डायल 112 हीरोज, सतर्कता और संवेदनशीलता से बची ज़िंदगी, तालाब में कूदी महिला को सुरक्षित बाहर निकाला....
Updated : March 10, 2026 02:39 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के थाना त्योंदा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की त्वरित, साहसिक और संवेदनशील कार्यवाही ने आत्महत्या के प्रयास में तालाब में कूदी एक महिला की जान बचाकर मानवता और कर्तव्यनिष्ठा का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया। समय रहते की गई इस कार्रवाई ने एक अनमोल जीवन को सुरक्षित कर दिया। दिनांक 09 को मार्च राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम, डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना त्योंदा क्षेत्र में एक महिला तालाब के किनारे बैठी हुई है और किसी अप्रिय घटना की आशंका प्रतीत हो रही है। सूचना मिलते ही त्योंदा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112एफआरव्ही वाहन को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक राजेंद्र मिश्रा एवं पायलट देवेंद्र कुशवाहा मौके पर पहुँचे और स्थिति का जायजा लिया। इसी दौरान ज्ञात हुआ कि पारिवारिक विवाद के चलते अवसादग्रस्त35 वर्षीय महिला आत्महत्या के उद्देश्य से तालाब में कूद गई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए तत्परता और साहस का परिचय देते हुए महिला को सुरक्षित तालाब से बाहर निकाला। इसके पश्चात जवानों ने महिला को समझाइश देकर मानसिक रूप से शांत किया और पहचान एवं सत्यापन के उपरांत उसे सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द किया। डायल 112हीरोज श्रृंखला के अंतर्गत यह घटना यह संदेश देती है कि मध्यप्रदेश पुलिस केवल कानून व्यवस्था की प्रहरी ही नहीं, बल्कि संकट में फंसे प्रत्येक व्यक्ति के जीवन की रक्षा के लिए सदैव संवेदनशील, सजग और समर्पित है।
और खबरे
मध्यप्रदेश पुलिस का अवैध अफीम की खेती पर बड़ा प्रहार, एक सप्ताह में छतरपुर टीकमगढ़ दमोह में कार्रवाई, 3 करोड़ से अधिक कीमत की 7890 किलोग्राम फसल जब्त....
March 10, 2026 02:40 AM
डायल 112 हीरोज, सतर्कता और संवेदनशीलता से बची ज़िंदगी, तालाब में कूदी महिला को सुरक्षित बाहर निकाला....
March 10, 2026 02:39 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...
March 10, 2026 02:37 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
March 10, 2026 02:31 AM
समेलिया में विद्युत ट्रांसफार्मर में लगी आग, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से पाया काबू....
March 09, 2026 04:38 PM
भागचंद भील कोज्या बने नीमच जिला आदिवासी कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष..
March 09, 2026 04:33 PM
लखेरा समाज के स्नेह मिलन में गले मिले समाजजन, गुलाल उड़ाई और फूलों से खेली होली...
March 09, 2026 04:15 PM
मादक पदार्थ की तस्करी में वांछित तीन हजार रुपये का ईनामी अपराधी गिरफ्तार....
March 09, 2026 03:58 PM
व्यवसायी रमेश ईनाणी हत्याकांड में फरार आरोपी रमता राम पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित...
March 09, 2026 03:56 PM
मोटरसाइकिल से राहुल लेकर जा रहा था 2 किलो से अधिक अफीम, किया गिरफ्तार...
March 09, 2026 03:53 PM
श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज महिला मंडल ने मेहनतकश विधवा महिलाओं का सम्मान कर मनाया महिला दिवस व फाग उत्सव...
March 09, 2026 03:48 PM
बांछड़ा समुदाय की महिलाओं ने आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया कदम, 25 महिलाओं का सम्मान...
March 09, 2026 03:47 PM
महिला दिवस पर उत्कृष्ट छात्रावास की 100 बालिकाओं को सेनेटरी पैड वितरित कर स्वच्छता और स्वास्थ्य का दिया संदेश...
March 09, 2026 03:46 PM
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की कार्रवाई, ट्रैक्टर से 217 किलो पोस्त डोडा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार...
March 09, 2026 03:44 PM
भवन अनुमति व नामांतरण के नाम पर रिश्वतखोरी, 4500 रुपए लेते ग्राम पंचायत सचिव लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा….
March 09, 2026 03:41 PM
संसार में सत्य वचन ही सबसे बड़ा धर्म होता है, शिव महापुराण ज्ञान गंगा में मनोहर नागदा महाराज ने कहा.…
March 09, 2026 03:38 PM
5 दिवसीय रैगर समाज क्रिकेट प्रतियोगिता उत्साह के साथ सम्पन्न, रोमांचक खेल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाई खेल प्रतिभा, फाइनल मुकाबलें में चीता खेड़ा टीम को पराजित कर बघाना विजयी रही.…
March 09, 2026 03:35 PM
खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी डेट बदलकर बेचे जा रहे अमूल ब्रांड के डेढ़ लाख किलो खाद्य उत्पाद जब्त, पूरी सामग्री कराई नष्ट...
March 09, 2026 03:01 PM
चित्रांजलि आर्ट कैंप में कलाकारों ने कैनवास पर उकेरी चित्तौड़गढ़ दुर्ग की ऐतिहासिक विरासत....
March 09, 2026 01:52 PM