FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

मध्यप्रदेश पुलिस का अवैध अफीम की खेती पर बड़ा प्रहार, एक सप्ताह में छतरपुर टीकमगढ़ दमोह में कार्रवाई, 3 करोड़ से अधिक कीमत की 7890 किलोग्राम फसल जब्त....

  Updated : March 10, 2026 02:40 AM

DESK NEWS

  अपराध

प्रदेश में अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन एवं तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विगत एक सप्ताह के दौरान छतरपुर, टीकमगढ़ एवं दमोह जिलों में पुलिस द्वारा अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए लगभग 7890 किलोग्राम से अधिक अफीम की फसल जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 3 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। संबंधित प्रकरणों में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
छतरपुर - छतरपुर जिले के थाना गढ़ीमलहरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उर्दमऊ में पुलिस को खेत में अवैध रूप से अफीम की खेती किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर खेत का निरीक्षण किया गया, जहां लगभग आधा एकड़ क्षेत्रफल में डोडा युक्त अफीम के पौधे लगे पाए गए। पुलिस द्वारा मौके पर विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए खेत में लगे अफीम के पौधों को जड़ सहित उखाड़कर जब्त किया गया है। जब्त की गई फसल का कुल वजन लगभग 1140 किलोग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 70 लाख रुपये आंकी गई है।
टीकमगढ़ - टीकमगढ़ जिले के थाना दिगोड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम प्रतापपुरा में पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कृषि भूमि में अन्य फसलों के बीच अवैध रूप से अफीम के पौधे लगाए गए हैं। सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई तथा खेत का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान गेहूं की फसल के बीच अवैध रूप से उगाए गए अफीम के पौधे पाए गए। पुलिस द्वारा मौके पर अफीम के पौधों को जड़, तना एवं पत्तियों सहित उखाड़कर जब्त किया गया और उनकी विधिवत तौल कराई गई। कार्रवाई के दौरान कुल लगभग 419.1 किलोग्राम अवैध अफीम की फसल बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 45 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।
दमोह - दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत इमलिया चौकी के ग्राम सुहेला में पुलिस को अवैध रूप से अफीम की खेती किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर खेत का निरीक्षण किया गया, जहां लगभग ढाई एकड़ क्षेत्र में अवैध रूप से अफीम की फसल पायी गई। उक्त फसल को अन्य कृषि फसलों के बीच छिपाकर लगाया गया था। पुलिस द्वारा मौके पर पर्याप्त पुलिस बल एवं श्रमिकों की सहायता से पूरी फसल को उखाड़कर जब्त किया गया है। जब्त की गई फसल का कुल वजन लगभग 6331.5 किलोग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 1 करोड़ 89 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। मध्यप्रदेश पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि प्रदेश में अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन, संग्रहण, परिवहन एवं तस्करी जैसी गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

मध्यप्रदेश पुलिस का अवैध अफीम की खेती पर बड़ा प्रहार, एक सप्ताह में छतरपुर टीकमगढ़ दमोह में कार्रवाई, 3 करोड़ से अधिक कीमत की 7890 किलोग्राम फसल जब्त....

March 10, 2026 02:40 AM

डायल 112 हीरोज, सतर्कता और संवेदनशीलता से बची ज़िंदगी, तालाब में कूदी महिला को सुरक्षित बाहर निकाला....

March 10, 2026 02:39 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...

March 10, 2026 02:37 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

March 10, 2026 02:31 AM

समेलिया में विद्युत ट्रांसफार्मर में लगी आग, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से पाया काबू....

March 09, 2026 04:38 PM

भागचंद भील कोज्या बने नीमच जिला आदिवासी कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष..

March 09, 2026 04:33 PM

लखेरा समाज के स्नेह मिलन में गले मिले समाजजन, गुलाल उड़ाई और फूलों से खेली होली...

March 09, 2026 04:15 PM

मादक पदार्थ की तस्करी में वांछित तीन हजार रुपये का ईनामी अपराधी गिरफ्तार....

March 09, 2026 03:58 PM

व्यवसायी रमेश ईनाणी हत्याकांड में फरार आरोपी रमता राम पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित...

March 09, 2026 03:56 PM

मोटरसाइकिल से राहुल लेकर जा रहा था 2 किलो से अधिक अफीम, किया गिरफ्तार...

March 09, 2026 03:53 PM

श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज महिला मंडल ने मेहनतकश विधवा महिलाओं का सम्मान कर मनाया महिला दिवस व फाग उत्सव...

March 09, 2026 03:48 PM

बांछड़ा समुदाय की महिलाओं ने आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया कदम, 25 महिलाओं का सम्मान...

March 09, 2026 03:47 PM

महिला दिवस पर उत्कृष्ट छात्रावास की 100 बालिकाओं को सेनेटरी पैड वितरित कर स्वच्छता और स्वास्थ्य का दिया संदेश...

March 09, 2026 03:46 PM

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की कार्रवाई, ट्रैक्टर से 217 किलो पोस्त डोडा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार...

March 09, 2026 03:44 PM

भवन अनुमति व नामांतरण के नाम पर रिश्वतखोरी, 4500 रुपए लेते ग्राम पंचायत सचिव लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा….

March 09, 2026 03:41 PM

संसार में सत्य वचन ही सबसे बड़ा धर्म होता है, शिव महापुराण ज्ञान गंगा में मनोहर नागदा महाराज ने कहा.…

March 09, 2026 03:38 PM

5 दिवसीय रैगर समाज क्रिकेट प्रतियोगिता उत्साह के साथ सम्पन्न, रोमांचक खेल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाई खेल प्रतिभा, फाइनल मुकाबलें में चीता खेड़ा टीम को पराजित कर बघाना विजयी रही.…

March 09, 2026 03:35 PM

खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी डेट बदलकर बेचे जा रहे अमूल ब्रांड के डेढ़ लाख किलो खाद्य उत्पाद जब्त, पूरी सामग्री कराई नष्ट...

March 09, 2026 03:01 PM

चित्रांजलि आर्ट कैंप में कलाकारों ने कैनवास पर उकेरी चित्तौड़गढ़ दुर्ग की ऐतिहासिक विरासत....

March 09, 2026 01:52 PM