संसद में नीमच को राजस्थान में बताना जिले की अस्मिता का अपमान - तरूण बाहेती, वित्त मंत्री के बयान पर कांग्रेस ने जताई कड़ी आपत्ति, सांसद गुप्ता की भूमिका पर भी उठाए सवाल....
Updated : March 14, 2026 11:41 AM
रामेश्वर नागदा नीमच
राजनीति
नीमच :- देश की संसद में दिए गए एक बयान को लेकर जिले की राजनीति में तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। संसद में वित्त मंत्री द्वारा नीमच जिले को राजस्थान का हिस्सा बताए जाने को लेकर विरोध के स्वर उठने लगे हैं। इस बयान को लेकर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे जिले की पहचान और गौरव से जुड़ा गंभीर विषय बताया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि ऐतिहासिक, कृषि और औद्योगिक पहचान रखने वाले नीमच जिले के बारे में इस तरह की टिप्पणी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे यहां के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरूण बाहेती ने नीमच को राजस्थान में बताने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि देश की वित्त मंत्री द्वारा संसद जैसे सर्वोच्च मंच पर नीमच को राजस्थान का हिस्सा बताना केवल एक सामान्य भूल नहीं, बल्कि नीमच जिले की ऐतिहासिक पहचान और अस्मिता पर आघात है। उन्होंने कहा कि नीमच वह भूमि है जिसने देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और आज भी अफीम उत्पादन तथा अपनी विशाल कृषि उपज मंडी के कारण देश-विदेश में अपनी पहचान रखता है। इसके बावजूद देश की वित्त मंत्री को नीमच की भौगोलिक स्थिति की जानकारी नहीं होना आश्चर्यजनक और चिंताजनक है। इस बयान में यह तथ्य छुपे हैं कि मोदी सरकार के 12 सालों में आज तक नीमच की समस्याओं को रेखांकित ही नहीं किया गया। अगर नीमच जिले की समस्याएं उठाई जाती तो सदन को ध्यान में रहता की नीमच राजस्थान में नहीं होकर मध्य प्रदेश में है।
सांसद की भूमिका पर भी उठाए सवाल - बाहेती ने क्षेत्रीय सांसद पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इस पूरे मामले के लिए सबसे अधिक जिम्मेदार स्थानीय सांसद सुधीर गुप्ता हैं। उनका कहना था कि संसद में देश-विदेश के मुद्दों पर चर्चा करने वाले सांसद यदि अपने संसदीय क्षेत्र की पहचान और समस्याओं को प्रभावी ढंग से सामने रखते, तो ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होती। यदि केंद्र सरकार को यह याद दिलाने की आवश्यकता पड़ रही है कि नीमच मध्य प्रदेश में स्थित है, तो यह क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व की कमजोरी को दर्शाता है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सांसद सुधीर गुप्ता ने आज तक नीमच के सबसे बड़े मुद्दे अफीम की समस्या को उठाया ही नहीं अगर उठाया होता तो लोकतंत्र के सबसे बड़ी मंदिर में नीमच जिले का अपमान नहीं होता।
भाजपा नेतृत्व की नजर में नीमच का महत्व नहीं - बाहेती ने कहा कि यह घटना इस बात का संकेत है कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की नजर में नीमच जिले का महत्व कितना कम है। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार और उसके प्रतिनिधि अपने ही देश के जिलों की पहचान से अनभिज्ञ हों तो यह शासन की संवेदनहीनता को दर्शाता है। उन्होंने इसे जिले की जनता के स्वाभिमान के साथ जुड़ा विषय बताते हुए कहा कि इस प्रकार की टिप्पणी को हल्के में नहीं लिया जा सकता।
नीमच की पहचान को लेकर चिंता - जिला कांग्रेस अध्यषक्ष ने कहा कि नीमच अपनी ऐतिहासिक विरासत, अफीम उत्पादन और कृषि क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के कारण पूरे देश में विशेष स्थान रखता है। यहां के हजारों किसान अफीम उत्पादन से जुड़े हुए हैं और यह क्षेत्र आर्थिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे जिले को दूसरे राज्य का हिस्सा बताना यहां के किसानों और नागरिकों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है।
कांग्रेस ने की कड़ी निंदा - उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी वित्त मंत्री के इस गैर-जिम्मेदाराना बयान की कड़े शब्दों में निंदा करती है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए और केंद्र सरकार के समक्ष जिले की सही पहचान और महत्व को मजबूती से रखना चाहिए। श्री बाहेती ने कहा कि नीमच की जनता अपने जिले की पहचान और गौरव के प्रति सजग है। उन्होंने आग्रह किया कि भविष्य में इस प्रकार की स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए केंद्र और राज्य स्तर पर जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों को अधिक सजगता और संवेदनशीलता के साथ बयान देना चाहिए।
और खबरे
ऑटोमोबाइल दुकान मे हुई चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार..
