कीर्ति नगर विकास समिति नीमच ने मनाया फाग उत्सव....
Updated : March 12, 2026 01:30 PM
DESK NEWS
सामाजिक
नीमच :- शहर के कीर्ति नगर में भोलेश्वर तीर्थ परिसर पर फाग उत्सव का आयोजन किया गया । इस अवसर सभी ने आपस में गुलाल लगाकर राधा कृष्ण के सुन्दर स्वांग में आए बच्चों संग फूलों की होली खेली । कीर्ति नगर रहवासियों ने मल्हारगढ़ संगीत भजन मंडली द्वारा प्रस्तुत सुमधुर भजनों का धर्मलाभ लिया एवं प्रभु भक्ति में भक्तगण झूमते रहें । कृष्ण के रूप में कु. मेघा सागर और राधा के रूप में कु, ऋद्धि ख़ुआर के सुंदर रूप ने पूरा आयोजन में कृष्ण राधा रानी की भक्ति का रस घोल दिया । उपरोक्त जानकारी देते हुए कीर्ति नगर विकास समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश बैरागी एवं सचिव जगदीश पाटीदार ने बताया कि कीर्ति नगर विकास समिति द्वारा भोलेश्वर तीर्थ पर हिन्दू समाज के सभी त्यौहारों को परम्परागत रूप से मनाया जाता रहा है । समिति के कोषाध्यक्ष जीतेश जी सागर एवं सह सचिव किन्शुक शर्मा ने बताया आयोजन में फूलों की होली खेलते हुए कृष्ण जी एवं राधा रानी का मंगल स्वागत किया गया । समिति के सदस्य राजेश लखेरा ने बताया। होलिया में उड़े रे गुलाल, धीरे धीरे मार कान्हा पिचकारी, आज बिरज में होली रे रसिया, मुझे मिल गया नंद लाल जैसे कृष्ण राधा भक्ति और अपने आराध्य भगवान के भजनों को कीर्ति नगर की मातृ शक्ति ने उत्सव को पूर्ण भक्तिभाव के साथ आनंद लिया । फाग उत्सव में छोटे बच्चों ने कृष्ण राधा के रूप में अपनी उपस्थिति दी जिन्हें मंडल द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। आयोजन में पार्षद श्रीमती किरन शर्मा को विश्व महिला दिवस पर कीर्ति नगर नारी शक्ति ने मिलकर सम्मान स्वरूप बालाजी महाराज की सुंदरकांड पुस्तक भी भेंट की । समिति ने मंदिर परिसर सुरक्षा की दृष्टि से प्रभु भोलेश्वर के आशीर्वाद भाव से 4 सीसीटीवी की घोषणा पर समिति के प्रदीप जायसवाल एवं परिवार का भी आभार प्रकट किया । आयोजन में श्रीमती अनुसुइया बैरागी, श्रीमती वंदना पाटीदार, श्रीमती पूजा खिमेसरा, सुश्री पिंकी बैरागी, श्रीमती रेखा बैरागी, श्रीमती तरुणा शिव, भाभा शक्तावत, श्रीमती व्यास, श्रीमती अनिता लखेरा, श्रीमती प्रिया जायसवाल, श्रीमती लक्ष्मी शर्मा, श्रीमती प्रेम कुमावत, श्रीमती निशा माहेश्वरी, श्रीमती प्रीति सक्सेना, श्रीमती पूजा यादव, श्रीमती शिक्षा शर्मा, श्रीमती पूनम, श्रीमती नीतू शर्मा, श्रीमती रीना वर्मा उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन समिति के अध्यक्ष के निर्देशन में सुश्री टीना जी शर्मा ने किया । आभार समिति की श्रीमती भारती खुआर एवं श्रीमती कविता शर्मा ने माना ।
और खबरे
म्हारो पावन चित्तौड़ अभियान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प, चित्तौड़ को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सामाजिक संगठनों की भागीदारी जरूरी - जिला कलक्टर...
