संकल्प के बिना साधना का पुण्य फल नहीं मिलता है, आचार्य प्रशमेशप्रभ ने चातुर्मास धर्म सभा में कहा....
Updated : October 19, 2025 07:52 AM
अर्जुन जयसवाल नीमच
धार्मिक
नीमच । मनुष्य को कोई तपस्या उपवास या व्रत करना है तो गुरुजनों से पंचखाण का श्रवण कर संकल्प लेना चाहिए तभी उस व्रत तपस्या का पुण्य फल अधिक मिल सकता है।
संकल्प के बिना साधना का फल नहीं मिलता है। गुरु आज्ञा बिना गुरु वंदन नहीं करना चाहिए। आसन पर विराजित होने के बाद गुरु को अवगत कराने के बाद ही गुरु वंदन करना चाहिए तभी उसका पुण्य आशीर्वाद फल सही विधि विधान से मिल सकता है।यह बात आचार्य श्री विजय प्रशमेश प्रभ सुरीश्वर जी मसा ने कही।वे श्री जैन श्वेतांबर भीड़ भंजन पार्श्वनाथ मंदिर मंडल के तत्वाधान में चातुर्मास के उपलक्ष्य में पुस्तक बाजार स्थित नुतन आराधना भवन में आयोजित धर्म सभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मार्ग में चलते हुए साधु को कभी वंदन नहीं करना चाहिए । एक स्थान पर विराजित होने के बाद ही गुरु को वंदन करना चाहिए तभी उसका सही पुण्य फल मिलता है।भगवान के सामने गुरु को वंदन नहीं करना चाहिए नहीं तो वहां परमात्मा का अपमान होता है। महावीर स्वामी के निवार्ण के बाद गौतम स्वामी का निवार्ण हुआ था तीर्थंकर की अनुपस्थिति में गणधर व केवली उनका स्थान लेते हैं ।मूर्ति की पूजा होती है साक्षात् भगवान की नहीं।, भगवान की पूजा सच्चे भाव से करना चाहिए। दिखावा नहीं करना चाहिए। ग्रहस्थ व्यक्ति को साधु यदि आशीर्वाद लेना चाहता है तो वह सिर्फ मोक्ष और कल्याण का ही आशीर्वाद दे सकते है। अन्य भौतिक संसार बढ़ाने का आशीर्वाद नहीं देते है। इस अवसर पर 18 अध्ययन का वर्णन प्रस्तुत किया गया। भरत राजा, सागर चक्रवर्ती, शांतिनाथ, कुंतुनाथ महा परिन वासुदेव हरी सेन नामी राजा ने नभवती राजा काशी, नंदन विजय, महाबल सहित विभिन्न राजाओं ने अर्बो खरबों की सम्पत्ति को छोड़कर मोक्ष मार्ग और आगे बढ़े थे।जो आज भी प्रासंगिक है।इस अवसर पर समाज जनों द्वारा निरंतर आयम्बिल तप, उपवास,छठ ,अठ्म ,तेला,बियासना, एकासना की तपस्या की जा रही है। जिसमें 90 श्रद्धालु भक्तों द्वारा वर्षितप की तपस्या निरंतर चल रही है। श्री संघ अध्यक्ष अनिल नागौरी सचिव मनीष कोठारी ने बताया की इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए जिसमें समाज जनों ने उत्साह के साथ सहभागिता निभाई इस अवसर पर विभिन्न तपस्वियों की अनुमोदना तपस्वी अमर रहे ... तपस्या करने वाले को धन्यवाद ...हर्ष हर्ष जय जय की जय घोष से की गई।आचार्य श्री विजय प्रशमेश प्रभ सूरीश्वर मसा एवं मुनिराज श्री नीति प्रभ विजय मसा आदि ठाणा 2 एवं साध्वी श्रुतवर्धन मसा एवं साध्वी विरति प्रिया मसा आदि ठाणा 9 के सानिध्य में श्वेतांबर जैन समाज भीड भंजन पार्श्वनाथ मंदिर परिसर में सुबह 6बजे भक्तामर पाठ, 6:15 बजे अभिषेक, प्रतिदिन सुबह 9 बजे अमृत प्रवचन जैन भवन में तथा शाम 7 बजे प्रतिक्रमण मंदिर में भक्ति सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
और खबरे
मच्छरों से बचाव हेतु नगर परिषद ने शुरू किया फॉगिंग मशीन से कीटनाशक दवा का छिड़काव...
