केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की कार्रवाई, ट्रैक्टर से 217 किलो पोस्त डोडा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार...
Updated : March 09, 2026 03:44 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
अपराध
नीमच :- मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, प्राप्त विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN), मध्य प्रदेश इकाई के अधिकारियों ने 07.03.2026 को ग्राम अम्बाव से बालागुड़ा मार्ग, तहसील मल्हारगढ़, जिला मंदसौर (म.प्र.) पर कार्रवाई करते हुए एक जॉन डियर ट्रैक्टर को उसके सवार व्यक्तियों सहित रोका। तलाशी के दौरान उक्त ट्रैक्टर से कुल 09 बोरों में भरी पोस्त डोडा (Poppy Capsules) कुल 217.890 किलोग्राम बरामद की गई, जिसमें CPS 95.470 किलोग्राम तथा लैंस्ड पोस्त डोडा 122.420 किलोग्राम शामिल है।सूचना के अनुसार तीन व्यक्ति बिना पंजीकरण वाले जॉन डियर ट्रैक्टर में अवैध CPS एवं पोस्त डोडा लेकर किसी मादक पदार्थ तस्कर को पहुंचाने के उद्देश्य से जा रहे थे। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए CBN, मध्य प्रदेश इकाई के अधिकारियों की एक टीम का गठन कर 07.03.2026 की सुबह संदिग्ध मार्ग पर निगरानी रखी गई। निगरानी के दौरान संदिग्ध वाहन की पहचान कर उसे ग्राम अम्बाव–बालागुड़ा मार्ग, तहसील मल्हारगढ़, जिला मंदसौर (म.प्र.) पर सफलतापूर्वक रोका गया।सुरक्षा कारणों से वाहन को कार्यालय परिसर लाकर उसकी विस्तृत तलाशी ली गई, जिसके दौरान ट्रैक्टर से कुल 09 बोरे पोस्त डोडा (Poppy Capsules) कुल वजन 217.890 किलोग्राम बरामद हुए। बरामद मादक पदार्थ तथा एक जॉन डियर ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है तथा तीन व्यक्तियों को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस अधिनियम, 1985 के प्रासंगिक प्रावधानों के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है।इस प्रकरण में आगे की जांच जारी है।केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, मध्य प्रदेश इकाई मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अपनी सख्त कार्रवाई जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
और खबरे
भागचंद भील कोज्या बने नीमच जिला आदिवासी कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष..
March 09, 2026 04:33 PM
लखेरा समाज के स्नेह मिलन में गले मिले समाजजन, गुलाल उड़ाई और फूलों से खेली होली...
March 09, 2026 04:15 PM
मादक पदार्थ की तस्करी में वांछित तीन हजार रुपये का ईनामी अपराधी गिरफ्तार....
March 09, 2026 03:58 PM
व्यवसायी रमेश ईनाणी हत्याकांड में फरार आरोपी रमता राम पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित...
March 09, 2026 03:56 PM
मोटरसाइकिल से राहुल लेकर जा रहा था 2 किलो से अधिक अफीम, किया गिरफ्तार...
March 09, 2026 03:53 PM
श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज महिला मंडल ने मेहनतकश विधवा महिलाओं का सम्मान कर मनाया महिला दिवस व फाग उत्सव...
March 09, 2026 03:48 PM
बांछड़ा समुदाय की महिलाओं ने आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया कदम, 25 महिलाओं का सम्मान...
March 09, 2026 03:47 PM
महिला दिवस पर उत्कृष्ट छात्रावास की 100 बालिकाओं को सेनेटरी पैड वितरित कर स्वच्छता और स्वास्थ्य का दिया संदेश...
March 09, 2026 03:46 PM
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की कार्रवाई, ट्रैक्टर से 217 किलो पोस्त डोडा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार...
March 09, 2026 03:44 PM
भवन अनुमति व नामांतरण के नाम पर रिश्वतखोरी, 4500 रुपए लेते ग्राम पंचायत सचिव लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा….
March 09, 2026 03:41 PM
संसार में सत्य वचन ही सबसे बड़ा धर्म होता है, शिव महापुराण ज्ञान गंगा में मनोहर नागदा महाराज ने कहा.…
March 09, 2026 03:38 PM
5 दिवसीय रैगर समाज क्रिकेट प्रतियोगिता उत्साह के साथ सम्पन्न, रोमांचक खेल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाई खेल प्रतिभा, फाइनल मुकाबलें में चीता खेड़ा टीम को पराजित कर बघाना विजयी रही.…
March 09, 2026 03:35 PM
खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी डेट बदलकर बेचे जा रहे अमूल ब्रांड के डेढ़ लाख किलो खाद्य उत्पाद जब्त, पूरी सामग्री कराई नष्ट...
March 09, 2026 03:01 PM
चित्रांजलि आर्ट कैंप में कलाकारों ने कैनवास पर उकेरी चित्तौड़गढ़ दुर्ग की ऐतिहासिक विरासत....
March 09, 2026 01:52 PM
भरतनाट्यम की दिव्य प्रस्तुतियों से सजा कृति उत्सव, नर्मदा वंदना ने बांधा समां....
March 09, 2026 01:33 PM
नशे के विरुद्ध गांधीसागर पुलिस की कार्यवाही, आरोपी के कब्जे से 05.160 कि.ग्रा. अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त....
March 09, 2026 01:20 PM
शीतला सप्तमी पर महिलाओं ने किया पूजन, माता रानी को लगाया बासोड़ा का भोग, हाथ जोड़कर की अखंड सौभाग्य की कामना....
March 09, 2026 01:02 PM
आदमी पार्टी रतलाम जिले में संगठन को मजबूत करने हेतु जिला स्तरीय बैठक आज कालिका माता मंदिर परिसर में संपन्न हुई....
March 09, 2026 12:51 PM
ग्राम बावड़ा में नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर सम्पन्न, 37 रोगियों ने लाभ लिया.....
March 09, 2026 12:43 PM