FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने नीमच में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ की बैठक जिले की विकास गतिविधियों का लिया जायजा...

  Updated : March 14, 2026 12:01 PM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा नीमच जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने शनिवार को नीमच जिले के अल्प प्रवास दौरान सर्किट हाउस नीमच पर जिले के जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक एवं चर्चा कर नीमच जिले में विकास गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने जिले में घरेलू गैस की उपलब्धता, पेट्रोल, डीजल की उपलब्धता की स्थिति, पेयजल योजनाओं की क्रियान्वयन, समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन की स्थिति एवं तैयारी, ग्रीष्मकाल में संभावित पेयजल समस्या से निपटने की कार्य योजना सहित अन्य विकास गतिविधियों के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर सांसद श्री सुधीर गुप्ता, जावद क्षेत्र के विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा, नीमच क्षेत्र के विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार, मनासा क्षेत्र के विधायक श्री अनिरुद्ध मारू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सज्जन सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री पवन पाटीदार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा, एसपी श्री अंकित जायसवाल, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुश्री अंकिता पंड्या, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवलसिंह सिसोदिया, एसडीम श्री संजीव साहू एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। प्रारंभ में नीमच सर्किट हाउस पहुंचने पर कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा, एसपी श्री अंकित जायसवाल एवं अन्य अधिकारियों ने प्रभारी मंत्री की अगवानी कर उनका पुष्पगुच्‍छ भेटकर स्वागत किया। नीमच सर्किट हाउस पर सांसद, विधायकगणों, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं अन्‍य जनप्रतिनिधियों ने भी प्रभारी मंत्री को पुष्प गुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। सर्किट हाउस पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ संक्षिप्त बैठक के बाद प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया नीमच से मंदसौर के लिए रवाना हुई।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

स्विफ्ट कार से दो किलो से अधिक अवैध अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार...

March 14, 2026 02:32 PM

भक्ति पांडाल बना कैलाश पर्वतधाम, धूमधाम से मनाया गणपति विवाह उत्सव...

March 14, 2026 02:29 PM

एमपी में 23 मार्च तक आएगा रिजल्ट, 1 अप्रैल से खुलेंगे स्कूल, ड्राप-आउट रोकने घर-घर पहुंचेंगे शिक्षक....

March 14, 2026 02:26 PM

गणगौर की झेल में दिखा उत्साह, भंवर म्हाने पूजन दियो गणगौर..

March 14, 2026 02:24 PM

नीमच जिला अस्पताल में डॉ. लाड धाकड़ की टीम का कमाल, जटिल ऑपरेशन से बचाई झाबुआ की महिला की जान….

March 14, 2026 02:22 PM

जीरन में भाजपा के दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य आगाज, कार्यकर्ताओं ने सीखी संगठन की रीति-नीति....

March 14, 2026 02:20 PM

स्वर्गीय मनीष सोनी (चप्पू) की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर हिन्दू धर्मशाला, छोटीसादड़ी में विशाल रक्तदान शिविर...

March 14, 2026 02:14 PM

वनांचल और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछाने की तैयारी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष की बड़ी सफलता...

March 14, 2026 01:26 PM

ऑटोमोबाइल दुकान मे हुई चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार..

March 14, 2026 01:22 PM

जावरा शहर पुलिस को वाहन चोरी के मामले में मिली बडी सफलता, चोरी गई मारुति ईको कार व इलेक्ट्रांनिक सामान बरामद...

March 14, 2026 01:13 PM

जिला यूनेस्को एसोसिएशन के तत्वावधान में मनाया अनोखे तरीके से जन्मदिन, जरूरतमंद व गरीब बच्चों के बीच जन्मदिन मनाना सराहनीय है - माली...

March 14, 2026 01:09 PM

प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने नीमच में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ की बैठक जिले की विकास गतिविधियों का लिया जायजा...

March 14, 2026 12:01 PM

संसद में नीमच को राजस्थान में बताना जिले की अस्मिता का अपमान - तरूण बाहेती, वित्त मंत्री के बयान पर कांग्रेस ने जताई कड़ी आपत्ति, सांसद गुप्ता की भूमिका पर भी उठाए सवाल....

March 14, 2026 11:41 AM

सड़क निर्माण में लापरवाही बन रही हादसों की वजह : डॉ. पृथ्वीसिंह वर्मा...

March 14, 2026 11:38 AM

चारा एवं भूसे के अवैध परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, चार ट्रक जप्त...

March 14, 2026 11:34 AM

कृषि विज्ञान केंद्र नीमच में विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण, आधुनिक खेती और प्राकृतिक कृषि की दी जानकारी....

March 14, 2026 10:06 AM

जीरन में चोरों के हौसले बुलंद, खाकी बंगला मंदिर की दान पेटी तोड़ने का प्रयास....

March 14, 2026 10:03 AM

रतलाम में ट्रैफिक पुलिस का सख्त अभियान, मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त, नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर कार्रवाई...

March 14, 2026 09:58 AM

धधकते अंगारों पर चली आस्था, चूल उत्सव में उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु...

March 14, 2026 07:25 AM