FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

जहां अहंकार होता है वहां से भगवान चले जाते हैं, शिव महापुराण ज्ञान गंगा में मनोहर नागदा महाराज ने कहा....

  Updated : March 12, 2026 01:36 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  धार्मिक

नीमच :- मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है मनुष्य को जीवन में कभी भी अहंकार नहीं करना चाहिए ।जहां अहंकार होता है वहां से भगवान चले जाते हैं। विनम्रता से परमात्मा प्रसन्न होते हैं। विनम्रता से ही मोक्ष का मार्ग मिलता है। विनम्रता के बिना जीवन में सफलता नहीं मिलती है। हर व्यक्ति की सफलता के पीछे विनम्रता ही होती है।यह बात राम कथा आचार्य पंडित मनोहर नागदा महाराज काना खेड़ा वाले ने कही। वे श्रीराम भक्त मंडल एवं समस्त भक्तगण कालोनी क्षेत्र वासियों द्वारा स्कीम नंबर 36 ए स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान गंगा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बहन बेटी को सदैव सम्मान देना चाहिए तो घर परिवार में खुशहाली रहती है। बहन बेटी के भाग्य का परमात्मा बहुत देता है। बहन बेटी को खूब धन देना चाहिए। बहन बेटी की दुआ से परिवार में सुख समृद्धि आती है। सत्संग, कथा, गुरु, पिता और मित्र के यहां मांगलिक आयोजन हो तो बिना बुलाए जा सकते हैं।
ओम नमः शिवाय नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय का जाप कने से कष्ट दूर होते हैं। मन वचन काया को पवित्र कर रखना चाहिए तभी हमारी आत्मा का कल्याण हो सकता है। माता पार्वती भी परमात्मा की आराधना कर प्रतिदिन एक नया पौधा लगाती थी। और उन्होंने पर्यावरण का संरक्षण का संदेश भी दिया था। भागवत आचार्य पंडित की घीसालाल नागदा के पुत्र भजन गायक पुष्कर नागदा नवलपुरा ने काशी मंगलम काशीनाथ मंगलम ,उज्जैन में विराजमान महाकाल मंगलम हर हर भोले नमः शिवाय..., चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है ऊंचे पर्वत पर दरबार लगाया है....,
भजन प्रस्तुत किया तो श्रद्धालु भक्त भक्ति में झूम उठे। छप्पन भोग लगा कर लिया आशीर्वाद - इस अवसर पर श्रद्धालु भक्तों द्वारा सिद्धशेवर महादेव के मंदिर में छप्पन भोग लगा कर लिया आशीर्वाद ग्रहण किया। इस अवसर पर छप्पनभोग की झांकी सजाई गई। शिव बारात में भुत प्रेत आत्मा ने किया तांडव नृत्य ....,कथा के मध्य शीतला माता मंदिर में पूजा अर्चना के बाद भगवान शिव की बारात भूत प्रेत किन्नर के साथ आई जिसका श्रद्धालु भक्तों ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया... सज रहे भोले बाबा निराले गोटे में भजन पर श्रद्धालु भक्तों ने भक्ति नृत्य किया। शंकर भगवान की झांकी में शंकर वंदना सालवी , पार्वती हिमांशी यादव, विष्णु रिंकू यादव, नक्श जोशी, राम लक्ष्य जोशी, नारद मुनि दक्ष राज सिंह बोराणा, भूत दिव्यांशु यादव ,कार्तिक, यह थे धार्मिक प्रसंग...शिव महापुराण कथा ज्ञान गंगा के मध्य पंडित नागदा महाराज ने सती जन्म की कथा सती विवाह, नारद मुनि,शिव प्राकट्य, श्री राम जन्म , कलावती, सुनैना, मैना हिमाचल राजा, माता पार्वती, शिवलिंग,शिव पुराण सृष्टि का प्रादू‌भाव, शिवलोक की प्राप्ति , आत्मा कल्याण ,अमृत, अमर कथा, सत्य सहित विभिन्न धार्मिक शिक्षा के नैतिक विषयों का वर्तमान परिपेक्ष्य में महत्व प्रतिपादित किया। आरती पोथी पूजन में जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, लक्कड़ मंडी अध्यक्ष राजू अग्रवाल, सुरेश शर्मा खेड़ा वाले ,बीएल धनोतिया, राजेंद्र त्रिवेदी, दिलीप दुबे, अरविंद व्यास सहित विभिन्न श्रद्धालु सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित थे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

जिले में एलपीजी गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, घबराने की आवश्यकता नहीं, शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन में उपलब्ध होगी एलपीजी गैस बुकिंग....

