खानखेडी जीरो पॉइंट पर खनिज विभाग की कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 4 ट्रैक्टर जब्त...
Updated : March 13, 2026 11:21 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- जिले में अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को खनिज विभाग की टीम ने मनासा क्षेत्र के ग्राम खानखेडी जीरो पॉइंट पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रेत परिवहन कर रहे चार ट्रैक्टरों को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 मार्च 2026 को खनिज अधिकारी गजेंद्रसिंह डावर एवं प्रभारी खनि निरीक्षक सुनील जायसवाल के निर्देशन में खनिज विभाग की टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। टीम ने खानखेडी जीरो पॉइंट पर अवैध रूप से रेत खनिज का परिवहन करते पाए गए चार ट्रैक्टरों को पकड़ा। कार्रवाई के दौरान जप्त किए गए ट्रैक्टरों में आइशर 485, स्वराज 735, एमपी 14 एसी 1975 तथा फार्मट्रैक 45 शामिल हैं। इन सभी वाहनों से अवैध रूप से रेत का परिवहन किया जा रहा था। खनिज विभाग ने सभी वाहनों को मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत जब्त कर थाना मनासा की अभिरक्षा में खड़ा कराया है। कलेक्टर के आगामी आदेश तक सभी वाहन सुरक्षित रखे जाएंगे। प्रशासन का कहना है कि जिले में अवैध खनन एवं खनिज के अवैध परिवहन के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
और खबरे
संगम यूनिवर्सिटी में स्मार्ट हैकथॉन-2026 का आगाज़, 36 घंटे की कोडिंग मैराथन में उभरेंगे स्टार्टअप आइडियाज..
March 13, 2026 12:00 PM
एनडीपीएस एक्ट में वांछित अंतरराज्यीय तीन थानों का ईनामी आरोपी गिरफतार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस की कार्यवाही...
March 13, 2026 11:58 AM
पीपल की परिक्रमा कर महिलाओं ने की मंगल कामना, बड़ी सरवन में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दशा माता का पर्व...
March 13, 2026 11:52 AM
पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने सरकार प्रतिबद्ध, जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, मेघनगर बनी विजेता, मंत्री निर्मला भूरिया ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह....
March 13, 2026 11:37 AM
खानखेडी जीरो पॉइंट पर खनिज विभाग की कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 4 ट्रैक्टर जब्त...
March 13, 2026 11:21 AM
महिला सम्मान समारोह में समाज में योगदान देने वाली महिलाओं का हुआ सम्मान...
March 13, 2026 11:11 AM
रामपुरा में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कार्रवाई, 6 फर्मों का आकस्मिक निरीक्षण, जांच के लिए 20 नमूने लिए....
March 13, 2026 10:22 AM
किले के खजाने का लालच देकर ठगी का खेल, तांत्रिक बनकर घूम रहे गैंग का पुलिस ने किया भंडाफोड़, डिटेक्टर मशीन से जमीन में दबा सोना ढूंढने का करते थे नाटक, ग्रामीणों को राजा-महाराजा के खजाने की कहानी सुनाकर फंसाते थे जाल में, चित्तौड़गढ़ किले के पीछे सुनसान जगह से चार आरोपी गिरफ्तार....
March 13, 2026 10:02 AM
7 किलो अफीम तस्करी मामले में आरोपी को 11 साल की सजा, 1.25 लाख रुपये का जुर्माना...
March 13, 2026 09:41 AM
अमरगढ़ के शासकीय हाई स्कूल के 6 छात्रों ने राष्ट्रीय मेरिट कम मीन्स परीक्षा में पाई सफलता....
March 13, 2026 09:38 AM
04 किलो 208 ग्राम अफीम (कीमत 5 लाख रुपये) जप्त, परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार...
March 13, 2026 09:30 AM
आस्था श्रद्धा और भक्ति के साथ श्रृंगारित सुहागिनों ने की पीपल की पूजा अर्चना....
March 13, 2026 09:26 AM
दशा माता पर्व पर महिलाओं ने पूजा कर मांगी खुशहाली, परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की, पीपल की परिक्रमा कर कथा सुनी....
March 13, 2026 06:03 AM
आयुष्मान योजना में धोखाधड़ी का खुलासा, नियमों का उल्लंघन करने वाले 2 चिकित्सालयों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई...
March 13, 2026 02:43 AM
दो दिनों में मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विभिन्न जिलों में संपत्ति संबंधी अपराधों का खुलासा, 05 प्रकरणों में 14 आरोपी गिरफ्तार....
March 13, 2026 02:19 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
March 13, 2026 02:12 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
March 13, 2026 02:10 AM
घर का प्रबंधन करने वाली स्त्री सर्वाधिक सम्माननीय और अभिनंदनीय है -प्रोफेसर संजय जोशी...
March 12, 2026 04:23 PM
जिले में एलपीजी गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, घबराने की आवश्यकता नहीं, शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन में उपलब्ध होगी एलपीजी गैस बुकिंग....
March 12, 2026 04:20 PM