FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

भाजपा दक्षिण मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान कल से, जीरन में जुटेंगे दिग्गज..

  Updated : March 13, 2026 12:23 PM

विनोद सांवला जीरन हरवार

  राजनीति

जीरन :- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पूरे देश में चल रहे 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान' के अंतर्गत जीरन (दक्षिण मंडल) में दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन 14 और 15 मार्च को किया जा रहा है। जीरन के सामुदायिक भवन (चिताखेड़ा दरवाजा) में आयोजित होने वाले इस शिविर में मंडल के अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति और कार्यपद्धति का पाठ पढ़ाया जाएगा।
प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ 14 मार्च प्रातः 10 बजे होगा। उद्घाटन सत्र में जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल, सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक दिलीप सिंह परिहार, जिला प्रभारी सुभाष पटेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हेमंत हरित, महेंद्र (बबलू) भटनागर, अवंतिका मेहर सिंह जाट, प्रशिक्षण प्रभारी राकेश पप्पू जैन एवं दक्षिण मंडल अध्यक्ष मदन गुर्जर बतौर अतिथि उपस्थित रहेंगे। प्रशिक्षण के पहले दिन कुल 5 महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किए जाएंगे, जो शाम 5 बजे तक चलेंगे। इसमें मुख्य रूप से वैचारिक अधिष्ठान एवं इतिहास, भाजपा की विकास यात्रा और विचारधारा, कार्य विस्तार, संगठन को मजबूत करने की दृष्टि और कार्य पद्धति, सरकार की उपलब्धियां और लाभार्थियों को संगठन से जोड़ना विषयों पर वक्ता अपना वक्तव्य देंगे। प्रथम दिन के समापन के बाद रात्रि विश्राम के दौरान 'युवा संसद' का विशेष आयोजन किया जाएगा, जहाँ समसामयिक विषयों पर चर्चा होगी। दूसरे दिन योग और डिजिटल प्रबंधन पर जोर
15 मार्च को प्रशिक्षण का दूसरा दिन योग और प्रार्थना के साथ शुरू होगा। इसके पश्चात आयोजित होने वाले दो सत्रों में कार्यकर्ताओं को आधुनिक युग की चुनौतियों के लिए तैयार किया जाएगा, जिसमें सोशल मीडिया, नमो ऐप और संगठन ऐप का प्रभावी उपयोग और बूथ प्रबंधन और प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम की महत्ता को लेकर वक्ता अपने वक्तव्य देंगे। प्रशिक्षण वर्ग का समापन 15 मार्च को दोपहर 1 बजे होगा, जिसमें मंडल अध्यक्ष मदन गुर्जर एवं क्षेत्र के निर्वाचित जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। दक्षिण मंडल महामंत्री किशन अहिरवार एवं दिलीप सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और मंडल के सभी अपेक्षित कार्यकर्ताओं को इस वर्ग में अनिवार्य रूप से सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया गया है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

कलेक्‍टर द्वारा अवैध खनिज परिवहन के एक प्रकरण में 28 हजार से अधिक की शास्ति आरोपित.....

March 13, 2026 02:08 PM

जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता कल से, सेमिनार में खिलाड़ियों को दी आधुनिक तकनीक की जानकारी...

March 13, 2026 02:05 PM

नपा ने स्वच्छता में सहयोग देने वाली नारी शक्तियों का किया सम्मान, नारी लीड्स स्वच्छता नेतृत्व के तहत वार्ड क्र. 34 में हुआ कार्यक्रम....

March 13, 2026 02:03 PM

महिला कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष संगीता कांकरिया कल नीमच में...

March 13, 2026 02:01 PM

दिल्ली में दलित युवक की हत्या के विरोध में नीमच में आक्रोश, दोषियों को फांसी देने की मांग...

March 13, 2026 02:00 PM

देवड़िया में सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 32.910 किलो अवैध अफीम बरामद, कपासन तहसील के एक घर पर दबिश, रिकॉर्ड में गड़बड़ी उजागर..

March 13, 2026 01:01 PM

गौ पूजा कर मांगा आशीर्वाद, गौशाला में किया गो पूजन, गुड चुरी और हरी घास खिलाई...

March 13, 2026 12:50 PM

भाजपा दक्षिण मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान कल से, जीरन में जुटेंगे दिग्गज..

March 13, 2026 12:23 PM

संगम यूनिवर्सिटी में स्मार्ट हैकथॉन-2026 का आगाज़, 36 घंटे की कोडिंग मैराथन में उभरेंगे स्टार्टअप आइडियाज..

March 13, 2026 12:00 PM

एनडीपीएस एक्ट में वांछित अंतरराज्यीय तीन थानों का ईनामी आरोपी गिरफतार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस की कार्यवाही...

March 13, 2026 11:58 AM

पीपल की परिक्रमा कर महिलाओं ने की मंगल कामना, बड़ी सरवन में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दशा माता का पर्व...

March 13, 2026 11:52 AM

पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने सरकार प्रतिबद्ध, जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, मेघनगर बनी विजेता, मंत्री निर्मला भूरिया ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह....

March 13, 2026 11:37 AM

खानखेडी जीरो पॉइंट पर खनिज विभाग की कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 4 ट्रैक्टर जब्त...

March 13, 2026 11:21 AM

महिला सम्मान समारोह में समाज में योगदान देने वाली महिलाओं का हुआ सम्मान...

March 13, 2026 11:11 AM

रामपुरा में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कार्रवाई, 6 फर्मों का आकस्मिक निरीक्षण, जांच के लिए 20 नमूने लिए....

March 13, 2026 10:22 AM

किले के खजाने का लालच देकर ठगी का खेल, तांत्रिक बनकर घूम रहे गैंग का पुलिस ने किया भंडाफोड़, डिटेक्टर मशीन से जमीन में दबा सोना ढूंढने का करते थे नाटक, ग्रामीणों को राजा-महाराजा के खजाने की कहानी सुनाकर फंसाते थे जाल में, चित्तौड़गढ़ किले के पीछे सुनसान जगह से चार आरोपी गिरफ्तार....

March 13, 2026 10:02 AM

7 किलो अफीम तस्करी मामले में आरोपी को 11 साल की सजा, 1.25 लाख रुपये का जुर्माना...

March 13, 2026 09:41 AM

अमरगढ़ के शासकीय हाई स्कूल के 6 छात्रों ने राष्ट्रीय मेरिट कम मीन्स परीक्षा में पाई सफलता....

March 13, 2026 09:38 AM

04 किलो 208 ग्राम अफीम (कीमत 5 लाख रुपये) जप्त, परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार...

March 13, 2026 09:30 AM