इंस्टाग्राम के माध्यम से बहला-फुसलाकर ले जाई गई नाबालिग बालिका को रतलाम पुलिस ने सुरक्षित दस्तयाब किया....
Updated : March 10, 2026 07:06 AM
जीतेन्द्र कुमावत सैलाना
अपराध
रतलाम :- पुलिस द्वारा नाबालिग बालक-बालिकाओं की सुरक्षा एवं गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र दस्तयाबी के लिए लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस को इंस्टाग्राम के माध्यम से बहला-फुसलाकर ले जाई गई नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 05.03.2026 को फरियादी द्वारा थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग पुत्री को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। उक्त रिपोर्ट पर थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में अपराध क्रमांक 121/2026 धारा 137(2) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा जिले में नाबालिग बालक-बालिकाओं एवं गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र पता-तलाश एवं सुरक्षित दस्तयाबी हेतु लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक जावरा श्री युवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र जावरा निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, सोशल मीडिया विश्लेषण एवं मुखबिर सूचना के आधार पर लगातार प्रयास किए गए। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी द्वारा नाबालिग बालिका से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया था। पुलिस टीम की सक्रियता एवं सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप दिनांक 07.03.2026 को उक्त प्रकरण में नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त हुई। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
रतलाम पुलिस की अपील - रतलाम पुलिस सभी अभिभावकों एवं बच्चों से अपील करती है कि नाबालिग बच्चों को सोशल मीडिया का उपयोग परिजनों की निगरानी में ही करने दें। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अज्ञात व्यक्तियों से दोस्ती करने, व्यक्तिगत जानकारी साझा करने या उनकी बातों में आने से बचें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत अपने परिजनों को सूचित करें एवं निकटतम पुलिस थाने से संपर्क करें।
और खबरे
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कालिका पेट्रोलिंग टीम की महिला कार्मिकों को राज्य स्तर पर सम्मान...
March 10, 2026 07:11 AM
इंस्टाग्राम के माध्यम से बहला-फुसलाकर ले जाई गई नाबालिग बालिका को रतलाम पुलिस ने सुरक्षित दस्तयाब किया....
March 10, 2026 07:06 AM
प्रतिबंध के बावजूद भूसे का अवैध परिवहन जारी, ओवरलोड पिकअप पलटने से खुली पोल, कलेक्टर के आदेश के बाद भी जावद–अठाना मार्ग से लगातार निकल रहे भूसे से भरे वाहन....
March 10, 2026 06:26 AM
माहेश्वरी महिला मंडल रतनगढ़ की अभिनव पहल, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर किया समाज की वरिष्ठ बुजुर्ग महिलाओं के सम्मान समारोह का आयोजन...
March 10, 2026 03:16 AM
मध्यप्रदेश पुलिस का अवैध अफीम की खेती पर बड़ा प्रहार, एक सप्ताह में छतरपुर टीकमगढ़ दमोह में कार्रवाई, 3 करोड़ से अधिक कीमत की 7890 किलोग्राम फसल जब्त....
March 10, 2026 02:40 AM
डायल 112 हीरोज, सतर्कता और संवेदनशीलता से बची ज़िंदगी, तालाब में कूदी महिला को सुरक्षित बाहर निकाला....
March 10, 2026 02:39 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...
March 10, 2026 02:37 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
March 10, 2026 02:31 AM
समेलिया में विद्युत ट्रांसफार्मर में लगी आग, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से पाया काबू....
March 09, 2026 04:38 PM
भागचंद भील कोज्या बने नीमच जिला आदिवासी कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष..
March 09, 2026 04:33 PM
लखेरा समाज के स्नेह मिलन में गले मिले समाजजन, गुलाल उड़ाई और फूलों से खेली होली...
March 09, 2026 04:15 PM
मादक पदार्थ की तस्करी में वांछित तीन हजार रुपये का ईनामी अपराधी गिरफ्तार....
March 09, 2026 03:58 PM
व्यवसायी रमेश ईनाणी हत्याकांड में फरार आरोपी रमता राम पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित...
March 09, 2026 03:56 PM
मोटरसाइकिल से राहुल लेकर जा रहा था 2 किलो से अधिक अफीम, किया गिरफ्तार...
March 09, 2026 03:53 PM
श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज महिला मंडल ने मेहनतकश विधवा महिलाओं का सम्मान कर मनाया महिला दिवस व फाग उत्सव...
March 09, 2026 03:48 PM
बांछड़ा समुदाय की महिलाओं ने आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया कदम, 25 महिलाओं का सम्मान...
March 09, 2026 03:47 PM
महिला दिवस पर उत्कृष्ट छात्रावास की 100 बालिकाओं को सेनेटरी पैड वितरित कर स्वच्छता और स्वास्थ्य का दिया संदेश...
March 09, 2026 03:46 PM
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की कार्रवाई, ट्रैक्टर से 217 किलो पोस्त डोडा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार...
March 09, 2026 03:44 PM
भवन अनुमति व नामांतरण के नाम पर रिश्वतखोरी, 4500 रुपए लेते ग्राम पंचायत सचिव लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा….
March 09, 2026 03:41 PM