FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

किले के खजाने का लालच देकर ठगी का खेल, तांत्रिक बनकर घूम रहे गैंग का पुलिस ने किया भंडाफोड़, डिटेक्टर मशीन से जमीन में दबा सोना ढूंढने का करते थे नाटक, ग्रामीणों को राजा-महाराजा के खजाने की कहानी सुनाकर फंसाते थे जाल में, चित्तौड़गढ़ किले के पीछे सुनसान जगह से चार आरोपी गिरफ्तार....

  Updated : March 13, 2026 10:02 AM

सुरेश नायक निंबाहेड़ा

  अपराध

चित्तौड़गढ़ :- खुद को तांत्रिक बताकर “राजा-महाराजा काल का जमीन में दबा खजाना” ढूंढने का लालच देकर ग्रामीणों को ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी डिटेक्टर मशीन लेकर किले के आसपास सुनसान जगहों पर सोना खोजने का नाटक करते थे और भोले-भाले ग्रामीणों को खजाना मिलने का झांसा देकर मोटी रकम ऐंठने की फिराक में थे. पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस थाना सदर चित्तौड़गढ़ को मुखबिर से सूचना मिली कि मध्यप्रदेश के मंदसौर क्षेत्र से आए कुछ लोग खुद को तांत्रिक बताकर चित्तौड़गढ़ शहर व आसपास के गांवों में घूम रहे हैं। ये लोग ग्रामीणों को बताते थे कि किले के आसपास पुराने मंदिरों, छतरियों और सुनसान जगहों पर राजा-महाराजाओं के समय का खजाना जमीन में दबा हुआ है और उनके पास ऐसी “विशेष मशीन व तांत्रिक विद्या” है जिससे वे उसे खोज सकते हैं। सूचना मिलते ही थानाधिकारी प्रेम सिंह पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए कोटा रोड स्थित किले के पीछे ओछड़ी पुलिया के पास दबिश दी। यहां सुनसान जगह पर पुरानी बंद गुमटियों के पास चार संदिग्ध व्यक्ति नजर आए। उनमें से एक व्यक्ति हाथ में डिटेक्टर मशीन लेकर जमीन पर घुमाते हुए सोना ढूंढने का नाटक कर रहा था। पुलिस को देखते ही चारों आरोपी घबराकर गुमटियों और ढाबों की आड़ में छिपने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने खुद को जमीन में दबा खजाना ढूंढने वाला बताया। जब पुलिस ने ग्रामीणों को सोना मिलने का झांसा देकर ठगी करने के बारे में सवाल किए तो आरोपी बौखला गए इस पर पुलिस ने मौके पर ही चारों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में 37 वर्षीय गोपाल सोनी पुत्र शिवनारायण जी सोनी जाति सोनी निवासी विवेकान्द नगर मास्टर कोलीनी आगरमालाव थाना आगर जिला आगर (एम.पी.) सहित उसके अन्य साथी 40 वर्षीय सलीम अहमद पुत्र शकील अहमद शेख निवासी पीर मदार काजीवाडा घटी सीतामउ थाना सीतामउ जिला मन्दसौर हाल सुदामा नगर सुवासरा सुवासरा मंदसौर जिला मन्दसोर (एम.पी.), 43 वर्षीय मुकेश पुत्र कंवरलाल नाथ बावजी निवासी जस्सा खेडी थाना कानड जिला आगर (एम.पी.) व 51 वर्षीय हिरालाल पुत्र बगदीराम मीणा निवासी केली थाना कोतवाली निम्बाहैडा जिला चित्तौडगढ शामिल थे। पुलिस ने उनके कब्जे से कथित डिटेक्टर मशीन भी जब्त की है। कार्रवाई में पुलिस टीम के एएसआई मुरलीदास सउनि, कानि. हेमवृत सिंह, डूंगर सिंह, नरेन्द्र सिंह व हेमेन्द्र सिंह की अहम भूमिका रही। पुलिस अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि उन्होंने क्षेत्र में कितने लोगों को “किले के खजाने” का सपना दिखाकर ठगने की कोशिश की।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

खानखेडी जीरो पॉइंट पर खनिज विभाग की कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 4 ट्रैक्टर जब्त...

March 13, 2026 11:21 AM

महिला सम्मान समारोह में समाज में योगदान देने वाली महिलाओं का हुआ सम्मान...

March 13, 2026 11:11 AM

रामपुरा में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कार्रवाई, 6 फर्मों का आकस्मिक निरीक्षण, जांच के लिए 20 नमूने लिए....

March 13, 2026 10:22 AM

किले के खजाने का लालच देकर ठगी का खेल, तांत्रिक बनकर घूम रहे गैंग का पुलिस ने किया भंडाफोड़, डिटेक्टर मशीन से जमीन में दबा सोना ढूंढने का करते थे नाटक, ग्रामीणों को राजा-महाराजा के खजाने की कहानी सुनाकर फंसाते थे जाल में, चित्तौड़गढ़ किले के पीछे सुनसान जगह से चार आरोपी गिरफ्तार....

March 13, 2026 10:02 AM

7 किलो अफीम तस्करी मामले में आरोपी को 11 साल की सजा, 1.25 लाख रुपये का जुर्माना...

March 13, 2026 09:41 AM

अमरगढ़ के शासकीय हाई स्कूल के 6 छात्रों ने राष्ट्रीय मेरिट कम मीन्स परीक्षा में पाई सफलता....

March 13, 2026 09:38 AM

04 किलो 208 ग्राम अफीम (कीमत 5 लाख रुपये) जप्त, परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार...

March 13, 2026 09:30 AM

आस्था श्रद्धा और भक्ति के साथ श्रृंगारित सुहागिनों ने की पीपल की पूजा अर्चना....

March 13, 2026 09:26 AM

दशा माता पर्व पर महिलाओं ने पूजा कर मांगी खुशहाली, परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की, पीपल की परिक्रमा कर कथा सुनी....

March 13, 2026 06:03 AM

आयुष्मान योजना में धोखाधड़ी का खुलासा, नियमों का उल्लंघन करने वाले 2 चिकित्सालयों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई...

March 13, 2026 02:43 AM

दो दिनों में मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विभिन्न जिलों में संपत्ति संबंधी अपराधों का खुलासा, 05 प्रकरणों में 14 आरोपी गिरफ्तार....

March 13, 2026 02:19 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

March 13, 2026 02:12 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

March 13, 2026 02:10 AM

घर का प्रबंधन करने वाली स्त्री सर्वाधिक सम्माननीय और अभिनंदनीय है -प्रोफेसर संजय जोशी...

March 12, 2026 04:23 PM

जिले में एलपीजी गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, घबराने की आवश्यकता नहीं, शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन में उपलब्ध होगी एलपीजी गैस बुकिंग....

March 12, 2026 04:20 PM

टांक (सैनी) तेरहवीं बार बने चौधरी, समाजजनों ने जताया भरोसा...

March 12, 2026 04:15 PM

भामाशाह के सहयोग से बानसेन श्मशान घाट का सुंदरीकरण, 6 लाख से अधिक की राशि से हुए विकास कार्य....

March 12, 2026 04:12 PM

आवरी माताजी मेले के आयोजन को लेकर मेला समिति की पुलिस ने ली बैठक....

March 12, 2026 04:05 PM

जैन कॉलोनी वासियों को मिली सीसी रोड की सौगात, नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने किया कार्य का निरीक्षण, क्षेत्रवासियों ने किया नपाध्यक्ष का मोतियों की माला से स्वागत...

March 12, 2026 02:15 PM