 01, 2026 09:17 AM

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत 68F की बड़ी कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट धारा 68F(1) में अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों पर शिकंजा, करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज....

May 01, 2026 09:15 AM

उज्जैन-नागदा में ट्रेन पर बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, तस्करी के शक में 26 नाबालिग बच्चों को बचाया....

May 01, 2026 07:18 AM

कुकडेश्वर सब्जी मंडी मामले में नगर परिषद को हाई कोर्ट से 3 माह की अतिरिक्त मोहलत...

May 01, 2026 04:45 AM