FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

तमिलनाडु में बंधुआ बनाए गए बैतूल के 20 और हरदा के 4 श्रमिकों का सफल रेस्क्यू, प्रशासन ने कराया सुरक्षित घर वापसी...

  Updated : March 12, 2026 01:51 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

बैतूल के 20 श्रमिक और हरदा के 4 श्रमिकों की सुरक्षित हुई घर वापसी, सभी ने राज्य सरकार का माना आभार, प्रत्येक को मिलेगी 30-30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता, बैतूल रेलवे स्टेशन पर कलेक्टर एवं एसपी ने किया श्रमिकों का आत्मीय स्वागत

प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार गरीबों के कल्याण के कार्य निरंतर कर रही हैं। तमिलनाडु के इरोड जिले में बंधुआ बनाकर रखे गए बैतूल जिले के 20 और हरदा के 4 श्रमिकों को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, जिला प्रशासन तथा वनवासी कल्याण आश्रम  के त्वरित एवं समन्वित प्रयासों से सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया। सभी श्रमिकों के बैतूल रेलवे स्टेशन पहुंचने पर स्थानीय कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी एवं पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन ने आत्मीय स्वागत किया। वनवासी कल्याण आश्रम के जिला अध्यक्ष श्री महेश्वर भलावी, जिला श्रम पदाधिकारी श्री धम्मदीप भगत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। स्टेशन पर सभी श्रमिकों की पहचान सुनिश्चित की गई। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने श्रमिकों से चर्चा करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि प्रशासन द्वारा उनके सुरक्षित घर पहुंचने की समुचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए राजस्व, पुलिस और श्रम विभाग निरंतर उनके संपर्क में रहेंगे। साथ ही श्रम पदाधिकारी को निर्देशित किया कि श्रमिकों से संपर्क बनाए रखते हुए आर्थिक सहायता स्वीकृति हेतु आवश्यक दस्तावेज प्राप्त किए जाएं। रेलवे स्टेशन से सभी श्रमिकों को उनके गृह ग्राम तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई तथा भोजन की भी व्यवस्था की गई।सुरक्षित वापसी पर श्रमिकों ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन  आभार व्यक्त किया। जिला श्रम पदाधिकारी श्री धम्मदीप भगत ने बताया कि उक्त श्रमिक काम करने के लिए तमिलनाडु के इरोड जिले गए थे, जहां होली पर्व पर अवकाश मांगने पर उन्हें छुट्टी नहीं दी गई और बंधुआ बनाकर कार्य कराया जा रहा था। मामले की जानकारी राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य श्री प्रकाश ऊईके माध्यम से मिलते ही बैतूल जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए श्रम, पुलिस एवं राजस्व विभाग के संयुक्त समन्वय से इरोड जिला प्रशासन से संपर्क स्थापित किया और सभी श्रमिकों को मुक्त कराया।
रेस्क्यू किए गए प्रत्येक श्रमिक को शासन द्वारा 30-30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की जाएगी, जिससे वे अपने जीवन को पुनः व्यवस्थित कर सकें। जिला प्रशासन द्वारा उनके पुनर्वास एवं आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करने की भी बात कही गई है। उन्होंने बताया कि कुल 24 श्रमिकों में से 4 हरदा जिले तथा 20 बैतूल जिले के निवासी हैं। बैतूल के सभी श्रमिक भीमपुर ब्लॉक के काबरा, बोरकुंड, बीरपुरा और बासिंदा ग्राम के रहने वाले हैं। हरदा जिले के चार श्रमिकों को सुरक्षित पहुंचाने की व्यवस्था की गई। उक्त कार्य में समाजसेवी श्री प्रवीण ढोलके ओर विक्रांत कुमरे ने भी सक्रिय भूमिका निभाई ।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

वन्यजीव तस्करी के मामले में वारंटी आरोपी गिरफ्तार, ग्वालियर से सीबीआई ने एसटीएसएफ के सहयोग से दबोचा...

March 12, 2026 01:55 AM

तमिलनाडु में बंधुआ बनाए गए बैतूल के 20 और हरदा के 4 श्रमिकों का सफल रेस्क्यू, प्रशासन ने कराया सुरक्षित घर वापसी...

March 12, 2026 01:51 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

March 12, 2026 01:36 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

March 12, 2026 01:29 AM

2 किलो 32 ग्राम अवैध अफीम के साथ नीमच जिले का आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कोतवाली पुलिस की कार्रवाई....

March 11, 2026 06:16 PM

नीमच मंडी में आज के भाव, 60,476 बोरी की बड़ी आवक, कई जिंसों के दाम में तेजी...

March 11, 2026 04:23 PM

नीमच जिले में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए किशोरी बालिकाओं का टीकाकरण महाअभियान आयोजित जिले में 280 लक्षित बालिकाओं को लगाया एच.पी.वी. टीका...

March 11, 2026 01:19 PM

34 वी महाराणा सांगा स्मृति पारंपरिक, ग्रामीण एवं जनजातीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ 13 मार्च से....

March 11, 2026 11:49 AM

नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को....

March 11, 2026 11:42 AM

जिला न्यायालय परिसर से राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन हुए रवाना...

March 11, 2026 11:41 AM

अवैध मादक पदार्थ की तस्करी व अवैध हथियार रखने के मामले में वांछित दो जिलों में दस-दस हजार का एक ईनामी बदमाश गिरफतार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जिला पुलिस की कार्यवाही....

March 11, 2026 11:39 AM

25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण एवं इंटीग्रेटेड योग चिकित्सा ध्यान शिविर में 105 लोगों ने प्रशिक्षण लिया, समापन समारोह संपन्न...

March 11, 2026 09:52 AM

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) की बड़ी कार्रवाई, किशनगढ़-जयपुर हाईवे से 1.017 किलो MD (मेफेड्रोन) बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार...

March 11, 2026 09:48 AM

जवाहर नगर में महिला से सोने की चेन लूटने वाले दो अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार, 250 सीसीटीवी खंगालकर नीमच पुलिस ने किया खुलासा, सोने की चेन व वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त....

March 11, 2026 09:00 AM

रतलाम पुलिस का जागरूकता अभियान, बांछड़ा समुदाय के युवाओं को शिक्षा, रोजगार एवं समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास...

March 11, 2026 08:11 AM

नीमच हाईवे पेट्रोल पंप पर भटके दो मासूम बच्चों को डायल-112 जवानों ने सुरक्षित परिजनों से मिलाया...

March 11, 2026 07:47 AM

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक में बड़े फैसले, 33,240 करोड़ रुपये की कल्याणकारी योजनाओं को मंजूरी, यंग इंटर्न्स फॉर गुड-गवर्नेंस प्रोग्राम और एक जिला-एक उत्पाद परियोजना को भी स्वीकृति....

March 11, 2026 02:15 AM

मध्यप्रदेश इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2025: हरित परिवहन को बढ़ावा, चार्जिंग स्टेशनों पर 30 प्रतिशत तक अनुदान और ईव्ही तरंग पोर्टल से सब्सिडी के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा....

March 11, 2026 02:13 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

March 11, 2026 02:04 AM