उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 15 मार्च के चित्तौड़गढ़ दौरे को लेकर प्रशासनिक बैठक आयोजित...
Updated : March 12, 2026 09:36 AM
बंशीलाल धाकड़ राजपुरा
प्रशासनिक
चित्तौड़गढ़ :- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 15 मार्च को प्रस्तावित चित्तौड़गढ़ दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को जिला परिषद सभागार में जिला कलक्टर आलोक रंजन एवं जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए बैठक में जिला कलक्टर आलोक रंजन ने मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने वीआईपी पास, रूट व्यवस्था, बिजली, पेयजल, साफ-सफाई, आवारा पशुओं की व्यवस्था, हेलीपेड तैयारियों, बैरिकेडिंग, सार्वजनिक शौचालय, फायर ब्रिगेड एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंपते हुए सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए पुलिस अधिकारियों को सतर्कता बरतने तथा रूट और कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम, सीईओ जिला परिषद विनय पाठक, प्रशिक्षु आईएएस एवं नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र मेघवाल, एडीएम रामचंद्र खटीक, एसीईओ राकेश पुरोहित, यूआईटी सचिव कैलाश चंद्र गुर्जर, अंशुल आमेरिया सहित पुलिस एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
और खबरे
रतलाम में यातायात पुलिस की सख्ती, चांदनी चौक क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान, नो पार्किंग में खड़े 10 वाहनों पर चालानी कार्रवाई....
March 12, 2026 10:06 AM
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 15 मार्च के चित्तौड़गढ़ दौरे को लेकर प्रशासनिक बैठक आयोजित...
March 12, 2026 09:36 AM
ग्वाल तालाब की मिट्टी की नीलामी 18 मार्च को, इच्छुक बोलीदाता जनपद पंचायत में ले सकेंगे भाग...
March 12, 2026 09:25 AM
एक आरोपी को 6 माह तक थाना हाजरी के आदेश.....
March 12, 2026 09:17 AM
आपराधिक गतिविधियों पर सख्ती, कलेक्टर के आदेश पर बदमाश जगदीश उर्फ पतंग 6 माह के लिए जिला बदर....
March 12, 2026 09:13 AM
राष्ट्रीय मीन्स-कम-मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा में शासकीय विद्यालयों का शानदार प्रदर्शन, ढाबा के 3 व आमलीभाट के 1 विद्यार्थी का चयन....
March 12, 2026 09:05 AM
आवरी माताजी मंदिर पर विधायक श्री परिहार ने नवीन ट्रांसफार्मर किया स्वीकृत....
March 12, 2026 05:42 AM
बज्मे कादरी फाउंडेशन द्वारा रोजा इफ्तार का प्रोग्राम किया, शहर काजी ने अमन चेन की दुआ मांगी...
March 12, 2026 03:35 AM
वन्यजीव तस्करी के मामले में वारंटी आरोपी गिरफ्तार, ग्वालियर से सीबीआई ने एसटीएसएफ के सहयोग से दबोचा...
March 12, 2026 01:55 AM
तमिलनाडु में बंधुआ बनाए गए बैतूल के 20 और हरदा के 4 श्रमिकों का सफल रेस्क्यू, प्रशासन ने कराया सुरक्षित घर वापसी...
March 12, 2026 01:51 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
March 12, 2026 01:36 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
March 12, 2026 01:29 AM
2 किलो 32 ग्राम अवैध अफीम के साथ नीमच जिले का आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कोतवाली पुलिस की कार्रवाई....
March 11, 2026 06:16 PM
नीमच मंडी में आज के भाव, 60,476 बोरी की बड़ी आवक, कई जिंसों के दाम में तेजी...
March 11, 2026 04:23 PM
नीमच जिले में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए किशोरी बालिकाओं का टीकाकरण महाअभियान आयोजित जिले में 280 लक्षित बालिकाओं को लगाया एच.पी.वी. टीका...
March 11, 2026 01:19 PM
34 वी महाराणा सांगा स्मृति पारंपरिक, ग्रामीण एवं जनजातीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ 13 मार्च से....
March 11, 2026 11:49 AM
नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को....
March 11, 2026 11:42 AM
जिला न्यायालय परिसर से राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन हुए रवाना...
March 11, 2026 11:41 AM
अवैध मादक पदार्थ की तस्करी व अवैध हथियार रखने के मामले में वांछित दो जिलों में दस-दस हजार का एक ईनामी बदमाश गिरफतार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जिला पुलिस की कार्यवाही....
March 11, 2026 11:39 AM