March 12, 2026 04:20 PM

टांक (सैनी) तेरहवीं बार बने चौधरी, समाजजनों ने जताया भरोसा...

March 12, 2026 04:15 PM

भामाशाह के सहयोग से बानसेन श्मशान घाट का सुंदरीकरण, 6 लाख से अधिक की राशि से हुए विकास कार्य....

March 12, 2026 04:12 PM

आवरी माताजी मेले के आयोजन को लेकर मेला समिति की पुलिस ने ली बैठक....

March 12, 2026 04:05 PM

जैन कॉलोनी वासियों को मिली सीसी रोड की सौगात, नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने किया कार्य का निरीक्षण, क्षेत्रवासियों ने किया नपाध्यक्ष का मोतियों की माला से स्वागत...

March 12, 2026 02:15 PM

म्हारो पावन चित्तौड़ अभियान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प, चित्तौड़ को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सामाजिक संगठनों की भागीदारी जरूरी - जिला कलक्टर...

March 12, 2026 01:48 PM

जिला युवा प्रेस क्लब का होली मिलन व सम्मान समारोह 15 मार्च को, वरिष्ठ पत्रकारों का होगा सम्मान...

March 12, 2026 01:45 PM

जहां अहंकार होता है वहां से भगवान चले जाते हैं, शिव महापुराण ज्ञान गंगा में मनोहर नागदा महाराज ने कहा....

March 12, 2026 01:36 PM

कीर्ति नगर विकास समिति नीमच ने मनाया फाग उत्सव....

March 12, 2026 01:30 PM

सामाजिक सेवा कार्यों के लिए राकेश पप्पू जैन का सम्मान, वनोषधि आव्हान महायज्ञ में महामंडलेश्वर सुरेशानंदजी शास्त्री ने शाल-श्रीफल से किया प्रस्तिपत्र सम्मान...

March 12, 2026 01:21 PM

विकास के लिए पूंजीगत व्यय सर्वोच्च प्राथमिकता - उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, राजस्व प्रदर्शन में मध्यप्रदेश का उल्लेखनीय सुधार, फिस्कल हेल्थ इंडेक्स 2026 में बेहतर वित्तीय प्रबंधन की झलक मजबूत कर-संग्रह और बढ़ते पूंजीगत निवेश से सुदृढ़ हुई राज्य की वित्तीय स्थिति....

March 12, 2026 01:17 PM

पीपल वृक्ष की पूजा अर्चना करने वाली सुहागिन महिलाएं आएगी वहां गंदगी का साम्राज्य बना हुआ है...

March 12, 2026 12:59 PM

नीमच मंडी में आज के भाव, 69558 बोरी की बड़ी आवक, कई जिंसों के दाम में तेजी...

March 12, 2026 12:51 PM

हाड़ी पिपलिया में दर्दनाक हादसा, दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत...

March 12, 2026 12:27 PM

कलेक्‍टर द्वारा अवैध खनिज परिवहन के तीन प्रकरणों में एक लाख से अधिक की शास्ति आरोपित....

March 12, 2026 11:54 AM

एडीएम एवं एसडीएम ने गैस एजेंसियों और गैस गौदामों का किया निरीक्षण, घरेलू गैस सिलेण्‍डरों की उपलब्‍धता का लिया जायजा...

March 12, 2026 11:53 AM

संकल्‍प से समाधान अभियान सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र सिंगोली में नि:शुल्‍क नैत्र रोग, मोतियाबिंद जांच शिविर सम्‍पन्‍न, 114 नेत्र रोगियों ने लिया लाभ..

March 12, 2026 11:50 AM

बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, चौथखेड़ा, जमुनिया के पास 100 से अधिक बीघा गेहूं की फसल खाक....

March 12, 2026 11:40 AM

रतलाम में यातायात पुलिस की सख्ती, चांदनी चौक क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान, नो पार्किंग में खड़े 10 वाहनों पर चालानी कार्रवाई....

March 12, 2026 10:06 AM