महिला सम्मान समारोह में समाज में योगदान देने वाली महिलाओं का हुआ सम्मान...
Updated : March 13, 2026 11:11 AM
जीतेन्द्र कुमावत सैलाना
प्रशासनिक
रतलाम :- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रतलाम पुलिस द्वारा समाज में उत्कृष्ट सेवाभावी कार्य करने वाली महिलाओं एवं सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध सक्रिय भूमिका निभाने वाली महिलाओं के सम्मान में महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस मुख्यालय भोपाल से विशेष पुलिस महानिदेशक (महिला सुरक्षा) द्वारा संचालित एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उन महिलाओं का उत्साहवर्धन करना था, जिन्होंने स्थानीय कुरीतियों जैसे बाल विवाह की रोकथाम तथा अन्य महिला संबंधी अपराधों के विरुद्ध जागरूकता एवं रोकथाम में उल्लेखनीय कार्य किया है। पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में महिला थाना रतलाम में महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई।
कार्यक्रम का आयोजन महिला थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीमती रेखा चौधरी एवं थाना स्टाफ द्वारा किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय महिलाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इसी क्रम में थाना कालूखेड़ा में भी थाना प्रभारी निरीक्षक श्री शंकर सिंह चौहान एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा महिलाओं को पुष्पहार, शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके सामाजिक योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को महिला सुरक्षा, महिला अपराधों की रोकथाम, साइबर अपराधों से बचाव तथा कानूनी अधिकारों के संबंध में भी जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों द्वारा महिलाओं को यह भी प्रेरित किया गया कि किसी भी प्रकार के अपराध या उत्पीड़न की स्थिति में बिना किसी संकोच के पुलिस से संपर्क करें। रतलाम पुलिस द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण का संदेश देते हुए समाज में महिलाओं की भूमिका को प्रोत्साहित करने तथा सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
और खबरे
भाजपा दक्षिण मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान आज से, जीरन में जुटेंगे दिग्गज..
March 13, 2026 12:23 PM
संगम यूनिवर्सिटी में स्मार्ट हैकथॉन-2026 का आगाज़, 36 घंटे की कोडिंग मैराथन में उभरेंगे स्टार्टअप आइडियाज..
March 13, 2026 12:00 PM
एनडीपीएस एक्ट में वांछित अंतरराज्यीय तीन थानों का ईनामी आरोपी गिरफतार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस की कार्यवाही...
March 13, 2026 11:58 AM
पीपल की परिक्रमा कर महिलाओं ने की मंगल कामना, बड़ी सरवन में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दशा माता का पर्व...
March 13, 2026 11:52 AM
पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने सरकार प्रतिबद्ध, जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, मेघनगर बनी विजेता, मंत्री निर्मला भूरिया ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह....
March 13, 2026 11:37 AM
खानखेडी जीरो पॉइंट पर खनिज विभाग की कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 4 ट्रैक्टर जब्त...
March 13, 2026 11:21 AM
महिला सम्मान समारोह में समाज में योगदान देने वाली महिलाओं का हुआ सम्मान...
March 13, 2026 11:11 AM
रामपुरा में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कार्रवाई, 6 फर्मों का आकस्मिक निरीक्षण, जांच के लिए 20 नमूने लिए....
March 13, 2026 10:22 AM
किले के खजाने का लालच देकर ठगी का खेल, तांत्रिक बनकर घूम रहे गैंग का पुलिस ने किया भंडाफोड़, डिटेक्टर मशीन से जमीन में दबा सोना ढूंढने का करते थे नाटक, ग्रामीणों को राजा-महाराजा के खजाने की कहानी सुनाकर फंसाते थे जाल में, चित्तौड़गढ़ किले के पीछे सुनसान जगह से चार आरोपी गिरफ्तार....
March 13, 2026 10:02 AM
7 किलो अफीम तस्करी मामले में आरोपी को 11 साल की सजा, 1.25 लाख रुपये का जुर्माना...
March 13, 2026 09:41 AM
अमरगढ़ के शासकीय हाई स्कूल के 6 छात्रों ने राष्ट्रीय मेरिट कम मीन्स परीक्षा में पाई सफलता....
March 13, 2026 09:38 AM
04 किलो 208 ग्राम अफीम (कीमत 5 लाख रुपये) जप्त, परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार...
March 13, 2026 09:30 AM
आस्था श्रद्धा और भक्ति के साथ श्रृंगारित सुहागिनों ने की पीपल की पूजा अर्चना....
March 13, 2026 09:26 AM
दशा माता पर्व पर महिलाओं ने पूजा कर मांगी खुशहाली, परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की, पीपल की परिक्रमा कर कथा सुनी....
March 13, 2026 06:03 AM
आयुष्मान योजना में धोखाधड़ी का खुलासा, नियमों का उल्लंघन करने वाले 2 चिकित्सालयों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई...
March 13, 2026 02:43 AM
दो दिनों में मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विभिन्न जिलों में संपत्ति संबंधी अपराधों का खुलासा, 05 प्रकरणों में 14 आरोपी गिरफ्तार....
March 13, 2026 02:19 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
March 13, 2026 02:12 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
March 13, 2026 02:10 AM
घर का प्रबंधन करने वाली स्त्री सर्वाधिक सम्माननीय और अभिनंदनीय है -प्रोफेसर संजय जोशी...
March 12, 2026 04:23 PM