आवरी माताजी मेला परिसर में बिजली विभाग की टीम मेंटेनेंस करने में तल्लीन, मेले में दुकानदारों को 17 मार्च को करेंगे प्लाट वितरण....
Updated : March 10, 2026 09:20 AM
दशरथ माली चिताखेड़ा
धार्मिक
चीताखेड़ा :- चैत्र नवरात्र पर्व पर महामाया आवरी माताजी मंदिर पर मेला समिति द्वारा नौ दिवसीय मेले की तैयारियां करने में भले ही समिति की उंग नहीं उड़ी हो, समिति के सदस्य अपने -अपने निजी घरेलू कार्यों में व्यस्त हैं , जिसके कारण तैयारियां रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। पर बिजली विभाग के कर्मचारी (लाइनमैन) जरुर मेला परिसर में तेज धूप में अपनी जान हलक में लिए विद्युत पोल पर चढ़कर गर्मी की परवाह किए बगैर तार,जंपर का मेंटेनेंस करने में अपने मूल कर्तव्यों का पालन करने में जुट गए हैं आवरी माताजी मंदिर पर इस बार मेला समिति द्वारा 20 वां नौ दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक रंग मंच पर आयोजित होने वाले सभी भजन संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम तय हो चुके हैं लेकिन फिलहाल मंदिर परिसर में सफाई का अभाव है, जगह-जगह मंदिर परिसर में गंदगी एवं कचरा फैला हुआ है। मेले के आयोजन के मात्र 9 दिन शेष बचे हैं,वहीं मंदिर की छत पर मकड़ियों के जाले लटके हुए है । मेले के आयोजन को लेकर मेला समिति की गत शनिवार शाम को बैठक की औपचारिकता पूरी की गई थी,बैठक में मुख्य पदाधिकारी ने पहुंचना मुनासिब नहीं समझा। उन्हीं की कार्य-प्रणाली के चलते गत वर्ष की तरह इस बार भी मेले के आयोजन कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार हेतु पेंपलेट (पोस्टर) भी नहीं छपे हैं। इनकी निरंकुशता के चलते दिनों दिन मेला समिति धीरे-धीरे दूरी बनाते जा रहे हैं, और समिति में सदस्यों की संख्या में कमी आती जा रही है। पर जो भी सदस्य मेला समिति में शेष बचे हुए सदस्य हैं लड़खड़ाते कदमों से व्यवस्था में लगे हुए हैं। वैसे देखा जाए तो मेला समिति में मुख्य पदाधिकारी अधूरी सड़क को माध्यम बनाकर मेले को स्थगित करने का मन बना चुके थे पर मां आवरी माताजी के परम् भक्तों अन्य सदस्यों के कारण उनके सपने पूरे नहीं हो पाए। अन्य सदस्यों के अथक प्रयासों से मेले का आयोजन होने जा रहा है। मेले में आने वाली दुकानों के लिए दुकानदारों को आगामी दिवस 17 मार्च 2026 मंगलवार को प्लाट (भूखंड) आवंटित किए जाएंगे।
और खबरे
एडीएम श्री कलेश की उपस्थिति में नीमच में जनगणना संबंधी द्वितीय चरण का प्रशिक्षण सम्पन्न...
March 10, 2026 10:40 AM
जिला पंचायत सीईओ ने ली उत्पादक समूहों की बैठक....
March 10, 2026 10:38 AM
नीमच रोड पर सीबीएन की कार्रवाई, मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 14 किलो से अधिक अवैध अफीम जब्त...
March 10, 2026 10:22 AM
बच्चा चोरी की अफवाह से रामपुरा में हड़कंप, पुलिस ने 3 महिलाओं सहित 5 लोगों को लिया हिरासत में...
March 10, 2026 10:09 AM
पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ महिलाओं ने शीतला माता को बासी भोजन (ढोकला)का लगाया भोग, की पूज....
March 10, 2026 09:22 AM
आवरी माताजी मेला परिसर में बिजली विभाग की टीम मेंटेनेंस करने में तल्लीन, मेले में दुकानदारों को 17 मार्च को करेंगे प्लाट वितरण....
March 10, 2026 09:20 AM
मोटरसाईकिल से 2 किलो से अधिक अवैध अफीम के साथ एक नीमच जिले के आरोपी को किया गिरफ्तार....
March 10, 2026 08:42 AM
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कालिका पेट्रोलिंग टीम की महिला कार्मिकों को राज्य स्तर पर सम्मान...
March 10, 2026 07:11 AM
इंस्टाग्राम के माध्यम से बहला-फुसलाकर ले जाई गई नाबालिग बालिका को रतलाम पुलिस ने सुरक्षित दस्तयाब किया....
March 10, 2026 07:06 AM
प्रतिबंध के बावजूद भूसे का अवैध परिवहन जारी, ओवरलोड पिकअप पलटने से खुली पोल, कलेक्टर के आदेश के बाद भी जावद–अठाना मार्ग से लगातार निकल रहे भूसे से भरे वाहन....
March 10, 2026 06:26 AM
माहेश्वरी महिला मंडल रतनगढ़ की अभिनव पहल, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर किया समाज की वरिष्ठ बुजुर्ग महिलाओं के सम्मान समारोह का आयोजन...
March 10, 2026 03:16 AM
मध्यप्रदेश पुलिस का अवैध अफीम की खेती पर बड़ा प्रहार, एक सप्ताह में छतरपुर टीकमगढ़ दमोह में कार्रवाई, 3 करोड़ से अधिक कीमत की 7890 किलोग्राम फसल जब्त....
March 10, 2026 02:40 AM
डायल 112 हीरोज, सतर्कता और संवेदनशीलता से बची ज़िंदगी, तालाब में कूदी महिला को सुरक्षित बाहर निकाला....
March 10, 2026 02:39 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...
March 10, 2026 02:37 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
March 10, 2026 02:31 AM
समेलिया में विद्युत ट्रांसफार्मर में लगी आग, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से पाया काबू....
March 09, 2026 04:38 PM
भागचंद भील कोज्या बने नीमच जिला आदिवासी कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष..
March 09, 2026 04:33 PM
लखेरा समाज के स्नेह मिलन में गले मिले समाजजन, गुलाल उड़ाई और फूलों से खेली होली...
March 09, 2026 04:15 PM
मादक पदार्थ की तस्करी में वांछित तीन हजार रुपये का ईनामी अपराधी गिरफ्तार....
March 09, 2026 03:58 PM