जवाहर नगर में महिला से सोने की चेन लूटने वाले दो अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार, 250 सीसीटीवी खंगालकर नीमच पुलिस ने किया खुलासा, सोने की चेन व वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त....
Updated : March 11, 2026 09:00 AM
बबलु माली
अपराध
दिनांक 17.02.2026 को दिन में लगभग 03:00 बजे जवाहर नगर में मोटर सायकल सवार 02 आरोपियों द्वारा चैन स्नैचिंग की वारदात को दिया गया था अंजाम। चैन स्नैचिंग की घटना की गंभीरता को देखते हुए एस.पी. श्री अंकित जायसवाल द्वारा थाना प्रभारी नीमच केंट एवं सायबर सेल नीमच सहित पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के लगभग 250 सी.सी.टी.वी. कैमरे एवं तकनीकी साक्ष्य किये एकत्र। आरोपियों का सीसीटीवी फुटेज प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा आसपास के क्षेत्रों मंदसौर, निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़, कोटा, झालावाड़ में उक्त सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उक्त आरोपियों की करायी पहचान। आरोपीगण नशे के आदि होकर नशे के लिये रुपयों की आवश्यकता होने पर अपराधों को देते थे अंजाम। आरोपी पुष्पेन्द्र पर राजस्थान के कोटा एवं भीलवाड़ा जिले में चोरी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, जेल अधिनियम, आबकारी अधिनियम सहित अन्य धाराओं में 15 अपराध पंजीबद्ध है। दीपक पर राजस्थान के कोटा एवं टोंक जिले में चोरी, हत्या का प्रयास, आबकारी अधिनियम में 04 अपराध पंजीबद्ध है। आरोपी दिनांक 07.03.26 को भी चैन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से नीमच शहर में आये परन्तु पुलिस की सक्रियता से आरोपी वारदात को अंजाम देने में सफल नहीं हुए एवं पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर रामपुरा के आगे जंगलों में मोटर सायकल छोड़कर भाग गये। पुलिस टीम नीमच केंट एवं सायबर सेल की टीम द्वारा आरोपियों को पकड़ने हेतु कोटा में कई जगह दबिश दी गई परंतु आरोपी आदतन अपराधी होकर अपनी सकूनत से फरार हो गये। दिनांक 08.03.26 को आरोपियों के गांधीसागर क्षेत्र में होने की सूचना प्राप्त होने पर नीमच केंट, सायबर सेल एवं थाना रामपुरा पुलिस टीम द्वारा आरोपियों का पीछा किया गया। आरोपी चंबल के जंगलों में अपनी मोटर सायकल छोड़कर भागे, किन्तु पुलिस टीम द्वारा जंगलों में लगातार सर्चिंग अभियान चलाकर आरोपी पुष्पेन्द्र को पकड़ लिया गया, जबकि दीपक भीणा घने जंगलों का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस टीम द्वारा आरोपी दीपक भीणा को कड़ी मेहनत से कोटा से किया गिरफ्तार।
माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्यप्रदेश एवं पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश द्वारा अपराधों में जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत संपत्ति संबंधी अपराधों में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक महोदय नीमच श्री अंकित जायसवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच श्री नवलसिंह सिसोदिया व नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नीमच केंट निरीक्षक निलेश अवस्थी एवं सायबर सेल प्रभारी प्रदीप शिंदे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना नीमच केंट क्षेत्र में दिनांक 17 फरवरी 2026 को जवाहर नगर में अकेली महिला को निशाना बनाकर उनके गले में पहनी सोने की चैन छीनने वाले 02 अंतरराज्यीय चैन स्नैचरों को गिरफ्तार कर उनसे लूटी गई चैन व घटना में प्रयुक्त वाहन को बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। दिनांक 17 फरवरी 2026 को जवाहर नगर निवासी महिला के परिवार में शादी का कार्यक्रम निलेशराम के पास होने से उनके घर वापस जाने के दौरान जवाहर नगर में सामने से मोटर