गन्ने की फसल की आड़ में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, खेत से अवैध अफीम के 5317 पौधे जब्त, खेत मालिक गिरफ्तार, 780 ग्राम शुद्ध अफीम का दूध भी जब्त....
Updated : March 10, 2026 12:49 PM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
अपराध
चित्तौड़गढ़ :- पुलिस थाना राशमी द्वारा ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए खेत मे गन्ने की फसल की आड़ में अवैध अफीम की खेती का पर्दाफाश करते हुए 5317 अफीम के पौधे जब्त कर खेत मालिक को गिरफतार किया है। 431 किलो 460 ग्राम वजन अफीम के पौधे एवं अफिम डोडा की चिर लगा निकाली गई अफिम 780 ग्राम को जब्त किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस के खास मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि राशमी थाना क्षेत्र के गांव भालोटा की खैडी में शोभालाल पुत्र मांगी लाल जाट के खेत पर गन्ना की फसल के बीच में अवैध अफीम की खेती बो रखी है। महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मादक पदार्थों के भंडारण, अवैध खेती एवं परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध अधिकाधिक कार्यवाही करने हेतु एएसपी चितौडगढ सरिता सिंह के निर्देशन तथा वृत्ताधिकारी गंगरार शिवन्या सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी राशमी रतन सिंह पु.नि. थाने के एएसआई देवी लाल, कानि. रमेश विश्नोई, विनोद कुमार, नानू लाल, परमेश्वर, अनील कुमार, दीपक कुमार, अर्जुन लाल, गोविन्द कुमार, सावरमल व सुमित्रा के साथ मुखबिर की सूचना अनुसार राशमी थाना क्षेत्र के गांव भालोटा की खैडी पहुंचे। जहाँ खेत पर गेंहू, चना व गन्ने की फसल बोई हुई थी, गन्ने की ऊंची फसल के बीच अवैध अफीम बोई हुई मिली। क्षेत्र के पटवारी के समक्ष खेत से अवैध अफीम के 5317 पौधे वजन 431 किलो 460 ग्राम व अफिम डोडा की चिर लगा निकाली गई अफिम 780 ग्राम को जब्त किया गया। अफिम के डोडा चिर लगाने की नुका व अफिम लुवाई करने का छरपला को मौके से जब्त किया गया। मामले में खेत मालिक 45 वर्षीय शोभालाल पुत्र मांगी लाल जाट निवासी भालोटा की खैडी पुलिस थाना राशमी को गिरफतार किया जाकर प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस जानकारी के अनुसार आरोपी शोभालाल जाट की करीब 20-25 बीघा उक्त कृषि भूमि सीलिंग एक्ट में चली गई थी, जिस पर वह प्रत्येक वर्ष फसल बोता आ रहा हैं। प्रारम्भिक पूछताछ में इससे पूर्व भी आरोपी ने गन्ने की फसल की आड़ में अवैध अफीम की खेती की है। वर्तमान में भी आरोपी ने गन्ने की फसल के बीच कपड़ा बांध कर अफीम बो रखी थी, जिससे उसने चिराई और लुआई भी चालू कर दी थी, जिससे उसके द्वारा एकत्रित की गई 780 ग्राम अफीम का शुद्ध दूध भी मिला। जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।
और खबरे
ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच में निःशुल्क हेल्थ चेक-अप कैंप आयोजित....
March 10, 2026 02:38 PM
क्रिकेट बना भाईचारे का माध्यम, निरंकारी युवाओं ने पेश की मिसाल….
March 10, 2026 01:52 PM
मनासा, जमुनियाकलां एवं पिपलिया रावजी में आयुर्वेद चिकित्सा शिविर सम्पन्न, 80 रोगियों ने स्वास्थ्य लाभ लिया...
March 10, 2026 01:34 PM
जनगणना के तहत मकान सूचीकरण ब्लॉक का गठन सी.एम.एम.एस. पोर्टल पर तत्काल करें, कलेक्टर ने सभी चार्ज अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश....
March 10, 2026 01:33 PM
किशोरी बालिकाओं में सर्वाईकल केंसर की रोकथाम के लिए जिले में कल नि:शुल्क एच.पी.वी. टीकाकरण महाअभियान, कलेक्टर ने दिए अधिकाधिक लक्षित बालिकाओं को टीकाकरण केंद्र लाकर वेक्सीनेशन करवाने के निर्देश...
March 10, 2026 01:32 PM
गन्ने की फसल की आड़ में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, खेत से अवैध अफीम के 5317 पौधे जब्त, खेत मालिक गिरफ्तार, 780 ग्राम शुद्ध अफीम का दूध भी जब्त....
March 10, 2026 12:49 PM
जिला स्तरीय जनसुनवाई शिविर में 21 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण, एसपी अंकित जायसवाल ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश...
March 10, 2026 12:35 PM
ब्रेजा कार से 976 ग्राम अवैध अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...
March 10, 2026 11:17 AM
दुर्घटना पीडित राजू बंजारा को आयुष्मान योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें, कलेक्टर ने की जनसुनवाई, 71 आवेदकों की सुनी समस्याएं....
March 10, 2026 10:42 AM
एडीएम श्री कलेश की उपस्थिति में नीमच में जनगणना संबंधी द्वितीय चरण का प्रशिक्षण सम्पन्न...
March 10, 2026 10:40 AM
जिला पंचायत सीईओ ने ली उत्पादक समूहों की बैठक....
March 10, 2026 10:38 AM
नीमच रोड पर सीबीएन की कार्रवाई, मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 14 किलो से अधिक अवैध अफीम जब्त...
March 10, 2026 10:22 AM
बच्चा चोरी की अफवाह से रामपुरा में हड़कंप, पुलिस ने 3 महिलाओं सहित 5 लोगों को लिया हिरासत में...
March 10, 2026 10:09 AM
पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ महिलाओं ने शीतला माता को बासी भोजन (ढोकला)का लगाया भोग, की पूज....
March 10, 2026 09:22 AM
आवरी माताजी मेला परिसर में बिजली विभाग की टीम मेंटेनेंस करने में तल्लीन, मेले में दुकानदारों को 17 मार्च को करेंगे प्लाट वितरण....
March 10, 2026 09:20 AM
मोटरसाईकिल से 2 किलो से अधिक अवैध अफीम के साथ एक नीमच जिले के आरोपी को किया गिरफ्तार....
March 10, 2026 08:42 AM
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कालिका पेट्रोलिंग टीम की महिला कार्मिकों को राज्य स्तर पर सम्मान...
March 10, 2026 07:11 AM
इंस्टाग्राम के माध्यम से बहला-फुसलाकर ले जाई गई नाबालिग बालिका को रतलाम पुलिस ने सुरक्षित दस्तयाब किया....
March 10, 2026 07:06 AM
प्रतिबंध के बावजूद भूसे का अवैध परिवहन जारी, ओवरलोड पिकअप पलटने से खुली पोल, कलेक्टर के आदेश के बाद भी जावद–अठाना मार्ग से लगातार निकल रहे भूसे से भरे वाहन....
March 10, 2026 06:26 AM