March 14, 2026 01:22 PM
जावरा शहर पुलिस को वाहन चोरी के मामले में मिली बडी सफलता, चोरी गई मारुति ईको कार व इलेक्ट्रांनिक सामान बरामद...
March 14, 2026 01:13 PM
जिला यूनेस्को एसोसिएशन के तत्वावधान में मनाया अनोखे तरीके से जन्मदिन, जरूरतमंद व गरीब बच्चों के बीच जन्मदिन मनाना सराहनीय है - माली...
March 14, 2026 01:09 PM
प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने नीमच में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ की बैठक जिले की विकास गतिविधियों का लिया जायजा...
March 14, 2026 12:01 PM
संसद में नीमच को राजस्थान में बताना जिले की अस्मिता का अपमान - तरूण बाहेती, वित्त मंत्री के बयान पर कांग्रेस ने जताई कड़ी आपत्ति, सांसद गुप्ता की भूमिका पर भी उठाए सवाल....
March 14, 2026 11:41 AM
सड़क निर्माण में लापरवाही बन रही हादसों की वजह : डॉ. पृथ्वीसिंह वर्मा...
March 14, 2026 11:38 AM
चारा एवं भूसे के अवैध परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, चार ट्रक जप्त...
March 14, 2026 11:34 AM
कृषि विज्ञान केंद्र नीमच में विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण, आधुनिक खेती और प्राकृतिक कृषि की दी जानकारी....
March 14, 2026 10:06 AM
जीरन में चोरों के हौसले बुलंद, खाकी बंगला मंदिर की दान पेटी तोड़ने का प्रयास....
March 14, 2026 10:03 AM
रतलाम में ट्रैफिक पुलिस का सख्त अभियान, मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त, नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर कार्रवाई...
March 14, 2026 09:58 AM
धधकते अंगारों पर चली आस्था, चूल उत्सव में उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु...
March 14, 2026 07:25 AM
लड़खड़ाते कदमों के साथ चल रही आवरी माताजी के 20 वें मेले की तैयारियां, सभी कार्यक्रम हुए तय...
March 14, 2026 06:47 AM
स्वच्छता का शनिवार, श्रीमती बामनिया ने बघाना क्षेत्र में किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, सफाई कार्य में बाधा बन रहे अतिक्रमण हटाने व चार कर्मचारियों को काम से बंद करने के दिए निर्देश....
March 14, 2026 05:39 AM
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, मध्यप्रदेश इकाई द्वारा 6.5 किलो अवैध अफीम बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार....
March 14, 2026 05:36 AM
सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, मंदसौर में 46 ग्राम एमडी पाउडर बरामद, हीरो स्प्लेंडर सहित दो आरोपी गिरफ्तार...
March 14, 2026 05:35 AM
निःशुल्क प्रवेश के लिए पहले दिन ही उमड़ा उत्साह, सत्र 2026-27 के लिए 22 हजार से अधिक आवेदन, 28 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि....
March 14, 2026 02:40 AM
गंभीर अनियमितताओं के चलते आयुष्मान योजना से वेदान्त हॉस्पिटल इंदौर निलंबित....
March 14, 2026 02:36 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर....
March 14, 2026 02:34 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
March 14, 2026 02:26 AM