नीमच रोड पर सीबीएन की कार्रवाई, मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 14 किलो से अधिक अवैध अफीम जब्त...
Updated : March 10, 2026 10:22 AM
रामेश्वर नागदा नीमच
अपराध
नीमच :- मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की चित्तौड़गढ़-2 डिवीजन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही अवैध अफीम बरामद की है। कार्रवाई में कुल 14.300 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीबीएन अधिकारियों को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल के माध्यम से भाटखेड़ा चौराहे से महाराष्ट्र की ओर भारी मात्रा में अवैध अफीम ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर सीबीएन चित्तौड़गढ़-2 डिवीजन की टीम ने 8 मार्च को नीमच रोड पर भाटखेड़ा चौराहे के पास निगरानी बढ़ाई और संदिग्ध वाहन पर नजर रखी। कुछ समय बाद एक मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल पर रखे बैग में पॉलीथिन में भरी 10 पैकेटों में कुल 14.300 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। इसके बाद टीम ने अफीम और मोटरसाइकिल को जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम 1985 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है अधिकारियों ने बताया कि मामले की आगे जांच जारी है और इस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। यह कार्रवाई उप नारकोटिक्स आयुक्त कोटा के मार्गदर्शन में की गई। सीबीएन ने आमजन से भी अपील की है कि नशा एवं मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी कंट्रोल रूम या व्हाट्सएप नंबर पर देकर प्रशासन का सहयोग करें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
और खबरे
दुर्घटना पीडित राजू बंजारा को आयुष्मान योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें, कलेक्टर ने की जनसुनवाई, 71 आवेदकों की सुनी समस्याएं....
March 10, 2026 10:42 AM
एडीएम श्री कलेश की उपस्थिति में नीमच में जनगणना संबंधी द्वितीय चरण का प्रशिक्षण सम्पन्न...
March 10, 2026 10:40 AM
जिला पंचायत सीईओ ने ली उत्पादक समूहों की बैठक....
March 10, 2026 10:38 AM
नीमच रोड पर सीबीएन की कार्रवाई, मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 14 किलो से अधिक अवैध अफीम जब्त...
March 10, 2026 10:22 AM
बच्चा चोरी की अफवाह से रामपुरा में हड़कंप, पुलिस ने 3 महिलाओं सहित 5 लोगों को लिया हिरासत में...
March 10, 2026 10:09 AM
पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ महिलाओं ने शीतला माता को बासी भोजन (ढोकला)का लगाया भोग, की पूज....
March 10, 2026 09:22 AM
आवरी माताजी मेला परिसर में बिजली विभाग की टीम मेंटेनेंस करने में तल्लीन, मेले में दुकानदारों को 17 मार्च को करेंगे प्लाट वितरण....
March 10, 2026 09:20 AM
मोटरसाईकिल से 2 किलो से अधिक अवैध अफीम के साथ एक नीमच जिले के आरोपी को किया गिरफ्तार....
March 10, 2026 08:42 AM
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कालिका पेट्रोलिंग टीम की महिला कार्मिकों को राज्य स्तर पर सम्मान...
March 10, 2026 07:11 AM
इंस्टाग्राम के माध्यम से बहला-फुसलाकर ले जाई गई नाबालिग बालिका को रतलाम पुलिस ने सुरक्षित दस्तयाब किया....
March 10, 2026 07:06 AM
प्रतिबंध के बावजूद भूसे का अवैध परिवहन जारी, ओवरलोड पिकअप पलटने से खुली पोल, कलेक्टर के आदेश के बाद भी जावद–अठाना मार्ग से लगातार निकल रहे भूसे से भरे वाहन....
March 10, 2026 06:26 AM
माहेश्वरी महिला मंडल रतनगढ़ की अभिनव पहल, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर किया समाज की वरिष्ठ बुजुर्ग महिलाओं के सम्मान समारोह का आयोजन...
March 10, 2026 03:16 AM
मध्यप्रदेश पुलिस का अवैध अफीम की खेती पर बड़ा प्रहार, एक सप्ताह में छतरपुर टीकमगढ़ दमोह में कार्रवाई, 3 करोड़ से अधिक कीमत की 7890 किलोग्राम फसल जब्त....
March 10, 2026 02:40 AM
डायल 112 हीरोज, सतर्कता और संवेदनशीलता से बची ज़िंदगी, तालाब में कूदी महिला को सुरक्षित बाहर निकाला....
March 10, 2026 02:39 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...
March 10, 2026 02:37 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
March 10, 2026 02:31 AM
समेलिया में विद्युत ट्रांसफार्मर में लगी आग, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से पाया काबू....
March 09, 2026 04:38 PM
भागचंद भील कोज्या बने नीमच जिला आदिवासी कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष..
March 09, 2026 04:33 PM
लखेरा समाज के स्नेह मिलन में गले मिले समाजजन, गुलाल उड़ाई और फूलों से खेली होली...
March 09, 2026 04:15 PM