FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

दो दिनों में मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विभिन्न जिलों में संपत्ति संबंधी अपराधों का खुलासा, 05 प्रकरणों में 14 आरोपी गिरफ्तार....

  Updated : March 13, 2026 02:19 AM

DESK NEWS

  अपराध

प्रदेश में चोरी, लूट, झपटमारी, नकबजनी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में पिछले दो दिनों में पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए चोरी, नकबजनी, चेन स्नेचिंग और अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों का खुलासा किया गया। इन कार्रवाइयों में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 50 लाख रुपये से अधिक मूल्य की संपत्ति बरामद की गई है। पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपियों तक पहुंचते हुए इन घटनाओं का पर्दाफाश किया गया।
जबलपुर में नकबजनी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार – लगभग 19 लाख 77 हजार रुपये के सोने-चांदी के जेवर जब्त - जबलपुर के थाना हनुमानताल क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सोने के जेवर 11 तोला 08 ग्राम तथा चांदी के जेवर 1 किलो 313 ग्राम, कुल लगभग 19 लाख 77 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति बरामद की गई है। पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
नीमच में अंतरराज्यीय चेन स्नेचर गिरफ्तार, सोने की चेन व वाहन बरामद - नीमच जिले में केंट एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम ने चेन स्नेचिंग की घटना का खुलासा करते हुए दो अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा जवाहर नगर क्षेत्र में एक महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार होने की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस द्वारा लगभग 250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण कर तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए गए, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से सोने की चेन एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
भोपाल में सक्रिय चेन स्नेचिंग गिरोह का भंडाफोड़, 02 आरोपी गिरफ्तार - भोपाल के थाना अयोध्या नगर क्षेत्र में पुलिस ने महिलाओं को निशाना बनाकर चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 7 सोने की चेन, एक एक्टिवा और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित लगभग 17 लाख रुपये का संपत्ति बरामद की गई है। आरोपियों द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कई चेन स्नेचिंग एवं वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया है।
गुना में टॉवर से बैटरी चोरी का खुलासा, 06 आरोपी गिरफ्तार - गुना जिले के बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र में मोबाइल टॉवर से हुई बैटरी चोरी की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी गई 64 बैटरियां एवं घटना में प्रयुक्त 02 ऑटो वाहन सहित लगभग 13 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
उज्जैन में घरेलू कामगार महिला द्वारा चोरी का खुलासा - उज्जैन के थाना नीलगंगा क्षेत्र में घरेलू काम करने वाली महिला द्वारा घर से सोने का मंगलसूत्र चोरी करने की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से लगभग 15 ग्राम सोने का मंगलसूत्र बरामद किया गया है। लगातार की जा रही इन प्रभावी कार्रवाइयों से प्रदेश में अपराधियों के विरुद्ध कड़ा संदेश गया है। मध्‍यप्रदेश पुलिस द्वारा चोरी, लूट, झपटमारी एवं नकबजनी जैसी घटनाओं में त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों की गिरफ्तारी तथा चोरी गए मशरूका की अधिकतम बरामदगी सुनिश्चित की जा रही है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

दो दिनों में मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विभिन्न जिलों में संपत्ति संबंधी अपराधों का खुलासा, 05 प्रकरणों में 14 आरोपी गिरफ्तार....

March 13, 2026 02:19 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

March 13, 2026 02:12 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

March 13, 2026 02:10 AM

घर का प्रबंधन करने वाली स्त्री सर्वाधिक सम्माननीय और अभिनंदनीय है -प्रोफेसर संजय जोशी...

March 12, 2026 04:23 PM

जिले में एलपीजी गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, घबराने की आवश्यकता नहीं, शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन में उपलब्ध होगी एलपीजी गैस बुकिंग....

March 12, 2026 04:20 PM

टांक (सैनी) तेरहवीं बार बने चौधरी, समाजजनों ने जताया भरोसा...

March 12, 2026 04:15 PM

भामाशाह के सहयोग से बानसेन श्मशान घाट का सुंदरीकरण, 6 लाख से अधिक की राशि से हुए विकास कार्य....

March 12, 2026 04:12 PM

आवरी माताजी मेले के आयोजन को लेकर मेला समिति की पुलिस ने ली बैठक....

March 12, 2026 04:05 PM

जैन कॉलोनी वासियों को मिली सीसी रोड की सौगात, नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने किया कार्य का निरीक्षण, क्षेत्रवासियों ने किया नपाध्यक्ष का मोतियों की माला से स्वागत...

March 12, 2026 02:15 PM

म्हारो पावन चित्तौड़ अभियान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प, चित्तौड़ को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सामाजिक संगठनों की भागीदारी जरूरी - जिला कलक्टर...

March 12, 2026 01:48 PM

जिला युवा प्रेस क्लब का होली मिलन व सम्मान समारोह 15 मार्च को, वरिष्ठ पत्रकारों का होगा सम्मान...

March 12, 2026 01:45 PM

जहां अहंकार होता है वहां से भगवान चले जाते हैं, शिव महापुराण ज्ञान गंगा में मनोहर नागदा महाराज ने कहा....

March 12, 2026 01:36 PM

कीर्ति नगर विकास समिति नीमच ने मनाया फाग उत्सव....

March 12, 2026 01:30 PM

सामाजिक सेवा कार्यों के लिए राकेश पप्पू जैन का सम्मान, वनोषधि आव्हान महायज्ञ में महामंडलेश्वर सुरेशानंदजी शास्त्री ने शाल-श्रीफल से किया प्रस्तिपत्र सम्मान...

March 12, 2026 01:21 PM

विकास के लिए पूंजीगत व्यय सर्वोच्च प्राथमिकता - उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, राजस्व प्रदर्शन में मध्यप्रदेश का उल्लेखनीय सुधार, फिस्कल हेल्थ इंडेक्स 2026 में बेहतर वित्तीय प्रबंधन की झलक मजबूत कर-संग्रह और बढ़ते पूंजीगत निवेश से सुदृढ़ हुई राज्य की वित्तीय स्थिति....

March 12, 2026 01:17 PM

पीपल वृक्ष की पूजा अर्चना करने वाली सुहागिन महिलाएं आएगी वहां गंदगी का साम्राज्य बना हुआ है...

March 12, 2026 12:59 PM

नीमच मंडी में आज के भाव, 69558 बोरी की बड़ी आवक, कई जिंसों के दाम में तेजी...

March 12, 2026 12:51 PM

हाड़ी पिपलिया में दर्दनाक हादसा, दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत...

March 12, 2026 12:27 PM

कलेक्‍टर द्वारा अवैध खनिज परिवहन के तीन प्रकरणों में एक लाख से अधिक की शास्ति आरोपित....

March 12, 2026 11:54 AM