टांक (सैनी) तेरहवीं बार बने चौधरी, समाजजनों ने जताया भरोसा...
Updated : March 12, 2026 04:15 PM
राजकुमार गोयल भीलवाड़ा
सामाजिक
भीलवाड़ा :- सोजत- माली समाज पावटी का बास के मोहल्ले की हताई पर सामाजिक रिति रिवाज के अनुसार वार्षिक आम मीटिंग चौधरी ताराचंद टांक (सैनी) की अध्यक्षता में शुभारंभ के साथ समाज के प्रबुद्धजनों ने भारतीय संस्कृति के हिसाब से हथाई में विराजमान श्री ठाकुर जी महाराज,महात्मा ज्योतिबा फुले एवं माता सावित्रीबाई फुले व माली समाज के आराध्य देव सन्त शिरोमणि श्री लिखमीदासजी महाराज की पूजा अर्चना कालुराम सोलंकी, गिरधारी गहलोत,रतन भाटी, पेमाराम गहलोत , देवाराम गहलोत आदि द्वारा की गई। तत्पश्चात् वर्तमान चौधरी टांक (सैनी) द्वारा वार्षिक लेखा जोखा पेश किया गया। उपस्थित सभी मौहल्ले वासियों के कहने पर धनराज गहलोत एवं राकेश देवड़ा व उपस्थित सभी मौहल्ले वासियों ने लेखा-जोखा जांच कर सही होना का सभी को अवगत कराया गया। मौहल्ले वासियों ने हिसाब किताब एवं विकास कार्यों की प्रशंसा करते हुए चौधरी टांक (सैनी) का आभार व्यक्त किया। लेखा-जोखा जांच करने एवं सही होने की पुष्टि केश बुक में हस्ताक्षर युक्त करने के बाद चौधरी टांक ने रिति रिवाज के अनुसार मौखिक इस्तीफा दिया गया। उपस्थित सभी मौहल्ले वासियों ने नये चौधरी पद के चयन को लेकर काफी विचार विमर्श किया गया। टांक (सैनी) के विकास कार्यों, सुदृढ़ व्यवस्था,आपसी तालमेल, सुव्यवस्थित लेखा-जोखा का हवाला देते हुए रामचन्द्र देवड़ा एवं चम्पालाल गहलोत ने चौधरी पद ताराचंद टांक (सैनी) के नाम का प्रस्ताव रखने पर लालाराम पालरिया, लेहराराम गहलोत ने समर्थन दिया गया एवं सभी मौहल्ले वासीयों की सर्व सहमति होने पर श्री ठाकुर जी महाराज के जयकारे लगाते हुए चौधरी पद पर तेरहवीं बार ताराचंद टांक (सैनी) को फूल माला पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया गया। नव नियुक्त चौधरी ताराचंद टांक (सैनी) ने श्री ठाकुर जी महाराज के जयकारे के साथ वर्तमान में निर्माणाधीन मंदिर एवं हताई निर्माण में तन मन धन से बढ़ चढ़ कर सहयोग करने का निवेदन किया गया। हरीराम पालरिया ने बताया कि चौधरी टांक (सैनी) के कार्यकाल में नवीन मंदिर एवं हताई निर्माण का कार्य सौंदर्यपूण करवाया जा रहा है सो यादगार रहेगा। आम मीटिंग में मौहल्ले के मोहनलाल गहलोत, राजाराम सोलंकी,सोहनलाल सांखला,रामचन्द्र सोलंकी, कानाराम गहलोत,सुमेर देवड़ा, प्रकाश सोलंकी,सुगनाराम गहलोत,बबलू पालरिया, चेतन गहलोत, दुर्गाराम सांखला,माणक गहलोत, दिनेश गहलोत,मिसरीलाल पालरिया गोपाल सांखला, आदि के द्वारा चौधरी टांक (सैनी) का माल्यार्पण के साथ स्वागत अभिनन्दन किया गया। टांक (सैनी)चौधरी बनने पर माली समाज अध्यक्ष चम्पा लाल सांखला, बड़ाबास चौधरी गोरधन लाल गहलोत, नयापुरा चौधरी देवीलाल सांखला,धोलीवाड़ी चौधरी गणपतसिंह पालरिया पूर्व चौधरी लुंबाराम सांखला, भेराराम पालरिया गणमान्य प्रेम पटवारी, विकास टांक, बालमुकुंद गहलोत, गोतम तंवर, प्रकाश टांक, खीवराज देवड़ा, प्रताप पालरिया, प्रेम सोलंकी, जगदीश पालरिया, दिनेश टांक, नरेंद्र तंवर, कमलेश सांखला, शंकर पालरिया, विकास गहलोत, कन्हैयालाल गहलोत, कैलाश सांखला, भाणाराम मास्टर, कैलाश सोलंकी, पुष्पत राज मुणोत आदि ने बधाई दी। चौधरी टांक सैनी को पुनः चौधरी पद की जबाबदारी देने पर सभी मौहल्ले वासियों से विकास कार्यों में सहयोग की अपील के साथ का आभार व्यक्त कर मिटिग समापन की घोषणा की गई।
और खबरे
जिले में एलपीजी गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, घबराने की आवश्यकता नहीं, शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन में उपलब्ध होगी एलपीजी गैस बुकिंग....
