FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

एनडीपीएस एक्ट में वांछित अंतरराज्यीय तीन थानों का ईनामी आरोपी गिरफतार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस की कार्यवाही...

  Updated : March 13, 2026 11:58 AM

सुरेश नायक निंबाहेड़ा

  अपराध


चित्तौड़गढ़ :- सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी में वांछित तीन थानों का अंतरराज्यीय ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरिक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र में मादक पदार्थों की अवैध गतिविधियों एवं वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु जिले के समस्त अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए। इसी क्रम में एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के सुपरविजन में थानाधिकारी सदर निम्बाहेड़ा संजय शर्मा के निर्देश पर एएसआई भुपेन्द्रसिंह, राजेन्द्रसिंह, हैड कानि. पुष्पराजसिंह व कानि. सुर्यभानसिंह की एक टीम का गठन किया। शुक्रवार को टीम को जरीये मुखबीर सुचना मिली कि तीन थानों का एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी राजु उर्फ राजेन्द्र पुत्र कन्हैयालाल लौहार निवासी ढोरिया थाना सदर निम्बाहेडा जिला चितौडगढ़ आज अपने घर पर आया हुआ है, जिस पर टीम ने आरोपी राजु उर्फ राजेंद्र को उसके घर पर दबिश देकर धरदबोचा। उक्त आरोपी एनडीपीएस कोर्ट नीमच में वर्ष 2022 से फरार हो स्थाई वारंटी होकर पुलिस अधीक्षक जिला नीमच मध्य प्रदेश द्वारा 5 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। इसी प्रकार पुलिस थाना पिडंवाडा जिला सिरोही के एनडीपीएस एक्ट में वांछित हो पुलिस अधीक्षक जिला सिरोही द्वारा दो हजार रूपये का इनाम घोषित कर रखा है। यह आरोपी पुलिस थाना नोहर जिला हनुमानगढ़ के एनडीपीएस एक्ट में भी वांछित अपराधी है। उक्त आरोपी को डिटेन करने की सूचना संबंधित थानाधिकारियों को दी गई। जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

गौ पूजा कर मांगा आशीर्वाद, गौशाला में किया गो पूजन, गुड चुरी और हरी घास खिलाई...

March 13, 2026 12:50 PM

भाजपा दक्षिण मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान कल से, जीरन में जुटेंगे दिग्गज..

March 13, 2026 12:23 PM

संगम यूनिवर्सिटी में स्मार्ट हैकथॉन-2026 का आगाज़, 36 घंटे की कोडिंग मैराथन में उभरेंगे स्टार्टअप आइडियाज..

March 13, 2026 12:00 PM

एनडीपीएस एक्ट में वांछित अंतरराज्यीय तीन थानों का ईनामी आरोपी गिरफतार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस की कार्यवाही...

March 13, 2026 11:58 AM

पीपल की परिक्रमा कर महिलाओं ने की मंगल कामना, बड़ी सरवन में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दशा माता का पर्व...

March 13, 2026 11:52 AM

पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने सरकार प्रतिबद्ध, जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, मेघनगर बनी विजेता, मंत्री निर्मला भूरिया ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह....

March 13, 2026 11:37 AM

खानखेडी जीरो पॉइंट पर खनिज विभाग की कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 4 ट्रैक्टर जब्त...

March 13, 2026 11:21 AM

महिला सम्मान समारोह में समाज में योगदान देने वाली महिलाओं का हुआ सम्मान...

March 13, 2026 11:11 AM

रामपुरा में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कार्रवाई, 6 फर्मों का आकस्मिक निरीक्षण, जांच के लिए 20 नमूने लिए....

March 13, 2026 10:22 AM

किले के खजाने का लालच देकर ठगी का खेल, तांत्रिक बनकर घूम रहे गैंग का पुलिस ने किया भंडाफोड़, डिटेक्टर मशीन से जमीन में दबा सोना ढूंढने का करते थे नाटक, ग्रामीणों को राजा-महाराजा के खजाने की कहानी सुनाकर फंसाते थे जाल में, चित्तौड़गढ़ किले के पीछे सुनसान जगह से चार आरोपी गिरफ्तार....

March 13, 2026 10:02 AM

7 किलो अफीम तस्करी मामले में आरोपी को 11 साल की सजा, 1.25 लाख रुपये का जुर्माना...

March 13, 2026 09:41 AM

अमरगढ़ के शासकीय हाई स्कूल के 6 छात्रों ने राष्ट्रीय मेरिट कम मीन्स परीक्षा में पाई सफलता....

March 13, 2026 09:38 AM

04 किलो 208 ग्राम अफीम (कीमत 5 लाख रुपये) जप्त, परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार...

March 13, 2026 09:30 AM

आस्था श्रद्धा और भक्ति के साथ श्रृंगारित सुहागिनों ने की पीपल की पूजा अर्चना....

March 13, 2026 09:26 AM

दशा माता पर्व पर महिलाओं ने पूजा कर मांगी खुशहाली, परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की, पीपल की परिक्रमा कर कथा सुनी....

March 13, 2026 06:03 AM

आयुष्मान योजना में धोखाधड़ी का खुलासा, नियमों का उल्लंघन करने वाले 2 चिकित्सालयों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई...

March 13, 2026 02:43 AM

दो दिनों में मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विभिन्न जिलों में संपत्ति संबंधी अपराधों का खुलासा, 05 प्रकरणों में 14 आरोपी गिरफ्तार....

March 13, 2026 02:19 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

March 13, 2026 02:12 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

March 13, 2026 02:10 AM