सायकल पर सवार दो लड़कों द्वारा मोटर सायकल रोककर मोटर सायकल पर पीछे बैठे व्यक्ति द्वारा महिला के साथ झुमटा झटकी कर गले में पहनी 02 तोले की सोने की चैन छीनकर दोनों व्यक्ति मोटर सायकल से भाग निकले। उक्त घटना पर से पुलिस थाना नीमच केंट पर अपराध क्रमांक 73/26 धारा 309 (6) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दिनांक 17 फरवरी 2026 को जवाहर नगर में अकेली महिला को निशाना बनाकर उनके गले में पहनी सोने की चैन को छीनकर भाग जाने की घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल द्वारा आरोपियों की पतारसी एवं बरामदगी हेतु थाना प्रभारी नीमच केंट एवं सायबर सेल के नेतृत्व में संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के लगभग 250 सी.सी.टी.वी. कैमरे देखे जाने एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किये जाने पर घटना का अंजाम देने वाले आरोपियों का स्पष्ट सीसीटीवी फुटेज प्राप्त हुआ। पुलिस टीम द्वारा आसपास के क्षेत्रों मंदसौर, निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़, कोटा, झालावाड़ में उक्त सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उक्त आरोपियों की पहचान करायी गई, परन्तु प्रारंभिक सफलता प्राप्त नहीं हुई। आरोपी दिनांक 07.03.26 को भी चैन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से नीमच शहर में आये परन्तु पुलिस की सक्रियता से आरोपी वारदात को अंजाम देने में सफल नहीं हुए एवं पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर रामपुरा के आगे जंगलों में मोटर सायकल छोड़कर भाग गये। मोटर सायकल के नंबर के आधार पर तकनीकी साक्ष्य माध्यम एकत्र करते उक्त मोटर सायकल कोटा निवासी पुष्पेन्द्र शर्मा की पाई गई। प्रकरण में तकनीकी अनुसंधान के आधार पर चैन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने में आरोपी पुष्पेन्द्र शर्मा के साथ आरोपी दीपक मीणा का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला गया जिसमें आरोपी पुष्पेन्द्र शर्मा पर कोटा एवं भीलवाड़ा जिले में 15 अपराध एवं दीपक मीणा पर कोटा एवं टोंक जिले में 04 अपराध पंजीबद्ध होना पाये गये। पुलिस थाना नीमच केंट एवं सायबर सेल की टीम द्वारा आरोपियों को पकड़ने हेतु कोटा में कई जगह दबिश दी गई परन्तु आरोपी आदतन अपराधी होकर अपनी सकूनत से फरार हो गये। पुलिस टीम द्वारा निरंतर दबिश देने के फलस्वरूप दिनांक 08.03.26 को आरोपियों के गांधीसागर क्षेत्र में होने की सूचना प्राप्त होने पर थाना नीमच केंट, सायबर सेल एवं थाना रामपुरा पुलिस टीम द्वारा आरोपियों का पीछा किया गया एवं आरोपी चंबल के जंगलों में अपनी मोटर सायकल छोड़कर भाग निकले। पुलिस टीम द्वारा जंगलों में लगातार सर्चिंग अभियान चलाकर आरोपी पुष्पेन्द्र शर्मा को पकड़ा गया, जबकि दीपक मीणा घने जंगलों का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी आधार पर आरोपी दीपक मीणा की तलाश करते हुए कोटा पहुँची, जहां कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी दीपक मीणा को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी - पुष्पेन्द्र पिता बाबूलाल शर्मा उम्र 41 वर्ष निवासी प्रेमनगर-2 देवनारायण मंदिर के पास कोटा राजस्थान दीपक मीणा पिता कुशल मीणा निवासी सुभाषनगर कोटा, राजस्थान
जप्त मशरूका - सोने की चैन 01 एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल नम्बर RJ20-BB-6072
सराहनीय कार्य - उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी नीमच केंट निरीक्षक निलेश अवस्थी, प्रभारी सायबर सेल प्रदीप शिंदे, थाना प्रभारी रामपुरा उप निरीक्षक विपिन मर्सिह सहित थाना नीमच केंट टीम, सायबर सेल टीम एवं थाना रामपुरा टीम का सराहनीय योगदान रहा।
और खबरे
नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को....
