कृषि विज्ञान केंद्र नीमच में विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण, आधुनिक खेती और प्राकृतिक कृषि की दी जानकारी....
Updated : March 14, 2026 10:06 AM
महावीर सिंह चंद्रावत
आयोजन
मनासा :- शासकीय रामचंद्र विश्वनाथ महाविद्यालय, मनासा के विद्यार्थियों को कृषि एवं पर्यावरण से जुड़ा व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने के उद्देश्य से महाविद्यालय के ईको क्लब के तत्वावधान में 13 मार्च 2026 को कृषि विज्ञान केंद्र, नीमच में शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कृषि विज्ञान केंद्र में संचालित विभिन्न कृषि अनुसंधान, उन्नत खेती की तकनीकों, जैविक कृषि पद्धतियों तथा कृषि आधारित नवाचारों के बारे में जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के दौरान कृषि विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को आधुनिक कृषि तकनीक, मृदा परीक्षण, जैविक खाद निर्माण, फसल संरक्षण तथा पर्यावरण अनुकूल खेती के विषय में विस्तार से जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. सी.पी. पचौरी ने विद्यार्थियों को किसानों की आय बढ़ाने के लिए शासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया तथा पराली जलाने के बजाय खेतों में ही उसका विघटन कर मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने का आग्रह किया।
वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. पी.एस. नरूका, डॉ. एस.एस. सारंगदेवोत, डॉ. जोधपाल सिंह एवं तकनीकी अधिकारी श्रीमती संयुक्ता पांडे ने विद्यार्थियों को प्राकृतिक खेती की आवश्यकता, महत्व, उपयोगिता और भविष्य की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों को पॉली हाउस एवं शेड नेट हाउस की कार्यप्रणाली और महत्व के बारे में समझाते हुए भ्रमण कराया गया। विद्यार्थियों ने कृषि प्रयोगशालाओं, नर्सरी तथा विभिन्न फसलों के प्रदर्शन प्लॉट का अवलोकन कर व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने बताया कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों को कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान को व्यवहारिक रूप से समझने का अवसर प्रदान करते हैं और कृषि व पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय ईको क्लब प्रभारी प्रोफेसर मुकेश मालवीय एवं डॉ. देवीलाल सुथार ने कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी रहा।
और खबरे
अवैध खैर लकड़ी की तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक सहित तीन आरोपी गिरफ्तार....
April 18, 2026 03:29 PM
शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा, फर्जी दुल्हन सहित तीन आरोपी गिरफ्तार...
April 18, 2026 03:21 PM
नीमच मंडी में आज के भाव, 44,036 बोरी की आवक, कई जिंसों में तेजी का असर…
April 18, 2026 03:07 PM
लेन सिस्टम पर गंगरार से मंगलवाड़ हाइवे पर हुई पुलिस की सख्ती, VOC app के माध्यम से 316 चालान बना डेढ़ लाख से अधिक जुर्माना किया....
April 18, 2026 03:03 PM
खुदरा उर्वरक विक्रेताओं प्रशिक्षणार्थियों को समझाया मृदा नमूना लेने की विधि व मृदा स्वास्थ्य कार्ड का महत्व...
April 18, 2026 01:56 PM
श्री सांवलियाजी मंदिर बोर्ड की बजट बैठक सम्पन्न, 579 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का खाका तैयार...
April 18, 2026 11:57 AM
ई-टोकन के बिना खाद वितरण पर प्रशासन सख्त, नीमच जिले के 4 उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित...
April 18, 2026 11:39 AM
मोरवन में जनसहयोग से कुएं की मरम्मत एवं सफाई की स्वच्छ हुआ पेयजल...
April 18, 2026 11:31 AM
मेहमानों से पहले पहुंची प्रशासन की टीम, ग्राम पोखरदा में बाल विवाह रूकवाया...
April 18, 2026 11:31 AM
हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्प आपरेटरों व वाल्वमेनो को प्रशिक्षित करें- श्री चंद्रा, कलेक्टर ने की विभिन्न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा...
April 18, 2026 11:30 AM
विद्यार्थियों के लिए कक्षा 11वीं, 12वीं केरियर निर्माण का महत्वपूर्ण पड़ाव है - श्री चंद्रा, कलेक्टर ने बोर्ड परीक्षा में प्रवीण्य सूची में शामिल विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों से किया संवाद, प्रवीण्य सूची के विद्यार्थियों का कलेक्टर ने किया सम्मान...
April 18, 2026 11:29 AM
निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न...
April 18, 2026 11:28 AM
रात्रि चौपाल में जनसमस्याओं का त्वरित समाधान विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र...
April 18, 2026 09:58 AM
ट्रक में परिवहन कर ले जाया जा रहा 06 क्विंटल 10 किलोग्राम अवैध डोडाचुरा जप्त, 01 तस्कर गिफ्तार, जीरन पुलिस को मिली सफलता….
April 18, 2026 09:49 AM
आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा करने व लोगो को ऑनलाईन सट्टा आई.डी. देने वाला आरोपी गिरफ्तार, नीमच केंट पुलिस को मिली सफलता....
April 18, 2026 09:14 AM
नीमच के सितारों का सम्मान, विधायक ने घर पहुंचकर मेधावी छात्रों को दी बधाई और 11,000 की प्रोत्साहन राशि...
April 18, 2026 08:08 AM
उत्कृष्ठ मानव सेवा का पर्याय है डायलिसिस सेंटर - दिलीप सिंह परिहार, रोटरी क्लब नीमच द्वारा मानव सेवा समिति को चार डायलिसिस मशीनों का लोकार्पण....
April 18, 2026 07:21 AM
151 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जयकारे, आंतरी में धूमधाम से शुरू हुई 7 दिवसीय श्रीमद देवी भागवत कथा, सैकड़ों श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था...
April 18, 2026 07:18 AM
महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम, निलिया में जागरूकता कार्यक्रम के जरिए महिलाओं व बालिकाओं को स्वास्थ्य, पोषण और अधिकारों की दी गई विस्तृत जानकारी....
April 18, 2026 06:22 AM