लड़खड़ाते कदमों के साथ चल रही आवरी माताजी के 20 वें मेले की तैयारियां, सभी कार्यक्रम हुए तय...
Updated : March 14, 2026 06:47 AM
दशरथ माली चिताखेड़ा
धार्मिक
चीताखेडा :- जगत जननी आरोग्य देवी महामाया आंवरीमाताजी के अलौकिक दरबार में हर वर्ष की तरह इस बार भी चैत्र नवरात्री पावन पर्व के अवसर पर 9 दिवसीय भव्य मेले का आयोजन होने जा रहा है। मेला समिति लड़खड़ाते कदमों के साथ 20 वें मेले की तैयारियां कर रही है। मेले में तय किए गए कार्यक्रमों को प्रशासन की अनुमति प्राप्त हो चुकी है। लेकिन आवरी माताजी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सड़क मुसीबत बन गई है। उपरोक्त जानकारी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष मनसुख जैन ने बताया है कि चैत्र नवरात्र पर्व पर आरोग्य देवी महामाया आवरी माताजी मंदिर पर आयोजित नौ दिवसीय मेले में सभी कार्यक्रम तय हो चुके हैं। इस बार 19 मार्च 2026 गुरुवार प्रातः 8 बजे चुनरी यात्रा में अलीराजपुर के कलाकार आदिवासी भगोरिया नृत्य की शानदार प्रस्तुति देते हुए चलेंगे। चीताखेड़ा के बजरंग मंदिर से प्रातः 8 बजे डीजे व ढोल ढमाकों के साथ भव्य पैदल चुनरी यात्रा बड़े ही धूमधाम के साथ प्रारंभ होगी। दिनांक 22 मार्च 2026 शनिवार को रात्रि 8 बजे से स्थानीय सरस्वती व नेहा हाई स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। दिनांक 23 मार्च सोमवार को भजन संध्या एवं आर्केस्ट्रा कार्यक्रम। दिनांक 24 मार्च मंगलवार को रात्रि 8 बजे फेसबुक, व्हाट्स ऐप और इंस्टाग्राम पर कामेडी किंग राजस्थान के सुप्रसिद्ध भजन गायक शौकिन कीर,यश बैरागी, सुमित कीर, कामेडी किंग अभिषेक मेनारिया, एंकर कृष्णा बालेचा टीम द्वारा एक से बढ़कर एक कामेडी की प्रस्तुति देंगे। दिनांक 25 मार्च बुधवार को भजन संध्या कार्यक्रम के आयोजक भोपाल सिंह तोमर केरी, कुशाभाऊ मंडल कोषाध्यक्ष और अध्यक्ष किसान संघ दौलतराम पाटीदार (छोटा) कराड़िया महाराज के द्वारा राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के प्रसिद्ध जय जोगणियां म्यूजिकल ग्रुप,लोक नाट्य कला मंडल के भजन गायक मुकेश रावल एण्ड पार्टी के कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुति देंगे। दिनांक 26 मार्च गुरुवार दुर्गा महाष्टमी की रात्रि 8 बजे रंगमंच पर जुनियर लखबीर सिंह लक्खा प्रसिद्ध भजन गायक शंकर लक्खा, नरेन्द्र रावल,एंजल नागौरी द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति प्रस्तुत की जाएगी। इसी तरह दिन में दिनांक 26 मार्च 2026 गुरुवार को महाअष्टमी पर प्रातः 10 बजे से नीमच के समाजसेवी गोपाल सिंहल के सहयोग से महाअष्टमी हवन एवं महाप्रसाद होगी। इसके पश्चात् महाष्टमी को प्रातः 10 बजे से चीताखेडा वाले में.हीरालाल , लालचंद अग्रवाल सिंहल परिवार नीमच,चीताखेडा वाले और मेला समिति के सहयोग से विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाएगा।
17 मार्च को प्रातः 8 बजे से होंगे दुकानों के लिए भूखण्ड आवंटन - आंवरीमाताजी के मेले में लगने वाली दुकानों के लिए दुकानदारों को मेला समिति द्वारा दिनांक 17 मार्च 2026 मंगलवार को प्रात:8 बजे भूखण्ड (प्लाटो) का आवंटन किया जाएगा। मेला समिति ने समस्त दुकानदारों से अनुरोध किया है कि निर्धारित तिथि और समय पर पहुंचे।
और खबरे
लड़खड़ाते कदमों के साथ चल रही आवरी माताजी के 20 वें मेले की तैयारियां, सभी कार्यक्रम हुए तय...
March 14, 2026 06:47 AM
स्वच्छता का शनिवार, श्रीमती बामनिया ने बघाना क्षेत्र में किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, सफाई कार्य में बाधा बन रहे अतिक्रमण हटाने व चार कर्मचारियों को काम से बंद करने के दिए निर्देश....
March 14, 2026 05:39 AM
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, मध्यप्रदेश इकाई द्वारा 6.5 किलो अवैध अफीम बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार....
March 14, 2026 05:36 AM
सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, मंदसौर में 46 ग्राम एमडी पाउडर बरामद, हीरो स्प्लेंडर सहित दो आरोपी गिरफ्तार...
March 14, 2026 05:35 AM
निःशुल्क प्रवेश के लिए पहले दिन ही उमड़ा उत्साह, सत्र 2026-27 के लिए 22 हजार से अधिक आवेदन, 28 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि....
March 14, 2026 02:40 AM
गंभीर अनियमितताओं के चलते आयुष्मान योजना से वेदान्त हॉस्पिटल इंदौर निलंबित....
March 14, 2026 02:36 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर....
March 14, 2026 02:34 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
March 14, 2026 02:26 AM
गैस सिलेंडर की किल्लत के विरोध में आज कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन....
March 14, 2026 02:07 AM
बिजली विभाग की लापरवाही से किसान की फसल जलकर राख, विद्युत तार टकराने से निकली चिंगारी से खेत में लगी आग, गेहूं और जौ की फसल को भारी नुकसान...
March 13, 2026 04:33 PM
कोटड़ी चारभुजा नाथ मंदिर में सक्रिय गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 महिलाएं गिरफ्तार, नीमच–भीलवाड़ा क्षेत्र में फैला था नेटवर्क…
March 13, 2026 04:30 PM
केविके पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का आयोजन....
March 13, 2026 02:26 PM
विधायक परिहार ने किया गांव की बेटी का कन्यादान,निभाया अभिभावक और संवेदनशील जनप्रतिनिधि का धर्म....
March 13, 2026 02:24 PM
रतनगढ़ में बिजली लाइन के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, तीन बीघा में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख, किसान को भारी नुकसान...
March 13, 2026 02:18 PM
हमारे शिक्षक–हमारे प्रेरणास्त्रोत (नीमच) बुकलेट का विमोचन...
March 13, 2026 02:10 PM
कलेक्टर द्वारा अवैध खनिज परिवहन के एक प्रकरण में 28 हजार से अधिक की शास्ति आरोपित.....
March 13, 2026 02:08 PM
जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता कल से, सेमिनार में खिलाड़ियों को दी आधुनिक तकनीक की जानकारी...
March 13, 2026 02:05 PM
नपा ने स्वच्छता में सहयोग देने वाली नारी शक्तियों का किया सम्मान, नारी लीड्स स्वच्छता नेतृत्व के तहत वार्ड क्र. 34 में हुआ कार्यक्रम....
March 13, 2026 02:03 PM
महिला कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष संगीता कांकरिया कल नीमच में...
March 13, 2026 02:01 PM