सड़क निर्माण में लापरवाही बन रही हादसों की वजह : डॉ. पृथ्वीसिंह वर्मा...
Updated : March 14, 2026 11:38 AM
अर्जुन जयसवाल नीमच
राजनीति
नीमच :- जिला योजना समिति के पूर्व सदस्य डॉ. पृथ्वीसिंह वर्मा ने नीमच–सिंगोली मार्ग और भाटखेड़ा से जावद फंटे तक बन रहे सड़क निर्माण कार्य को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य स्वागत योग्य है, लेकिन यदि निर्माण कार्य अव्यवस्थित तरीके से हो और ठेकेदार की लापरवाही के कारण यह राहगीरों के लिए जानलेवा बन जाए तो इस पर जिला प्रशासन को गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। डॉ. वर्मा ने कहा कि जब किसी सड़क का निर्माण किया जाता है और उसके विकल्प के रूप में कोई अन्य सुगम मार्ग उपलब्ध नहीं होता, तब सड़क को एक तरफ से पूरा बनाकर बाद में दूसरी तरफ का निर्माण किया जाना चाहिए, ताकि यातायात भी बाधित न हो और लोगों को कम परेशानी हो। लेकिन वर्तमान में ठेकेदार द्वारा पूरी सड़क को एक साथ खोद दिया गया है, जिससे आवागमन बेहद कठिन हो गया है। उन्होंने बताया कि जिन स्थानों पर गिट्टी बिछाई गई है वहां से चार पहिया भारी वाहन तो किसी तरह निकल जाते हैं, लेकिन दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग बेहद खतरनाक साबित हो रहा है। रात के समय मार्ग पर रेडियम संकेतक भी नहीं लगाए गए हैं, जिससे लोगों को रास्ता बदलने की जानकारी नहीं मिलती। हाल ही में इन मार्गों पर कई गंभीर दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। डॉ. वर्मा ने कहा कि दुर्घटनाओं के बाद जनप्रतिनिधि औपचारिक चिंता व्यक्त कर अपना कर्तव्य पूरा मान लेते हैं, जबकि जिला प्रशासन भी इस मामले में उदासीन नजर आ रहा है। जबकि सरकार की योजनाओं के सही क्रियान्वयन की पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होती है। उन्होंने बताया कि इन मार्गों से गुजरना मानो सर्कस के मौत के कुएं से निकलने जैसा हो गया है। सड़क पर इतनी धूल उड़ती है कि लगता है जैसे खदान क्षेत्र से होकर गुजर रहे हों। कई गांवों में नालियों के कारण घरों तक जाने के रास्ते भी बंद हो गए हैं। पुलियाएं खोदकर छोड़ दी गई हैं, जिससे मार्ग बेहद उबड़-खाबड़ हो गया है और गर्भवती महिलाओं या बुजुर्गों का निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि गांव से शहर और शहर से गांव दोपहिया वाहन से आने-जाने वाले लोगों के लिए रोजाना यह रास्ता किसी परीक्षा से कम नहीं है। घरवाले भी लगातार फोन कर यह पूछते रहते हैं कि वे सुरक्षित पहुंच गए या नहीं। डॉ. वर्मा ने जिला प्रशासन से मांग की है कि वह इन दोनों मार्गों का मौके पर निरीक्षण करे और निर्माण कार्य में सुधार कर जनता को राहत दिलाए।
और खबरे
प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने नीमच में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ की बैठक जिले की विकास गतिविधियों का लिया जायजा...
March 14, 2026 12:01 PM
संसद में नीमच को राजस्थान में बताना जिले की अस्मिता का अपमान - तरूण बाहेती, वित्त मंत्री के बयान पर कांग्रेस ने जताई कड़ी आपत्ति, सांसद गुप्ता की भूमिका पर भी उठाए सवाल....
March 14, 2026 11:41 AM
सड़क निर्माण में लापरवाही बन रही हादसों की वजह : डॉ. पृथ्वीसिंह वर्मा...
March 14, 2026 11:38 AM
चारा एवं भूसे के अवैध परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, चार ट्रक जप्त...
March 14, 2026 11:34 AM
कृषि विज्ञान केंद्र नीमच में विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण, आधुनिक खेती और प्राकृतिक कृषि की दी जानकारी....
March 14, 2026 10:06 AM
जीरन में चोरों के हौसले बुलंद, खाकी बंगला मंदिर की दान पेटी तोड़ने का प्रयास....
March 14, 2026 10:03 AM
रतलाम में ट्रैफिक पुलिस का सख्त अभियान, मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त, नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर कार्रवाई...
March 14, 2026 09:58 AM
धधकते अंगारों पर चली आस्था, चूल उत्सव में उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु...
March 14, 2026 07:25 AM
लड़खड़ाते कदमों के साथ चल रही आवरी माताजी के 20 वें मेले की तैयारियां, सभी कार्यक्रम हुए तय...
March 14, 2026 06:47 AM
स्वच्छता का शनिवार, श्रीमती बामनिया ने बघाना क्षेत्र में किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, सफाई कार्य में बाधा बन रहे अतिक्रमण हटाने व चार कर्मचारियों को काम से बंद करने के दिए निर्देश....
March 14, 2026 05:39 AM
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, मध्यप्रदेश इकाई द्वारा 6.5 किलो अवैध अफीम बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार....
March 14, 2026 05:36 AM
सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, मंदसौर में 46 ग्राम एमडी पाउडर बरामद, हीरो स्प्लेंडर सहित दो आरोपी गिरफ्तार...
March 14, 2026 05:35 AM
निःशुल्क प्रवेश के लिए पहले दिन ही उमड़ा उत्साह, सत्र 2026-27 के लिए 22 हजार से अधिक आवेदन, 28 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि....
March 14, 2026 02:40 AM
गंभीर अनियमितताओं के चलते आयुष्मान योजना से वेदान्त हॉस्पिटल इंदौर निलंबित....
March 14, 2026 02:36 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर....
March 14, 2026 02:34 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
March 14, 2026 02:26 AM
गैस सिलेंडर की किल्लत के विरोध में आज कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन....
March 14, 2026 02:07 AM
बिजली विभाग की लापरवाही से किसान की फसल जलकर राख, विद्युत तार टकराने से निकली चिंगारी से खेत में लगी आग, गेहूं और जौ की फसल को भारी नुकसान...
March 13, 2026 04:33 PM
कोटड़ी चारभुजा नाथ मंदिर में सक्रिय गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 महिलाएं गिरफ्तार, नीमच–भीलवाड़ा क्षेत्र में फैला था नेटवर्क…
March 13, 2026 04:30 PM