FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

किशोरी बालिकाओं में सर्वाईकल केंसर की रोकथाम के लिए जिले में कल नि:शुल्‍क एच.पी.वी. टीकाकरण महाअभियान, कलेक्‍टर ने दिए अधिकाधिक लक्षित बालिकाओं को टीकाकरण केंद्र लाकर वेक्‍सीनेशन करवाने के निर्देश...

  Updated : March 10, 2026 01:32 PM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- जिले में किशोरी बालिकाओं में सर्वाईकल केंसर की रोकथाम के लिए नि:शुल्‍क एच.पी.वी. टीकाकरण के लिए आज 11 मार्च 2026 को महाअभियान आयोजित किया जा रहा है। कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने 14 से 15 वर्ष तक की चिन्हित बालिकाओं को प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र स्‍तर पर स्‍थापित टीकाकरण केंद्रों पर लाकर उनका एचपीवी वैक्‍सीनेशन करवाने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी, स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी, जनपद सी.ई.ओ. और सभी सीएमओं को दिए हैं। कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने समय सीमा पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए, कि सभी जिला नोडल अधिकारी अपने क्षेत्र की 5-5 नोडल पंचायतों का बुधवार को भ्रमण कर, एच.पी.वी.टीकाकरण के लिए गठित पांच सदस्‍यीय टीमों के सदस्‍यों को प्रेरित कर, अधिकाधिक लक्षित बालिकाओं को मोबिलाईज कर उनका एच.पी.वी. टीकाकरण सुनिश्चित करवाएंगे। एसडीएम एवं अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारी टीकाकरण केंद्रों का भ्रमण कर, इस महाअभियान की मॉनिटरिंग करेंगे। बैठक में कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने जिले में नरवाई प्रबंधन के संबंध में किसानों को जागरूक करने और नरवाई जलाने की घटनाओं को प्रभावी तरीके से रोकने के लिए उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए है। समझाईश के बाद भी यदि कोई किसान अपने खेतों में नरवाई जलाएगा, तो उसके विरूद्ध कार्यवाही की जावेगी। कलेक्‍टर ने निर्देश दिए है, कि राजस्‍व एवं कृषि विभाग का मैदानी अमला नरवाई जलाने की घटनाओं पर कडी निगरानी रखे और सुनिश्चित करें, कि जिले में नरवाई जलाने की कोई घटना ना हो। बैठक में कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने नगरपालिका नीमच को 100, नगर परिषदों को 50-50 एवं नगर पंचायतों को 30-30 लक्षित बालिकाओं का एक दिन में बुधवार को एच.पी.वी. टीकाकरण करवाने का लक्ष्‍य प्रदान किया है। सभी जिला नोडल अधिकारियों को अपने क्षेत्र की पंचायतों में 20-20 बालिकाओं का एच.पी.वी.टीकाकरण करवाने का लक्ष्‍य भी दिया हैं। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव, एडीएम श्री बी.एस.कलेश, सभी एसडीएम, डिप्‍टी कलेक्‍टर्स एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच में निःशुल्क हेल्थ चेक-अप कैंप आयोजित....

March 10, 2026 02:38 PM

क्रिकेट बना भाईचारे का माध्यम, निरंकारी युवाओं ने पेश की मिसाल….

March 10, 2026 01:52 PM

मनासा, जमुनियाकलां एवं पिपलिया रावजी में आयुर्वेद चि‍कित्‍सा शिविर सम्‍पन्‍न, 80 रोगियों ने स्‍वास्‍थ्‍य लाभ लिया...

March 10, 2026 01:34 PM

जनगणना के तहत मकान सूचीकरण ब्‍लॉक का गठन सी.एम.एम.एस. पोर्टल पर तत्‍काल करें, कलेक्‍टर ने सभी चार्ज अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश....

March 10, 2026 01:33 PM

किशोरी बालिकाओं में सर्वाईकल केंसर की रोकथाम के लिए जिले में कल नि:शुल्‍क एच.पी.वी. टीकाकरण महाअभियान, कलेक्‍टर ने दिए अधिकाधिक लक्षित बालिकाओं को टीकाकरण केंद्र लाकर वेक्‍सीनेशन करवाने के निर्देश...

March 10, 2026 01:32 PM

गन्ने की फसल की आड़ में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, खेत से अवैध अफीम के 5317 पौधे जब्त, खेत मालिक गिरफ्तार, 780 ग्राम शुद्ध अफीम का दूध भी जब्त....

March 10, 2026 12:49 PM

जिला स्तरीय जनसुनवाई शिविर में 21 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण, एसपी अंकित जायसवाल ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश...

March 10, 2026 12:35 PM

ब्रेजा कार से 976 ग्राम अवैध अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...

March 10, 2026 11:17 AM

दुर्घटना पीडित राजू बंजारा को आयुष्‍मान योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें, कलेक्‍टर ने की जनसुनवाई, 71 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं....

March 10, 2026 10:42 AM

एडीएम श्री कलेश की उपस्थिति में नीमच में जनगणना संबंधी द्वितीय चरण का प्रशिक्षण सम्‍पन्‍न...

March 10, 2026 10:40 AM

जिला पंचायत सीईओ ने ली उत्‍पादक समूहों की बैठक....

March 10, 2026 10:38 AM

नीमच रोड पर सीबीएन की कार्रवाई, मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 14 किलो से अधिक अवैध अफीम जब्त...

March 10, 2026 10:22 AM

बच्चा चोरी की अफवाह से रामपुरा में हड़कंप, पुलिस ने 3 महिलाओं सहित 5 लोगों को लिया हिरासत में...

March 10, 2026 10:09 AM

पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ महिलाओं ने शीतला माता को बासी भोजन (ढोकला)का लगाया भोग, की पूज....

March 10, 2026 09:22 AM

आवरी माताजी मेला परिसर में बिजली विभाग की टीम मेंटेनेंस करने में तल्लीन, मेले में दुकानदारों को 17 मार्च को करेंगे प्लाट वितरण....

March 10, 2026 09:20 AM

मोटरसाईकिल से 2 किलो से अधिक अवैध अफीम के साथ एक नीमच जिले के आरोपी को किया गिरफ्तार....

March 10, 2026 08:42 AM

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कालिका पेट्रोलिंग टीम की महिला कार्मिकों को राज्य स्तर पर सम्मान...

March 10, 2026 07:11 AM

इंस्टाग्राम के माध्यम से बहला-फुसलाकर ले जाई गई नाबालिग बालिका को रतलाम पुलिस ने सुरक्षित दस्तयाब किया....

March 10, 2026 07:06 AM

प्रतिबंध के बावजूद भूसे का अवैध परिवहन जारी, ओवरलोड पिकअप पलटने से खुली पोल, कलेक्टर के आदेश के बाद भी जावद–अठाना मार्ग से लगातार निकल रहे भूसे से भरे वाहन....

March 10, 2026 06:26 AM