FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

म्हारो पावन चित्तौड़ अभियान तेज, पांडल पोल झरना क्षेत्र व बेडच नदी में दूसरे दिन भी चला सफाई अभियान....

  Updated : March 10, 2026 03:23 PM

बंशीलाल धाकड़ राजपुरा

  प्रशासनिक

चित्तौड़गढ़ :- म्हारो पावन चित्तौड़” अभियान के तहत ऐतिहासिक चित्तौड़गढ़ दुर्ग क्षेत्र एवं शहर की जीवनदायिनी बेडच नदी को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष पहल की जा रही है। जिला कलक्टर आलोक रंजन के निर्देशानुसार नगर परिषद द्वारा विभिन्न स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है, जो लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। पांडल पोल झरना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन सफाई -  गौरतलब है कि शनिवार प्रातः जिला कलक्टर ने दुर्ग के मुख्य द्वार पांडल पोल के समीप स्थित झरनेश्वर महादेव क्षेत्र का निरीक्षण कर क्षेत्र को स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए थे। जिला कलक्टर के निर्देशों की अनुपालना में नगर परिषद आयुक्त रविंद्र मेघवाल (प्रशिक्षु आईएएस) के नेतृत्व में पांडल पोल झरना क्षेत्र में व्यापक सफाई कार्य किया जा रहा है। अभियान के तहत झाड़ियों की कटाई-छंटाई, कचरे की सफाई तथा आसपास के क्षेत्र को व्यवस्थित करने का कार्य लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा।
बेडच नदी में भी विशेष सफाई अभियान जारी - इसी क्रम में शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से बेडच नदी की विशेष सफाई का कार्य भी दूसरे दिन जारी रहा। प्रशिक्षु आईएएस एवं नगर परिषद आयुक्त रविंद्र मेघवाल के निर्देशन में नगर परिषद की टीम द्वारा नदी में जमा कचरा, प्लास्टिक तथा अन्य अपशिष्ट को हटाने का कार्य किया जा रहा है। अभियान के तहत नदी के किनारों एवं नदी के भीतर जमा कचरे को निकालकर उसका उचित निस्तारण किया जा रहा है, जिससे नदी का प्राकृतिक प्रवाह सुचारु बना रहे और आसपास का वातावरण स्वच्छ रह सके। नगर परिषद ने आमजन से अपील की है कि वे बेडच नदी में कचरा या प्लास्टिक न डालें तथा शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। “म्हारो पावन चित्तौड़” अभियान के माध्यम से बेडच नदी को स्वच्छ, सुंदर एवं प्रदूषण मुक्त बनाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

म्हारो पावन चित्तौड़ अभियान तेज, पांडल पोल झरना क्षेत्र व बेडच नदी में दूसरे दिन भी चला सफाई अभियान....

March 10, 2026 03:23 PM

13 मार्च को नीमच शहर में नहीं होगा जल वितरण, हिंगोरिया फिल्टर प्लांट की सफाई के कारण सप्लाई एक दिन आगे बढ़ेगी...

March 10, 2026 02:42 PM

ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच में निःशुल्क हेल्थ चेक-अप कैंप आयोजित....

March 10, 2026 02:38 PM

क्रिकेट बना भाईचारे का माध्यम, निरंकारी युवाओं ने पेश की मिसाल….

March 10, 2026 01:52 PM

मनासा, जमुनियाकलां एवं पिपलिया रावजी में आयुर्वेद चि‍कित्‍सा शिविर सम्‍पन्‍न, 80 रोगियों ने स्‍वास्‍थ्‍य लाभ लिया...

March 10, 2026 01:34 PM

जनगणना के तहत मकान सूचीकरण ब्‍लॉक का गठन सी.एम.एम.एस. पोर्टल पर तत्‍काल करें, कलेक्‍टर ने सभी चार्ज अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश....

March 10, 2026 01:33 PM

किशोरी बालिकाओं में सर्वाईकल केंसर की रोकथाम के लिए जिले में कल नि:शुल्‍क एच.पी.वी. टीकाकरण महाअभियान, कलेक्‍टर ने दिए अधिकाधिक लक्षित बालिकाओं को टीकाकरण केंद्र लाकर वेक्‍सीनेशन करवाने के निर्देश...

March 10, 2026 01:32 PM

गन्ने की फसल की आड़ में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, खेत से अवैध अफीम के 5317 पौधे जब्त, खेत मालिक गिरफ्तार, 780 ग्राम शुद्ध अफीम का दूध भी जब्त....

March 10, 2026 12:49 PM

जिला स्तरीय जनसुनवाई शिविर में 21 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण, एसपी अंकित जायसवाल ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश...

March 10, 2026 12:35 PM

ब्रेजा कार से 976 ग्राम अवैध अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...

March 10, 2026 11:17 AM

दुर्घटना पीडित राजू बंजारा को आयुष्‍मान योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें, कलेक्‍टर ने की जनसुनवाई, 71 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं....

March 10, 2026 10:42 AM

एडीएम श्री कलेश की उपस्थिति में नीमच में जनगणना संबंधी द्वितीय चरण का प्रशिक्षण सम्‍पन्‍न...

March 10, 2026 10:40 AM

जिला पंचायत सीईओ ने ली उत्‍पादक समूहों की बैठक....

March 10, 2026 10:38 AM

नीमच रोड पर सीबीएन की कार्रवाई, मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 14 किलो से अधिक अवैध अफीम जब्त...

March 10, 2026 10:22 AM

बच्चा चोरी की अफवाह से रामपुरा में हड़कंप, पुलिस ने 3 महिलाओं सहित 5 लोगों को लिया हिरासत में...

March 10, 2026 10:09 AM

पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ महिलाओं ने शीतला माता को बासी भोजन (ढोकला)का लगाया भोग, की पूज....

March 10, 2026 09:22 AM

आवरी माताजी मेला परिसर में बिजली विभाग की टीम मेंटेनेंस करने में तल्लीन, मेले में दुकानदारों को 17 मार्च को करेंगे प्लाट वितरण....

March 10, 2026 09:20 AM

मोटरसाईकिल से 2 किलो से अधिक अवैध अफीम के साथ एक नीमच जिले के आरोपी को किया गिरफ्तार....

March 10, 2026 08:42 AM

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कालिका पेट्रोलिंग टीम की महिला कार्मिकों को राज्य स्तर पर सम्मान...

March 10, 2026 07:11 AM