भरतनाट्यम की दिव्य प्रस्तुतियों से सजा कृति उत्सव, नर्मदा वंदना ने बांधा समां....
Updated : March 09, 2026 01:33 PM
अर्जुन जयसवाल नीमच
आयोजन
नीमच :- शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था कृति द्वारा आयोजित “कृति उत्सव–2026 : के नृत्य महोत्सव” में भरतनाट्यम की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में शास्त्रीय नृत्य की परंपरागत शैली के साथ भाव, लय और अभिनय का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने पूरे वातावरण को कला और अध्यात्म की सुगंध से भर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत “नटेश कौटुवम” से हुई, जो भगवान शिव के नटराज स्वरूप की स्तुति पर आधारित ऊर्जावान नृत्य है। कलाकारों ने शिव के तांडव और उनकी दिव्य मुद्राओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। इसके बाद प्रस्तुत “शब्दम्” में भाव-अभिनय के माध्यम से भगवान कृष्ण के जीवन की मधुर लीलाओं का सुंदर चित्रण किया गया। रागमालिका और मिश्र चापु ताल में निबद्ध इस प्रस्तुति ने दर्शकों के हृदय को गहराई से स्पर्श किया। इसके पश्चात “नृत्यति नृत्यति” में भगवान शिव की महिमा और उनके आनंदमय नृत्य का भावपूर्ण चित्रण किया गया। शिव के नटराज स्वरूप, डमरू की लय और ब्रह्मांडीय संतुलन के प्रतीक भावों को कलाकारों ने सजीव कर दिया। कार्यक्रम में आगे प्रस्तुत “बिहाग तिल्लाना” की तेज लयबद्ध प्रस्तुति ने दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित किया, जिसमें नृत्य की तकनीकी दक्षता और अंगों की तालबद्ध गति का सुंदर समन्वय देखने को मिला। कार्यक्रम के अंतिम चरण में “नर्मदा वंदना” की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई, जिसमें माँ नर्मदा की पवित्रता, महिमा और भारतीय संस्कृति में उनके महत्व को नृत्य के माध्यम से अभिव्यक्त किया गया। कलाकारों ने शांत और प्रबल धाराओं के भावों को सजीव कर दर्शकों को आध्यात्मिक अनुभूति कराई। पूरे कार्यक्रम के दौरान दर्शकों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए तालियों से अपने हर्षपूर्ण प्रशंसा को व्यक्त किया। संस्था के अध्यक्ष डॉ. अक्षय राजपुरोहित, सचिव कमलेश जायसवाल एवं प्रचार सचिव कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पारस जैन (नगर अध्यक्ष, आरोग्य भारती), अनिल चौरसिया (पूर्व जिला अध्यक्ष, कांग्रेस), सत्यनारायण गोयल (समाजसेवी), दिलीप शर्मा (अध्यक्ष, सकल ब्राह्मण कल्याण समिति), रेणुका व्यास (साहित्यकार), हेमंत बैरागी (व्यवसायी) तथा पारस नागोरी (समाजसेवी) उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के संयोजक सत्येंद्र सिंह राठौड़ एवं श्रीमती सविता चौधरी थे, संचालन श्रीमती मंजुला धीर ने किया। इस अवसर पर संस्था के किशोर जेवरिया, ओमप्रकाश चौधरी, , रघुनंदन पाराशर, डॉक्टर पृथ्वी सिंह वर्मा, डॉक्टर राजेंद्र जायसवाल, बाबूलाल गौड़, महेंद्र त्रिवेदी, नीरज पोरवाल, नरेंद्र पोरवाल, सत्येंद्र सक्सेना, सत्येंद्र सिंह राठौड़, डॉक्टर माधुरी चौरसिया, घनश्याम अम्ब, दर्शन सिंह गांधी, गणेश खंडेलवाल, श्याम टांकवाल, जीवन कौशिक, योगेश पाटीदार, सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कृति संस्था की महिला सदस्यों का सम्मान भी किया गया । कृति के पूर्व सचिव स्व बाबूलाल पोरवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की ।
और खबरे
भागचंद भील कोज्या बने नीमच जिला आदिवासी कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष..
March 09, 2026 04:33 PM
लखेरा समाज के स्नेह मिलन में गले मिले समाजजन, गुलाल उड़ाई और फूलों से खेली होली...
March 09, 2026 04:15 PM
मादक पदार्थ की तस्करी में वांछित तीन हजार रुपये का ईनामी अपराधी गिरफ्तार....
March 09, 2026 03:58 PM
व्यवसायी रमेश ईनाणी हत्याकांड में फरार आरोपी रमता राम पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित...
March 09, 2026 03:56 PM
मोटरसाइकिल से राहुल लेकर जा रहा था 2 किलो से अधिक अफीम, किया गिरफ्तार...
March 09, 2026 03:53 PM
श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज महिला मंडल ने मेहनतकश विधवा महिलाओं का सम्मान कर मनाया महिला दिवस व फाग उत्सव...
March 09, 2026 03:48 PM
बांछड़ा समुदाय की महिलाओं ने आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया कदम, 25 महिलाओं का सम्मान...
March 09, 2026 03:47 PM
महिला दिवस पर उत्कृष्ट छात्रावास की 100 बालिकाओं को सेनेटरी पैड वितरित कर स्वच्छता और स्वास्थ्य का दिया संदेश...
March 09, 2026 03:46 PM
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की कार्रवाई, ट्रैक्टर से 217 किलो पोस्त डोडा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार...
March 09, 2026 03:44 PM
भवन अनुमति व नामांतरण के नाम पर रिश्वतखोरी, 4500 रुपए लेते ग्राम पंचायत सचिव लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा….
March 09, 2026 03:41 PM
संसार में सत्य वचन ही सबसे बड़ा धर्म होता है, शिव महापुराण ज्ञान गंगा में मनोहर नागदा महाराज ने कहा.…
March 09, 2026 03:38 PM
5 दिवसीय रैगर समाज क्रिकेट प्रतियोगिता उत्साह के साथ सम्पन्न, रोमांचक खेल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाई खेल प्रतिभा, फाइनल मुकाबलें में चीता खेड़ा टीम को पराजित कर बघाना विजयी रही.…
March 09, 2026 03:35 PM
खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी डेट बदलकर बेचे जा रहे अमूल ब्रांड के डेढ़ लाख किलो खाद्य उत्पाद जब्त, पूरी सामग्री कराई नष्ट...
March 09, 2026 03:01 PM
चित्रांजलि आर्ट कैंप में कलाकारों ने कैनवास पर उकेरी चित्तौड़गढ़ दुर्ग की ऐतिहासिक विरासत....
March 09, 2026 01:52 PM
भरतनाट्यम की दिव्य प्रस्तुतियों से सजा कृति उत्सव, नर्मदा वंदना ने बांधा समां....
March 09, 2026 01:33 PM
नशे के विरुद्ध गांधीसागर पुलिस की कार्यवाही, आरोपी के कब्जे से 05.160 कि.ग्रा. अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त....
March 09, 2026 01:20 PM
शीतला सप्तमी पर महिलाओं ने किया पूजन, माता रानी को लगाया बासोड़ा का भोग, हाथ जोड़कर की अखंड सौभाग्य की कामना....
March 09, 2026 01:02 PM
आदमी पार्टी रतलाम जिले में संगठन को मजबूत करने हेतु जिला स्तरीय बैठक आज कालिका माता मंदिर परिसर में संपन्न हुई....
March 09, 2026 12:51 PM
ग्राम बावड़ा में नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर सम्पन्न, 37 रोगियों ने लाभ लिया.....
March 09, 2026 12:43 PM