March 12, 2026 04:20 PM
टांक (सैनी) तेरहवीं बार बने चौधरी, समाजजनों ने जताया भरोसा...
March 12, 2026 04:15 PM
भामाशाह के सहयोग से बानसेन श्मशान घाट का सुंदरीकरण, 6 लाख से अधिक की राशि से हुए विकास कार्य....
March 12, 2026 04:12 PM
आवरी माताजी मेले के आयोजन को लेकर मेला समिति की पुलिस ने ली बैठक....
March 12, 2026 04:05 PM
जैन कॉलोनी वासियों को मिली सीसी रोड की सौगात, नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने किया कार्य का निरीक्षण, क्षेत्रवासियों ने किया नपाध्यक्ष का मोतियों की माला से स्वागत...
March 12, 2026 02:15 PM
म्हारो पावन चित्तौड़ अभियान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प, चित्तौड़ को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सामाजिक संगठनों की भागीदारी जरूरी - जिला कलक्टर...
March 12, 2026 01:48 PM
जिला युवा प्रेस क्लब का होली मिलन व सम्मान समारोह 15 मार्च को, वरिष्ठ पत्रकारों का होगा सम्मान...
March 12, 2026 01:45 PM
जहां अहंकार होता है वहां से भगवान चले जाते हैं, शिव महापुराण ज्ञान गंगा में मनोहर नागदा महाराज ने कहा....
March 12, 2026 01:36 PM
कीर्ति नगर विकास समिति नीमच ने मनाया फाग उत्सव....
March 12, 2026 01:30 PM
सामाजिक सेवा कार्यों के लिए राकेश पप्पू जैन का सम्मान, वनोषधि आव्हान महायज्ञ में महामंडलेश्वर सुरेशानंदजी शास्त्री ने शाल-श्रीफल से किया प्रस्तिपत्र सम्मान...
March 12, 2026 01:21 PM
विकास के लिए पूंजीगत व्यय सर्वोच्च प्राथमिकता - उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, राजस्व प्रदर्शन में मध्यप्रदेश का उल्लेखनीय सुधार, फिस्कल हेल्थ इंडेक्स 2026 में बेहतर वित्तीय प्रबंधन की झलक मजबूत कर-संग्रह और बढ़ते पूंजीगत निवेश से सुदृढ़ हुई राज्य की वित्तीय स्थिति....
March 12, 2026 01:17 PM
पीपल वृक्ष की पूजा अर्चना करने वाली सुहागिन महिलाएं आएगी वहां गंदगी का साम्राज्य बना हुआ है...
March 12, 2026 12:59 PM
नीमच मंडी में आज के भाव, 69558 बोरी की बड़ी आवक, कई जिंसों के दाम में तेजी...
March 12, 2026 12:51 PM
हाड़ी पिपलिया में दर्दनाक हादसा, दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत...
March 12, 2026 12:27 PM
कलेक्टर द्वारा अवैध खनिज परिवहन के तीन प्रकरणों में एक लाख से अधिक की शास्ति आरोपित....
March 12, 2026 11:54 AM
एडीएम एवं एसडीएम ने गैस एजेंसियों और गैस गौदामों का किया निरीक्षण, घरेलू गैस सिलेण्डरों की उपलब्धता का लिया जायजा...
March 12, 2026 11:53 AM
संकल्प से समाधान अभियान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंगोली में नि:शुल्क नैत्र रोग, मोतियाबिंद जांच शिविर सम्पन्न, 114 नेत्र रोगियों ने लिया लाभ..
March 12, 2026 11:50 AM
बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, चौथखेड़ा, जमुनिया के पास 100 से अधिक बीघा गेहूं की फसल खाक....
March 12, 2026 11:40 AM
रतलाम में यातायात पुलिस की सख्ती, चांदनी चौक क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान, नो पार्किंग में खड़े 10 वाहनों पर चालानी कार्रवाई....
March 12, 2026 10:06 AM