FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

जिले में एलपीजी गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, घबराने की आवश्यकता नहीं, शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन में उपलब्ध होगी एलपीजी गैस बुकिंग....

  Updated : March 12, 2026 04:20 PM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

मन्दसौर :- जिला आपूर्ति अधिकारी ने आमजन को आश्वस्त करते हुए बताया है कि जिले में एलपीजी गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा गैस आपूर्ति पूरी तरह से सुचारू रूप से जारी है। किसी भी प्रकार की अफवाह या अनावश्यक घबराहट फैलाने की आवश्यकता नहीं है। जिला आपूर्ति अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में घरेलू उपयोग के लिए एलपीजी गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस की आपूर्ति की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा गैस वितरण व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी जा रही है ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई गैस सप्लायर या विक्रेता एलपीजी गैस की कालाबाजारी करता हुआ पाया जाता है या इस संबंध में शिकायत प्राप्त होती है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अनियमितता की जानकारी जिला प्रशासन को दें। शहरी क्षेत्रों में एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग 25 दिनों में तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बुकिंग 45 दिनों में होगी। इसलिए उपभोक्ताओं को घबराने या अनावश्यक रूप से गैस का भंडारण करने की आवश्यकता नहीं है। इसके साथ ही होटल और रेस्टोरेंट संचालकों से भी अपील की गई है कि वे घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के स्थान पर वैकल्पिक साधनों का उपयोग करें, घरेलू उपभोक्ताओं को गैस की उपलब्धता में किसी प्रकार की कमी न नहीं है। जिला प्रशासन ने पुनः स्पष्ट किया है कि प्रदेश के साथ-साथ मंदसौर जिले में भी एलपीजी गैस का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह व्यवस्थित है। नागरिकों से अपील है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और गैस की आवश्यकता के अनुसार ही बुकिंग करे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

जिले में एलपीजी गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, घबराने की आवश्यकता नहीं, शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन में उपलब्ध होगी एलपीजी गैस बुकिंग....

March 12, 2026 04:20 PM

टांक (सैनी) तेरहवीं बार बने चौधरी, समाजजनों ने जताया भरोसा...

March 12, 2026 04:15 PM

भामाशाह के सहयोग से बानसेन श्मशान घाट का सुंदरीकरण, 6 लाख से अधिक की राशि से हुए विकास कार्य....

March 12, 2026 04:12 PM

आवरी माताजी मेले के आयोजन को लेकर मेला समिति की पुलिस ने ली बैठक....

March 12, 2026 04:05 PM

जैन कॉलोनी वासियों को मिली सीसी रोड की सौगात, नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने किया कार्य का निरीक्षण, क्षेत्रवासियों ने किया नपाध्यक्ष का मोतियों की माला से स्वागत...

March 12, 2026 02:15 PM

म्हारो पावन चित्तौड़ अभियान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प, चित्तौड़ को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सामाजिक संगठनों की भागीदारी जरूरी - जिला कलक्टर...

March 12, 2026 01:48 PM

जिला युवा प्रेस क्लब का होली मिलन व सम्मान समारोह 15 मार्च को, वरिष्ठ पत्रकारों का होगा सम्मान...

March 12, 2026 01:45 PM

जहां अहंकार होता है वहां से भगवान चले जाते हैं, शिव महापुराण ज्ञान गंगा में मनोहर नागदा महाराज ने कहा....

March 12, 2026 01:36 PM

कीर्ति नगर विकास समिति नीमच ने मनाया फाग उत्सव....

March 12, 2026 01:30 PM

सामाजिक सेवा कार्यों के लिए राकेश पप्पू जैन का सम्मान, वनोषधि आव्हान महायज्ञ में महामंडलेश्वर सुरेशानंदजी शास्त्री ने शाल-श्रीफल से किया प्रस्तिपत्र सम्मान...

March 12, 2026 01:21 PM

विकास के लिए पूंजीगत व्यय सर्वोच्च प्राथमिकता - उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, राजस्व प्रदर्शन में मध्यप्रदेश का उल्लेखनीय सुधार, फिस्कल हेल्थ इंडेक्स 2026 में बेहतर वित्तीय प्रबंधन की झलक मजबूत कर-संग्रह और बढ़ते पूंजीगत निवेश से सुदृढ़ हुई राज्य की वित्तीय स्थिति....

March 12, 2026 01:17 PM

पीपल वृक्ष की पूजा अर्चना करने वाली सुहागिन महिलाएं आएगी वहां गंदगी का साम्राज्य बना हुआ है...

March 12, 2026 12:59 PM

नीमच मंडी में आज के भाव, 69558 बोरी की बड़ी आवक, कई जिंसों के दाम में तेजी...

March 12, 2026 12:51 PM

हाड़ी पिपलिया में दर्दनाक हादसा, दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत...

March 12, 2026 12:27 PM

कलेक्‍टर द्वारा अवैध खनिज परिवहन के तीन प्रकरणों में एक लाख से अधिक की शास्ति आरोपित....

March 12, 2026 11:54 AM

एडीएम एवं एसडीएम ने गैस एजेंसियों और गैस गौदामों का किया निरीक्षण, घरेलू गैस सिलेण्‍डरों की उपलब्‍धता का लिया जायजा...

March 12, 2026 11:53 AM

संकल्‍प से समाधान अभियान सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र सिंगोली में नि:शुल्‍क नैत्र रोग, मोतियाबिंद जांच शिविर सम्‍पन्‍न, 114 नेत्र रोगियों ने लिया लाभ..

March 12, 2026 11:50 AM

बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, चौथखेड़ा, जमुनिया के पास 100 से अधिक बीघा गेहूं की फसल खाक....

March 12, 2026 11:40 AM

रतलाम में यातायात पुलिस की सख्ती, चांदनी चौक क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान, नो पार्किंग में खड़े 10 वाहनों पर चालानी कार्रवाई....

March 12, 2026 10:06 AM