March 12, 2026 01:48 PM
जिला युवा प्रेस क्लब का होली मिलन व सम्मान समारोह 15 मार्च को, वरिष्ठ पत्रकारों का होगा सम्मान...
March 12, 2026 01:45 PM
जहां अहंकार होता है वहां से भगवान चले जाते हैं, शिव महापुराण ज्ञान गंगा में मनोहर नागदा महाराज ने कहा....
March 12, 2026 01:36 PM
कीर्ति नगर विकास समिति नीमच ने मनाया फाग उत्सव....
March 12, 2026 01:30 PM
सामाजिक सेवा कार्यों के लिए राकेश पप्पू जैन का सम्मान, वनोषधि आव्हान महायज्ञ में महामंडलेश्वर सुरेशानंदजी शास्त्री ने शाल-श्रीफल से किया प्रस्तिपत्र सम्मान...
March 12, 2026 01:21 PM
विकास के लिए पूंजीगत व्यय सर्वोच्च प्राथमिकता - उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, राजस्व प्रदर्शन में मध्यप्रदेश का उल्लेखनीय सुधार, फिस्कल हेल्थ इंडेक्स 2026 में बेहतर वित्तीय प्रबंधन की झलक मजबूत कर-संग्रह और बढ़ते पूंजीगत निवेश से सुदृढ़ हुई राज्य की वित्तीय स्थिति....
March 12, 2026 01:17 PM
पीपल वृक्ष की पूजा अर्चना करने वाली सुहागिन महिलाएं आएगी वहां गंदगी का साम्राज्य बना हुआ है...
March 12, 2026 12:59 PM
नीमच मंडी में आज के भाव, 69558 बोरी की बड़ी आवक, कई जिंसों के दाम में तेजी...
March 12, 2026 12:51 PM
हाड़ी पिपलिया में दर्दनाक हादसा, दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत...
March 12, 2026 12:27 PM
कलेक्टर द्वारा अवैध खनिज परिवहन के तीन प्रकरणों में एक लाख से अधिक की शास्ति आरोपित....
March 12, 2026 11:54 AM
एडीएम एवं एसडीएम ने गैस एजेंसियों और गैस गौदामों का किया निरीक्षण, घरेलू गैस सिलेण्डरों की उपलब्धता का लिया जायजा...
March 12, 2026 11:53 AM
संकल्प से समाधान अभियान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंगोली में नि:शुल्क नैत्र रोग, मोतियाबिंद जांच शिविर सम्पन्न, 114 नेत्र रोगियों ने लिया लाभ..
March 12, 2026 11:50 AM
बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, चौथखेड़ा, जमुनिया के पास 100 से अधिक बीघा गेहूं की फसल खाक....
March 12, 2026 11:40 AM
रतलाम में यातायात पुलिस की सख्ती, चांदनी चौक क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान, नो पार्किंग में खड़े 10 वाहनों पर चालानी कार्रवाई....
March 12, 2026 10:06 AM
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 15 मार्च के चित्तौड़गढ़ दौरे को लेकर प्रशासनिक बैठक आयोजित...
March 12, 2026 09:36 AM
ग्वाल तालाब की मिट्टी की नीलामी 18 मार्च को, इच्छुक बोलीदाता जनपद पंचायत में ले सकेंगे भाग...
March 12, 2026 09:25 AM
एक आरोपी को 6 माह तक थाना हाजरी के आदेश.....
March 12, 2026 09:17 AM
आपराधिक गतिविधियों पर सख्ती, कलेक्टर के आदेश पर बदमाश जगदीश उर्फ पतंग 6 माह के लिए जिला बदर....
March 12, 2026 09:13 AM
राष्ट्रीय मीन्स-कम-मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा में शासकीय विद्यालयों का शानदार प्रदर्शन, ढाबा के 3 व आमलीभाट के 1 विद्यार्थी का चयन....
March 12, 2026 09:05 AM