जिला स्तरीय जनसुनवाई शिविर में 21 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण, एसपी अंकित जायसवाल ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश...
Updated : March 10, 2026 12:35 PM
बबलु माली
प्रशासनिक
जिला स्तरीय जन सुनवाई शिकायत निवारण एवं सीएम हेल्पलाईन शिविर, एस.पी. श्री अंकित जायसवाल द्वारा शिविर में सीएम हेल्पलाइन की 21 शिकायतों के संतुष्टि पूर्वक निराकरण सहित जन सुनवाई में आयें लगभग 25 आवेदकों की शिकायतों के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिये निर्देश
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन उज्जैन द्वारा जोन के सभी जिलों में मंगलवार को जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर का आयोजन कर अधिक से अधिक लंबित सी.एम.हेल्पलाईन एवं जनता शिकायतों का निराकरण करने संबंधी निर्देश दिये गये है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन उज्जैन द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में दिनांक 10.03.2026 को पुलिस कन्ट्रोल रूम नीमच स्थित सभाकक्ष में पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल द्वारा जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर के साथ साथ सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर का भी आयोजन किया गया। जन सुनवाई, शिकायत निवारण शिविर एवं सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर के दौरान आवेदकों द्वारा अपनी समस्याओं और शिकायतों को एस.पी. श्री अंकित जायसवाल के समक्ष प्रस्तुत किया। एस.पी. श्री अंकित जायसवाल द्वारा आवेदकों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाकर संबंधित थाना प्रभारियों के माध्यम से शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया गया। उक्त शिविर के दौरान सीएम हेल्पलाइन की लेवल-1, लेवल-2 एवं लेवल-3 की 21 शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण किया जाकर शिकायतें बंद करवाई गयी। जिला स्तरीय जन सुनवाई शिविर के दौरान लगभग 25 फरियादियों द्वारा एसपी श्री अंकित जायसवाल के समक्ष उपस्थित होकर अपनी समस्याएं बताई जाने पर एसपी श्री अंकित जायसवाल द्वारा संबंधित थाना प्रभारियों को शिकायतों के शिघ्र निराकरण हेतु निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक श्री जायसवाल द्वारा राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देश दिये गयें कि सभी आवेदनों का समय पर एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करें। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न प्रकार की समस्याओं जैसे भूमि विवाद, पुलिस कार्रवाई से संबंधित मुद्दों, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं आदि से जुड़े प्रकरणों पर विशेष ध्यान दिया जावें। जिला स्तरीय सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर में नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान,अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद श्री रोहित राठौर, प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनासा सहित जिलें के समस्त थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी एवं संबंधित शाखाओं के प्रभारी सहित फरियादी/आवेदक उपस्थित रहें।
और खबरे
मनासा, जमुनियाकलां एवं पिपलिया रावजी में आयुर्वेद चिकित्सा शिविर सम्पन्न, 80 रोगियों ने स्वास्थ्य लाभ लिया...
March 10, 2026 01:34 PM
जनगणना के तहत मकान सूचीकरण ब्लॉक का गठन सी.एम.एम.एस. पोर्टल पर तत्काल करें, कलेक्टर ने सभी चार्ज अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश....
March 10, 2026 01:33 PM
किशोरी बालिकाओं में सर्वाईकल केंसर की रोकथाम के लिए जिले में कल नि:शुल्क एच.पी.वी. टीकाकरण महाअभियान, कलेक्टर ने दिए अधिकाधिक लक्षित बालिकाओं को टीकाकरण केंद्र लाकर वेक्सीनेशन करवाने के निर्देश...
March 10, 2026 01:32 PM
गन्ने की फसल की आड़ में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, खेत से अवैध अफीम के 5317 पौधे जब्त, खेत मालिक गिरफ्तार, 780 ग्राम शुद्ध अफीम का दूध भी जब्त....
March 10, 2026 12:49 PM
जिला स्तरीय जनसुनवाई शिविर में 21 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण, एसपी अंकित जायसवाल ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश...
March 10, 2026 12:35 PM
ब्रेजा कार से 976 ग्राम अवैध अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...
March 10, 2026 11:17 AM
दुर्घटना पीडित राजू बंजारा को आयुष्मान योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें, कलेक्टर ने की जनसुनवाई, 71 आवेदकों की सुनी समस्याएं....
March 10, 2026 10:42 AM
एडीएम श्री कलेश की उपस्थिति में नीमच में जनगणना संबंधी द्वितीय चरण का प्रशिक्षण सम्पन्न...
March 10, 2026 10:40 AM
जिला पंचायत सीईओ ने ली उत्पादक समूहों की बैठक....
March 10, 2026 10:38 AM
नीमच रोड पर सीबीएन की कार्रवाई, मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 14 किलो से अधिक अवैध अफीम जब्त...
March 10, 2026 10:22 AM
बच्चा चोरी की अफवाह से रामपुरा में हड़कंप, पुलिस ने 3 महिलाओं सहित 5 लोगों को लिया हिरासत में...
March 10, 2026 10:09 AM
पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ महिलाओं ने शीतला माता को बासी भोजन (ढोकला)का लगाया भोग, की पूज....
March 10, 2026 09:22 AM
आवरी माताजी मेला परिसर में बिजली विभाग की टीम मेंटेनेंस करने में तल्लीन, मेले में दुकानदारों को 17 मार्च को करेंगे प्लाट वितरण....
March 10, 2026 09:20 AM
मोटरसाईकिल से 2 किलो से अधिक अवैध अफीम के साथ एक नीमच जिले के आरोपी को किया गिरफ्तार....
March 10, 2026 08:42 AM
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कालिका पेट्रोलिंग टीम की महिला कार्मिकों को राज्य स्तर पर सम्मान...
March 10, 2026 07:11 AM
इंस्टाग्राम के माध्यम से बहला-फुसलाकर ले जाई गई नाबालिग बालिका को रतलाम पुलिस ने सुरक्षित दस्तयाब किया....
March 10, 2026 07:06 AM
प्रतिबंध के बावजूद भूसे का अवैध परिवहन जारी, ओवरलोड पिकअप पलटने से खुली पोल, कलेक्टर के आदेश के बाद भी जावद–अठाना मार्ग से लगातार निकल रहे भूसे से भरे वाहन....
March 10, 2026 06:26 AM
माहेश्वरी महिला मंडल रतनगढ़ की अभिनव पहल, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर किया समाज की वरिष्ठ बुजुर्ग महिलाओं के सम्मान समारोह का आयोजन...
March 10, 2026 03:16 AM
मध्यप्रदेश पुलिस का अवैध अफीम की खेती पर बड़ा प्रहार, एक सप्ताह में छतरपुर टीकमगढ़ दमोह में कार्रवाई, 3 करोड़ से अधिक कीमत की 7890 किलोग्राम फसल जब्त....
March 10, 2026 02:40 AM