March 11, 2026 11:42 AM
जिला न्यायालय परिसर से राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन हुए रवाना...
March 11, 2026 11:41 AM
अवैध मादक पदार्थ की तस्करी व अवैध हथियार रखने के मामले में वांछित दो जिलों में दस-दस हजार का एक ईनामी बदमाश गिरफतार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जिला पुलिस की कार्यवाही....
March 11, 2026 11:39 AM
25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण एवं इंटीग्रेटेड योग चिकित्सा ध्यान शिविर में 105 लोगों ने प्रशिक्षण लिया, समापन समारोह संपन्न...
March 11, 2026 09:52 AM
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) की बड़ी कार्रवाई, किशनगढ़-जयपुर हाईवे से 1.017 किलो MD (मेफेड्रोन) बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार...
March 11, 2026 09:48 AM
जवाहर नगर में महिला से सोने की चेन लूटने वाले दो अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार, 250 सीसीटीवी खंगालकर नीमच पुलिस ने किया खुलासा, सोने की चेन व वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त....
March 11, 2026 09:00 AM
रतलाम पुलिस का जागरूकता अभियान, बांछड़ा समुदाय के युवाओं को शिक्षा, रोजगार एवं समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास...
March 11, 2026 08:11 AM
नीमच हाईवे पेट्रोल पंप पर भटके दो मासूम बच्चों को डायल-112 जवानों ने सुरक्षित परिजनों से मिलाया...
March 11, 2026 07:47 AM
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक में बड़े फैसले, 33,240 करोड़ रुपये की कल्याणकारी योजनाओं को मंजूरी, यंग इंटर्न्स फॉर गुड-गवर्नेंस प्रोग्राम और एक जिला-एक उत्पाद परियोजना को भी स्वीकृति....
March 11, 2026 02:15 AM
मध्यप्रदेश इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2025: हरित परिवहन को बढ़ावा, चार्जिंग स्टेशनों पर 30 प्रतिशत तक अनुदान और ईव्ही तरंग पोर्टल से सब्सिडी के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा....
March 11, 2026 02:13 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
March 11, 2026 02:04 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
March 11, 2026 02:02 AM
महिला दिवस पर चित्तौड़गढ़ में महिला कांग्रेस का न्याय मार्च महिला सुरक्षा और कड़ी सजा की उठाई मांग...
March 10, 2026 04:48 PM
म्हारो पावन चित्तौड़ अभियान तेज, पांडल पोल झरना क्षेत्र व बेडच नदी में दूसरे दिन भी चला सफाई अभियान....
March 10, 2026 03:23 PM
13 मार्च को नीमच शहर में नहीं होगा जल वितरण, हिंगोरिया फिल्टर प्लांट की सफाई के कारण सप्लाई एक दिन आगे बढ़ेगी...
March 10, 2026 02:42 PM
ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच में निःशुल्क हेल्थ चेक-अप कैंप आयोजित....
March 10, 2026 02:38 PM
क्रिकेट बना भाईचारे का माध्यम, निरंकारी युवाओं ने पेश की मिसाल….
March 10, 2026 01:52 PM
मनासा, जमुनियाकलां एवं पिपलिया रावजी में आयुर्वेद चिकित्सा शिविर सम्पन्न, 80 रोगियों ने स्वास्थ्य लाभ लिया...
March 10, 2026 01:34 PM
जनगणना के तहत मकान सूचीकरण ब्लॉक का गठन सी.एम.एम.एस. पोर्टल पर तत्काल करें, कलेक्टर ने सभी चार्ज अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश....
March 10, 2026 01:33 PM