नीमच जिला अस्पताल में डॉ. लाड धाकड़ की टीम का कमाल, जटिल ऑपरेशन से बचाई झाबुआ की महिला की जान….
Updated : March 14, 2026 02:22 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
प्रशासनिक
नीमच :- जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों ने एक बार फिर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाते हुए एक महिला को मौत के मुँह से बाहर निकाल लिया है। झाबुआ जिले के सारंगी गांव की रहने वाली गेंदाबाई पति जितेंद्र गामड़, जो राजस्थान के कनेरा में मजदूरी करने आई थीं, अचानक रप्चरड इक्टोपिक प्रेगनेंसी जैसी जानलेवा स्थिति का शिकार हो गईं। पेट में असहनीय दर्द के बाद उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहाँ सर्जन डॉ. लाड धाकड़ और उनकी टीम की सूझबूझ ने उन्हें नया जीवनदान दिया। महिला की स्थिति इतनी नाजुक थी कि भ्रूण गर्भाशय के बजाय नली में ही फट गया था, जिससे उनके पूरे पेट में खून फैल गया और शरीर में रक्त का स्तर गिरकर महज 2 पॉइंट रह गया था। साथ ही महिला का बीपी गिरकर 72/35 पर पहुंच गया था, जो किसी भी समय जानलेवा साबित हो सकता था। सर्जन डॉ. लाड धाकड़ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बेहद साहसी फैसला लिया, क्योंकि मरीज की हालत ऐसी नहीं थी कि उन्हें हायर सेंटर रेफर किया जा सके; रास्ते में ही जान जाने का बड़ा खतरा था। डॉ. लाड धाकड़ के नेतृत्व में गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ. रुखसिन खान, डॉ. दिनेश, डॉ. कुणाल और नर्सिंग टीम ने जोखिम उठाते हुए तुरंत ऑपरेशन शुरू किया। करीब दो घंटे चले इस जटिल ऑपरेशन के दौरान और उसके बाद महिला को कुल 10 बोतलें चढ़ाई गईं, जिनमें 4 बोतल खून और 6 बोतल प्लाज्मा शामिल था। ऑपरेशन के बाद महिला को वेंटिलेटर और आईसीयू में विशेष निगरानी में रखा गया। अब मरीज पूरी तरह स्वस्थ है और उसे मैटरनिटी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है, जहाँ से शनिवार शाम उनकी छुट्टी कर दी जाएगी। गेंदाबाई और उनके परिजनों ने डॉ. लाड धाकड़ एवं पूरी टीम का आभार जताते हुए कहा कि डॉक्टरों की त्वरित निर्णय क्षमता ने ही उन्हें मौत के मुँह से सुरक्षित बाहर निकाला है।
और खबरे
राजस्थान दिवस समारोह कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता सप्ताह की शुरुआत, झरनेश्वर महादेव परिसर में चला विशेष स्वच्छता अभियान….
March 14, 2026 04:00 PM
प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ा आस्था का मार्ग, चीताखेड़ा में आक्रोश, कभी भी फूट सकता है ग्रामीणों का गुस्सा....
March 14, 2026 03:14 PM
मनासा विकासखंड में उल्लास नवभारत साक्षरता परीक्षा संपन्न, साढ़े ग्यारह हजार असाक्षरों ने दी परीक्षा....
March 14, 2026 02:44 PM
गैस किल्लत के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, विजय टॉकीज चौराहे पर गूंजे सरकार विरोधी नारे, नाले की गैस से प्रतीकात्मक चाय बनाकर किया विरोध, सिलेंडर को दी श्रद्धांजलि, गैस की कमी नहीं तो तो सिलेंडर की बुकिंग बंद क्यो - तरुण बाहेती...
March 14, 2026 02:36 PM
मादक पदार्थ की तस्करी में 6 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार..
March 14, 2026 02:33 PM
स्विफ्ट कार से दो किलो से अधिक अवैध अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार...
March 14, 2026 02:32 PM
भक्ति पांडाल बना कैलाश पर्वतधाम, धूमधाम से मनाया गणपति विवाह उत्सव...
March 14, 2026 02:29 PM
एमपी में 23 मार्च तक आएगा रिजल्ट, 1 अप्रैल से खुलेंगे स्कूल, ड्राप-आउट रोकने घर-घर पहुंचेंगे शिक्षक....
March 14, 2026 02:26 PM
गणगौर की झेल में दिखा उत्साह, भंवर म्हाने पूजन दियो गणगौर..
March 14, 2026 02:24 PM
नीमच जिला अस्पताल में डॉ. लाड धाकड़ की टीम का कमाल, जटिल ऑपरेशन से बचाई झाबुआ की महिला की जान….
March 14, 2026 02:22 PM
जीरन में भाजपा के दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य आगाज, कार्यकर्ताओं ने सीखी संगठन की रीति-नीति....
March 14, 2026 02:20 PM
स्वर्गीय मनीष सोनी (चप्पू) की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर हिन्दू धर्मशाला, छोटीसादड़ी में विशाल रक्तदान शिविर...
March 14, 2026 02:14 PM
वनांचल और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछाने की तैयारी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष की बड़ी सफलता...
March 14, 2026 01:26 PM
ऑटोमोबाइल दुकान मे हुई चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार..
March 14, 2026 01:22 PM
जावरा शहर पुलिस को वाहन चोरी के मामले में मिली बडी सफलता, चोरी गई मारुति ईको कार व इलेक्ट्रांनिक सामान बरामद...
March 14, 2026 01:13 PM
जिला यूनेस्को एसोसिएशन के तत्वावधान में मनाया अनोखे तरीके से जन्मदिन, जरूरतमंद व गरीब बच्चों के बीच जन्मदिन मनाना सराहनीय है - माली...
March 14, 2026 01:09 PM
प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने नीमच में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ की बैठक जिले की विकास गतिविधियों का लिया जायजा...
March 14, 2026 12:01 PM
संसद में नीमच को राजस्थान में बताना जिले की अस्मिता का अपमान - तरूण बाहेती, वित्त मंत्री के बयान पर कांग्रेस ने जताई कड़ी आपत्ति, सांसद गुप्ता की भूमिका पर भी उठाए सवाल....
March 14, 2026 11:41 AM
सड़क निर्माण में लापरवाही बन रही हादसों की वजह : डॉ. पृथ्वीसिंह वर्मा...
March 14, 2026 11:38 AM