FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी डेट बदलकर बेचे जा रहे अमूल ब्रांड के डेढ़ लाख किलो खाद्य उत्पाद जब्त, पूरी सामग्री कराई नष्ट...

  Updated : March 09, 2026 03:01 PM

बंशीलाल धाकड़ राजपुरा

  प्रशासनिक

181 हेल्पलाइन की शिकायत पर बड़ा खुलासा, एक्सपायरी डेट मिटाकर बेचे जा रहे अमूल ब्रांड के डेढ़ लाख किलो खाद्य उत्पाद नष्ट

जयपुर :- मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल और चिकित्सा मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशन में मिलावट पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जयपुर में अवधि पार अमूल ब्राण्ड की करीब डेढ़ लाख किलो सामग्री नष्ट की है। उल्लेखनीय है कि इस अवधिपार सामग्री को तिथि मिटाकर नई तिथि अंकित कर बेचने की तैयारी थी, जिसकी शिकायत राज्य सरकार की हेल्पलाइन 181 पर मिली थी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ ने बताया कि आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम दे रहा है। विगत दिनों 181 हेल्पलाइन पर किसी नागरिक ने शिकायत दर्ज करवाई कि जयपुर के खो नागोरियान क्षेत्र में मैसर्स एथलीट डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा अवधिपार अमूल ब्राण्ड की खाद्य सामग्री को बेचने की तैयारी की जा रही है। इस पर विभाग ने सीएमएचओ जयपुर, द्वितीय की टीम को मौके पर निरीक्षण के लिए भेजा। श्रीमती राठौड़ ने बताया कि टीम को एक बडे़ गोदाम में भारी मात्रा में खाद्य सामग्री के कार्टन मिले, जिनमें मैसर्स कायरा डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर यूनियन, गुजरात द्वारा उत्पादित एवं मैसर्स एडवनसिस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सप्लाई किए गए अमूल ब्रांड के अनेक नॉन डेयरी फूड प्रोडक्ट नूडल्स, केचअप ,म्योनीज, एनर्जी ड्रिंक आदि उत्पाद थे। लगभग 12 हजार कार्टन एक्सपायरी डेट के मिले, जिनमें से 3000 कार्टून में रखे पैकेट से एक्सपायरी डेट मिटा दी गई थी। मौके पर डेट मिटाने के लिए थिनर, एसीटोन, केमिकल एवं अन्य सामग्री पाई गई। मैसर्स एथलीट डिस्ट्रीब्यूटर फर्म का कारोबारी गगन आहूजा इस खाद्य सामग्री पर नई डेट प्रिंट कर इसे 4500 नए अमूल ब्रांड के कार्टनों में भर कर मोटे मुनाफे में बेचने की तैयारी में था। खाद्य सुरक्षा आयुक्त डाॅ. टी शुभमंगला ने बताया कि इस गोदाम में अवैध तरीके से खाद्य सामग्री का बेचान किए जाने की जानकारी मिली है। पड़ोसियों ने बताया कि 10-12 कर्मचारी गोदाम में प्रवेश करने के बाद इसका मुख्यद्वार शाम तक बंद रहता था, किसी को अंदर नहीं जाने दिया जाता था। मैसर्स एथलीट स्टोर का फूड लाइसेंस एक्सपायर हो चुका था।
यू-ट्यूब से सीखा अवधिपार माल बेचने का तरीका - अतिरिक्त आयुक्त भगवत सिंह ने बताया कि टीम इतनी भारी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री देख कर दंग रह गई। पूछताछ करने पर गगन ने बताया कि यू ट्यूब पर डेट बदल कर एक्सपायरी माल बेचने का तरीका सीखा। एक्सपायरी खाद्य सामग्री को आमजन को बेचे जाने का अंदेशा होने पर टीम ने नमूने लेने के बाद गोदाम में रखी खाद्य सामग्री, मशीनों एवं अन्य सामान को सीज कर परिसर को सील कर दिया है। अग्रिम कार्रवाई तक खाद्य कारोबार करने पर पाबंदी लगाई गई है। 4 दिन चली कार्रवाई, 27 ट्रकों में भरकर नष्ट करवाई सामग्री
स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होने के कारण एक्सपायरी सामग्री को नष्ट किया गया है। एक्सपायरी उत्पादों को फर्म के स्वयं के खर्चे पर नष्ट करवाया गया। चार दिन तक चली कार्रवाई में 27 ट्रकों में भरकर यह सामग्री कचरागाह ले जाई गई।
फर्म ने की तिथि मिटाने की तस्दीक - खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत अग्रिम कार्रवाई करने हेतु दोनों फर्म कियारा एवं एडवनसिस कंपनियों के प्रतिनिधियों को नोटिस जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि फर्म द्वारा नष्टीकरण का शुल्क नगर निगम में जमा करवाकर रसीद पेश की गई, जिस पर कम्पनी के प्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर अमूल ब्रांड की अवधिपार सामग्री की एक्सपायरी दिनांक मिटाने की तस्दीक की है। उन्होंने बताया कि गगन आहूजा उनकी फर्म से औने पौने दामों पर नियर एक्सपायरी सामग्री खरीदता है।
न्यायालय में दायर किया जाएगा परिवाद - फर्म एथलीट डिस्ट्रीब्यूटर के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत धारा 26 एवं 27 में अवधिपार सामग्री का भंडारण एवं एक्सपायरी दिनांक मिटाकर नई डेट प्रिंट कर बेचने की तैयारी, धारा 31 में बिना खाद्य लाइसेंस व्यापार करने पर धारा 60 में सीज सामग्री को मौके से हटाने के लिए, धारा 55 में एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी के दिशा निर्देशों की पालना नहीं करने के उल्लंघन किए जाने पर निर्धारित सजा एवं जुर्माना लगाने जाने के लिए माननीय न्यायालय में परिवाद दायर किया जाएगा। बिना खाद्य लाइसेंस वाली फर्म को खाद्य सामग्री सप्लाई करने एवं अन्य अनियमितताओं के संबंध में निर्माता एवं मार्केटिंग फर्म मैसर्स कियारा डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर यूनियन एवं सप्लायर फर्म मैसर्स एडवनसिस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी कर एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील चोटवानी, विनोद थारवान, रमेश यादव, राजेश नागर, नंद किशोर कुमावत और अवधेश गुप्ता शामिल रहे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

