धधकते अंगारों पर चली आस्था, चूल उत्सव में उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु...
Updated : March 14, 2026 07:25 AM
जीतेन्द्र कुमावत सैलाना
धार्मिक
रतलाम / सैलाना :- महालक्ष्मी गली स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को दशा माता के पावन पर्व पर शीतला माता उत्सव समिति द्वारा पारंपरिक चूल उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। वर्षों से चली आ रही इस परंपरा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धधकते अंगारों पर चलकर माता के प्रति अपनी अटूट आस्था प्रकट की। आयोजन की तैयारियां समिति के सदस्यों द्वारा दिनभर की गई। शाम करीब 7 बजे कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जहां सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर परिसर में एकत्रित हुए। चूल में शामिल होने से पहले श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से स्नान कर पूजा-अर्चना की और जल से भरे कलश में श्रीफल, चिरौंजी और अगरबत्ती अर्पित कर माता से सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद भक्तों ने “जय माता दी” के जयकारों के साथ धधकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर चूल पार की और सीधे मंदिर पहुंचकर माता शीतला के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस आयोजन में करीब 500 से 700 भक्तों ने चूल में चलकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। कार्यक्रम की व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर सैलाना थाना प्रभारी पिंकी आकाश अपने पुलिस दल के साथ पूरी तरह मुस्तैद रहीं, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।कार्यक्रम के समापन पर समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर शीतला माता उत्सव समिति के अध्यक्ष राजेंद्र चण्डालिया सहित नाथूलाल राठौड़, वीरेंद्र त्रिवेदी, जानकीलाल राठौड़, जगदीश पांचाल, मदनलाल राठौड़, विनोद धभाई, सत्यनारायण सोनी, मांगीलाल गुर्जर, आशीष पाठक, देवीलाल राठौड़, सुनील राठौड़, मुकेश लोढ़ा, नरेंद्र भाटी, चेतन राठौड़, सुरेश राठौड़, संतोष शर्मा, नागेश्वर प्रजापत, अंकित धभाई, अक्षय कसेरा सहित समिति के कई सदस्य और श्रद्धालु मौजूद रहे। वहीं शीतला माता उत्सव समिति ने सभी श्रद्धालुजनों, मातृशक्ति, नगर के गणमान्य नागरिकों तथा पुलिस प्रशासन द्वारा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से मिले सहयोग के लिए हृदय से आभार और धन्यवाद व्यक्त किया। समिति ने कहा कि आप सभी के सहयोग, आस्था और सहभागिता से यह चूल उत्सव भव्य और सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।
और खबरे
सड़क निर्माण में लापरवाही बन रही हादसों की वजह : डॉ. पृथ्वीसिंह वर्मा...
March 14, 2026 11:38 AM
चारा एवं भूसे के अवैध परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, चार ट्रक जप्त...
March 14, 2026 11:34 AM
कृषि विज्ञान केंद्र नीमच में विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण, आधुनिक खेती और प्राकृतिक कृषि की दी जानकारी....
March 14, 2026 10:06 AM
जीरन में चोरों के हौसले बुलंद, खाकी बंगला मंदिर की दान पेटी तोड़ने का प्रयास....
March 14, 2026 10:03 AM
रतलाम में ट्रैफिक पुलिस का सख्त अभियान, मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त, नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर कार्रवाई...
March 14, 2026 09:58 AM
धधकते अंगारों पर चली आस्था, चूल उत्सव में उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु...
March 14, 2026 07:25 AM
लड़खड़ाते कदमों के साथ चल रही आवरी माताजी के 20 वें मेले की तैयारियां, सभी कार्यक्रम हुए तय...
March 14, 2026 06:47 AM
स्वच्छता का शनिवार, श्रीमती बामनिया ने बघाना क्षेत्र में किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, सफाई कार्य में बाधा बन रहे अतिक्रमण हटाने व चार कर्मचारियों को काम से बंद करने के दिए निर्देश....
March 14, 2026 05:39 AM
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, मध्यप्रदेश इकाई द्वारा 6.5 किलो अवैध अफीम बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार....
March 14, 2026 05:36 AM
सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, मंदसौर में 46 ग्राम एमडी पाउडर बरामद, हीरो स्प्लेंडर सहित दो आरोपी गिरफ्तार...
March 14, 2026 05:35 AM
निःशुल्क प्रवेश के लिए पहले दिन ही उमड़ा उत्साह, सत्र 2026-27 के लिए 22 हजार से अधिक आवेदन, 28 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि....
March 14, 2026 02:40 AM
गंभीर अनियमितताओं के चलते आयुष्मान योजना से वेदान्त हॉस्पिटल इंदौर निलंबित....
March 14, 2026 02:36 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर....
March 14, 2026 02:34 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
March 14, 2026 02:26 AM
गैस सिलेंडर की किल्लत के विरोध में आज कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन....
March 14, 2026 02:07 AM
बिजली विभाग की लापरवाही से किसान की फसल जलकर राख, विद्युत तार टकराने से निकली चिंगारी से खेत में लगी आग, गेहूं और जौ की फसल को भारी नुकसान...
March 13, 2026 04:33 PM
कोटड़ी चारभुजा नाथ मंदिर में सक्रिय गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 महिलाएं गिरफ्तार, नीमच–भीलवाड़ा क्षेत्र में फैला था नेटवर्क…
March 13, 2026 04:30 PM
केविके पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का आयोजन....
March 13, 2026 02:26 PM
विधायक परिहार ने किया गांव की बेटी का कन्यादान,निभाया अभिभावक और संवेदनशील जनप्रतिनिधि का धर्म....
March 13, 2026 02:24 PM