जीरन में भाजपा के दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य आगाज, कार्यकर्ताओं ने सीखी संगठन की रीति-नीति....
Updated : March 14, 2026 02:20 PM
विनोद सांवला जीरन हरवार
राजनीति
जीरन (नीमच) :- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेशव्यापी 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान' के तहत जीरन (दक्षिण मंडल) में दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का उत्साहपूर्वक शुभारंभ हुआ। स्थानीय सामुदायिक भवन (चिताखेड़ा दरवाजा) में आयोजित इस शिविर में संगठन की कार्यपद्धति को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के वैचारिक कौशल को निखारने के लिए विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जा रहा है। पंच-दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ - शनिवार, 14 मार्च को प्रातः 10 बजे कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन सत्र में जिला प्रभारी सुभाष पटेल, जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल, क्षेत्रीय विधायक दिलीप सिंह परिहार एवं प्रशिक्षण प्रभारी राकेश पप्पू जैन ने माँ भारती और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर वर्ग की शुरुआत की।
प्रथम दिन पांच सत्रों में हुआ वैचारिक मंथन - प्रशिक्षण के पहले दिन शाम 5 बजे तक कुल पांच महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किए गए, जिनमें वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन के मूल मंत्र दिए। प्रथम सत्र (वैचारिक अधिष्ठान) के तहत महेंद्र (बबलू) भटनागर ने भाजपा के वैचारिक अधिष्ठान और गौरवशाली इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला। द्वितीय सत्र (बूथ प्रबंधन) में भगतराम पाटीदार ने 'बूथ जीता-चुनाव जीता' के मंत्र के साथ बूथ प्रबंधन और 'मन की बात' कार्यक्रम की महत्ता समझाई। तृतीय सत्र (कार्य विस्तार)में प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने संगठन की मजबूती के लिए कार्य विस्तार की रणनीतियों पर अपना वक्तव्य दिया। चतुर्थ सत्र (सरकारी योजनाएं) में अवंतिका जाट ने केंद्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का रोडमैप प्रस्तुत किया। और अंतिम सत्र (इतिहास) में विधायक दिलीप सिंह परिहार ने भाजपा के संघर्षपूर्ण सफर और विकासवादी राजनीति के इतिहास से कार्यकर्ताओं को रूबरू कराया। दक्षिण मंडल महामंत्री किशन अहिरवार एवं दिलीप सिंह चौहान ने बताया कि इस प्रशिक्षण वर्ग में मंडल के सभी अपेक्षित कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की है। इस दो दिवसीय वर्ग का समापन 15 मार्च को दोपहर 1 बजे होगा, जिसमें मंडल अध्यक्ष मदन गुर्जर सहित क्षेत्र के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण को लेकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करते हैं और संगठन की कार्यपद्धति को निचले स्तर तक प्रभावी बनाते हैं।
और खबरे
बैसला में झोलाछाप डॉक्टर के फर्जी अस्पताल पर प्रशासन का डंडा, जिला कलेक्टर के निर्देश पर हुई बड़ी कार्रवाई...
May 01, 2026 01:22 PM
जिंदगी वो गढ़ेंगे जो पत्थर तोड़ते है - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल, आप ने वरिष्ठ श्रमिकों का पुष्पमाला पहनाकर किया सम्मान...
May 01, 2026 12:51 PM
सरकारी नीतियों से श्रमिकों में असंतोष सीटू ने गांधी वाटिका में मनाया मजदूर दिवस...
May 01, 2026 12:17 PM
जनगणना 2027 का पहला चरण 1 मई से, मकान सूचीकरण कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, 30 मई तक विशेष परिस्थिति में ही स्वीकृत होगा अवकाश, मकानों की गणना का राष्ट्रीय कार्य समय पर होगा पूर्ण...
May 01, 2026 12:13 PM
रात्रि चौपाल में मिली शिकायतों का समाधान, शिविर में मिलेगा योजनाओं का लाभ, 6 मई को ग्राम कोज्या में लगेगा संयुक्त विभागीय शिविर, कलेक्टर के निर्देश पर ग्रामीणों को मौके पर मिलेगा योजनाओं का लाभ...
May 01, 2026 12:12 PM
ग्रामीणों को मिलेगी डिजिटल ताकत, नेटवर्क विहीन 10 गांवों में लगेंगे मोबाइल टावर, कलेक्टर ने दी दूरसंचार कंपनियों को सशर्त अनुमति, सिंगोली, जीरन व जावद तहसील के सुदूर ग्रामों में दूर होगी मोबाइल नेटवर्क की समस्या....
May 01, 2026 12:11 PM
सरवानिया महाराज में आम आदमी पार्टी ने मनाया मजदूर दिवस, श्रमिकों का किया सम्मान...
May 01, 2026 10:19 AM
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत थाना पारसोला व डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई, 40 किलो 954 ग्राम अवैध डोडाचूरा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट कार जब्त...
May 01, 2026 09:17 AM
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत 68F की बड़ी कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट धारा 68F(1) में अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों पर शिकंजा, करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज....
May 01, 2026 09:15 AM
उज्जैन-नागदा में ट्रेन पर बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, तस्करी के शक में 26 नाबालिग बच्चों को बचाया....
May 01, 2026 07:18 AM
कुकडेश्वर सब्जी मंडी मामले में नगर परिषद को हाई कोर्ट से 3 माह की अतिरिक्त मोहलत...
May 01, 2026 04:45 AM
विद्युत चोरी रोकें, इनाम पाएं वर्ष 2025-26 में 204 सूचनाकर्ताओं को मिला 5.05 लाख का रिवॉर्ड, बिजली चोरी की सूचना पर 5 प्रतिशत राशि का तत्काल भुगतान, पहचान रहेगी गुप्त....
May 01, 2026 04:41 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
May 01, 2026 04:37 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
May 01, 2026 04:33 AM
नीमच जिला कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक संपन्न, भाजपा की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ जनता के बीच जाएगी कांग्रेस..
April 30, 2026 05:52 PM
राज्य स्तरीय कराते चैंपियनशिप प्रतियोगिता में नीमच जिले ने 16 मेडल जीतकर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव, 4 गोल्ड, 4 रजत व8 कांस्य पदक जीते...
April 30, 2026 05:50 PM
भीषण गर्मी में जनसेवा की मिसाल भारत विकास परिषद सुभाष शाखा द्वारा दो जल मंदिरों का शुभारंभ...
April 30, 2026 05:48 PM
मिट्टी की सेहत सुधरेगी, तो बढ़ेगा उत्पादन, कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को दिया संतुलित खाद का मंत्र….
April 30, 2026 05:47 PM
अर्न्तराष्ट्रीय नृत्य दिवस के अवसर पर एक दिवसीय कथक नृत्य कार्यशाला गुरुकुल पब्लिक स्कूल में सम्पन्न
April 30, 2026 05:46 PM