भागचंद भील कोज्या बने नीमच जिला आदिवासी कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष..

March 09, 2026 04:33 PM

लखेरा समाज के स्नेह मिलन में गले मिले समाजजन, गुलाल उड़ाई और फूलों से खेली होली...

March 09, 2026 04:15 PM

मादक पदार्थ की तस्करी में वांछित तीन हजार रुपये का ईनामी अपराधी गिरफ्तार....

March 09, 2026 03:58 PM

व्यवसायी रमेश ईनाणी हत्याकांड में फरार आरोपी रमता राम पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित...

March 09, 2026 03:56 PM

मोटरसाइकिल से राहुल लेकर जा रहा था 2 किलो से अधिक अफीम, किया गिरफ्तार...

March 09, 2026 03:53 PM

श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज महिला मंडल ने मेहनतकश विधवा महिलाओं का सम्मान कर मनाया महिला दिवस व फाग उत्सव...

March 09, 2026 03:48 PM

बांछड़ा समुदाय की महिलाओं ने आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया कदम, 25 महिलाओं का सम्मान...

March 09, 2026 03:47 PM

महिला दिवस पर उत्कृष्ट छात्रावास की 100 बालिकाओं को सेनेटरी पैड वितरित कर स्वच्छता और स्वास्थ्य का दिया संदेश...

March 09, 2026 03:46 PM

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की कार्रवाई, ट्रैक्टर से 217 किलो पोस्त डोडा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार...

March 09, 2026 03:44 PM

भवन अनुमति व नामांतरण के नाम पर रिश्वतखोरी, 4500 रुपए लेते ग्राम पंचायत सचिव लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा….

March 09, 2026 03:41 PM

संसार में सत्य वचन ही सबसे बड़ा धर्म होता है, शिव महापुराण ज्ञान गंगा में मनोहर नागदा महाराज ने कहा.…

March 09, 2026 03:38 PM

5 दिवसीय रैगर समाज क्रिकेट प्रतियोगिता उत्साह के साथ सम्पन्न, रोमांचक खेल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाई खेल प्रतिभा, फाइनल मुकाबलें में चीता खेड़ा टीम को पराजित कर बघाना विजयी रही.…

March 09, 2026 03:35 PM

खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी डेट बदलकर बेचे जा रहे अमूल ब्रांड के डेढ़ लाख किलो खाद्य उत्पाद जब्त, पूरी सामग्री कराई नष्ट...

March 09, 2026 03:01 PM

चित्रांजलि आर्ट कैंप में कलाकारों ने कैनवास पर उकेरी चित्तौड़गढ़ दुर्ग की ऐतिहासिक विरासत....

March 09, 2026 01:52 PM

भरतनाट्यम की दिव्य प्रस्तुतियों से सजा कृति उत्सव, नर्मदा वंदना ने बांधा समां....

March 09, 2026 01:33 PM

नशे के विरुद्ध गांधीसागर पुलिस की कार्यवाही, आरोपी के कब्जे से 05.160 कि.ग्रा. अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त....

March 09, 2026 01:20 PM

शीतला सप्तमी पर महिलाओं ने किया पूजन, माता रानी को लगाया बासोड़ा का भोग, हाथ जोड़कर की अखंड सौभाग्य की कामना....

March 09, 2026 01:02 PM

आदमी पार्टी रतलाम जिले में संगठन को मजबूत करने हेतु जिला स्तरीय बैठक आज कालिका माता मंदिर परिसर में संपन्न हुई....

March 09, 2026 12:51 PM

ग्राम बावड़ा में नि:शुल्‍क आयुर्वेद चिकित्‍सा शिविर सम्‍पन्‍न, 37 रोगियों ने लाभ लिया.....

March 09, 2026 12:43 PM