FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता कल से, सेमिनार में खिलाड़ियों को दी आधुनिक तकनीक की जानकारी...

  Updated : March 13, 2026 02:05 PM

बंशीलाल धाकड़ राजपुरा

  खेल

चित्तौड़गढ़ :- राजस्थान सरकार की पंच गौरव योजना के अंतर्गत “एक जिला एक खेल” कार्यक्रम में कबड्डी खेल को चयनित किया गया है। इसी क्रम में इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर के साथ दो दिवसीय जिला स्तरीय कबड्डी सेमिनार का शुक्रवार को समापन हुआ। सेमिनार का विषय “कबड्डी खेल का विकास, प्रशिक्षण एवं आधुनिक तकनीक” रखा गया था। इसमें शारीरिक शिक्षक, कबड्डी खिलाड़ी, खेल प्रशिक्षक, जिला खेल संघ के प्रतिनिधि तथा शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों सहित लगभग 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
सेमिनार के दूसरे दिन शुक्रवार को विभिन्न सत्र आयोजित किए गए। पहले सत्र में आधुनिक कबड्डी तकनीक पर चर्चा करते हुए रेडिंग तकनीक, डिफेंस तकनीक और टीम रणनीति की विस्तार से जानकारी दी गई। दूसरे सत्र में कबड्डी प्रशिक्षण पद्धति के अंतर्गत प्रशिक्षण योजना, खिलाड़ियों के चयन तथा अभ्यास कार्यक्रम पर मार्गदर्शन दिया गया। तीसरे सत्र में खेल के दौरान होने वाली सामान्य चोटों से बचाव, प्राथमिक उपचार और रिकवरी तकनीकों की जानकारी दी गई। इसके बाद आयोजित प्रायोगिक सत्र में मैदान पर रेड एवं डिफेंस अभ्यास का प्रदर्शन कराया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी एवं कोच डॉ. दिनेश चौधरी ने कहा कि आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक प्रशिक्षण पद्धति को अपनाकर खिलाड़ी अपने प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार कर सकते हैं। जिला खेल अधिकारी रामरतन गुर्जर ने बताया कि शनिवार और रविवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी सुबह 10 बजे तक पंजीकरण करवा सकेंगे। इसमें सभी आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे तथा महिला और पुरुष वर्ग दोनों के मुकाबले आयोजित होंगे। प्रतियोगिता में लगभग 200 से 250 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को ट्रॉफी, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिला कलेक्टर आलोक रंजन और विधायक चंद्रभान सिंह आक्या सहित जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। जिला प्रशासन एवं जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र ने खेल प्रेमियों और आमजन से कार्यक्रम में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने का आग्रह किया है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

विधायक परिहार ने किया गांव की बेटी का कन्यादान,निभाया अभिभावक और संवेदनशील जनप्रतिनिधि का धर्म....

March 13, 2026 02:24 PM

रतनगढ़ में बिजली लाइन के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, तीन बीघा में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख, किसान को भारी नुकसान...

March 13, 2026 02:18 PM

हमारे शिक्षक–हमारे प्रेरणास्त्रोत (नीमच) बुकलेट का विमोचन...

March 13, 2026 02:10 PM

कलेक्‍टर द्वारा अवैध खनिज परिवहन के एक प्रकरण में 28 हजार से अधिक की शास्ति आरोपित.....

March 13, 2026 02:08 PM

जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता कल से, सेमिनार में खिलाड़ियों को दी आधुनिक तकनीक की जानकारी...

March 13, 2026 02:05 PM

नपा ने स्वच्छता में सहयोग देने वाली नारी शक्तियों का किया सम्मान, नारी लीड्स स्वच्छता नेतृत्व के तहत वार्ड क्र. 34 में हुआ कार्यक्रम....

March 13, 2026 02:03 PM

महिला कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष संगीता कांकरिया कल नीमच में...

March 13, 2026 02:01 PM

दिल्ली में दलित युवक की हत्या के विरोध में नीमच में आक्रोश, दोषियों को फांसी देने की मांग...

March 13, 2026 02:00 PM

देवड़िया में सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 32.910 किलो अवैध अफीम बरामद, कपासन तहसील के एक घर पर दबिश, रिकॉर्ड में गड़बड़ी उजागर..

March 13, 2026 01:01 PM

गौ पूजा कर मांगा आशीर्वाद, गौशाला में किया गो पूजन, गुड चुरी और हरी घास खिलाई...

March 13, 2026 12:50 PM

भाजपा दक्षिण मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान कल से, जीरन में जुटेंगे दिग्गज..

March 13, 2026 12:23 PM

संगम यूनिवर्सिटी में स्मार्ट हैकथॉन-2026 का आगाज़, 36 घंटे की कोडिंग मैराथन में उभरेंगे स्टार्टअप आइडियाज..

March 13, 2026 12:00 PM

एनडीपीएस एक्ट में वांछित अंतरराज्यीय तीन थानों का ईनामी आरोपी गिरफतार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस की कार्यवाही...

March 13, 2026 11:58 AM

पीपल की परिक्रमा कर महिलाओं ने की मंगल कामना, बड़ी सरवन में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दशा माता का पर्व...

March 13, 2026 11:52 AM

पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने सरकार प्रतिबद्ध, जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, मेघनगर बनी विजेता, मंत्री निर्मला भूरिया ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह....

March 13, 2026 11:37 AM

खानखेडी जीरो पॉइंट पर खनिज विभाग की कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 4 ट्रैक्टर जब्त...

March 13, 2026 11:21 AM

महिला सम्मान समारोह में समाज में योगदान देने वाली महिलाओं का हुआ सम्मान...

March 13, 2026 11:11 AM

रामपुरा में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कार्रवाई, 6 फर्मों का आकस्मिक निरीक्षण, जांच के लिए 20 नमूने लिए....

March 13, 2026 10:22 AM

किले के खजाने का लालच देकर ठगी का खेल, तांत्रिक बनकर घूम रहे गैंग का पुलिस ने किया भंडाफोड़, डिटेक्टर मशीन से जमीन में दबा सोना ढूंढने का करते थे नाटक, ग्रामीणों को राजा-महाराजा के खजाने की कहानी सुनाकर फंसाते थे जाल में, चित्तौड़गढ़ किले के पीछे सुनसान जगह से चार आरोपी गिरफ्तार....

March 13, 2026 10:02 AM