December 07, 2025 01:54 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
December 07, 2025 01:47 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
December 07, 2025 01:45 AM
मुख्य अतिथि एवं कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने ली आकर्षक परेड की सलामी, होमगार्ड दिवस पर कलेक्टर ने बढ़ाया जवानों का मनोबल, उत्कृष्ट कार्यों का किया सम्मान, जिले में होमगार्ड स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया...
December 06, 2025 05:12 PM
कार्यक्रम अधिकारी अंकिता पंड्या ने आंगनवाड़ी केंद्र एवं शिशु गृह का निरीक्षण किया...
December 06, 2025 03:10 PM
विश्व हिंदू परिषद ने मनाया शौर्य दिवस, आतिशबाजी के साथ की भारत माता की आरती....
December 06, 2025 03:06 PM
खुशियों की सर्दी अभियान के तहत देवदा में 65 जरूरतमंद विद्यार्थियों को बांटे स्वेटर, रमणी फाउंडेशन की फाउंडर मौलिशका व टीम देवदा स्कूल की हरियाली व व्यवस्था देखकर हुए अभिभूत, एक दिन एक रुपया दान योजना की बनी आजीवन सदस्य...
December 06, 2025 03:00 PM
कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस का आयोजन स्वस्थ धरा खेत हरा....
December 06, 2025 02:57 PM
सड़क हादसे में माता-पिता मौत के बाद अनाथ हुए बच्चों की मदद के लिए सेन समाज आया आगे श्रद्धांजलि सभा में हर संभव मदद करने का दिलाया भरोसा....
December 06, 2025 02:42 PM
सफाई व्यवस्था का हाल जानने, सीएमओ श्रीमती बामनिया पहुंची मूलचंद मार्ग एवं प्राइवेट बस स्टैंड, दिए जरूरी निर्देश, कुछ दुकानों के सामने से हटवाया अतिक्रमण, कुछ को दी चेतावनी...
December 06, 2025 02:20 PM
बोतल में कैद किया भूत, मंत्रशक्ति से लगाई आग मॉडल स्कूल नीमच में जादू नहीं विज्ञान है का जिला स्तरीय आयोजन सम्पन्न...
December 06, 2025 02:18 PM
साप्ताहिक जैविक हाट में नगर पालिका का जैविक खाद एवं आँवले रहे सब की पसंद, सीएमओ श्रीमती बामनिया स्वयं रही स्टाल पर मौजूद....
December 06, 2025 02:16 PM
तपोभूमि पर मनाया महापरिनिर्वाण दिवस...
December 06, 2025 02:14 PM
मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त आदतन आरोपी अशोक उर्फ बंशीलाल धाकड की मादक पदार्थ तस्करी पर रोक लगाने हेतु पिट एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही, केन्द्रीय कारागृह इंदौर भेजा गया...
December 06, 2025 01:49 PM
714 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा की तस्करी करते 01 आरोपी गिरफ्तारी, रतनगढ़ पुलिस को मिली सफलता...
December 06, 2025 01:36 PM
फर्जी रजिस्ट्री करवाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, जाली दस्तावेज से बनावटी व्यक्ति के द्वारा अलग अलग पांच फर्जी रजिस्ट्री करवाई....
December 06, 2025 01:31 PM
सिविल अस्पताल मनासा में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने सी.एम.एच.ओ. ने ली बैठक, दिए सख्त निर्देश...
December 06, 2025 01:27 PM
रतनगढ़ में बाल विवाह रोकथाम प्रशिक्षण सम्पन्न….
December 06, 2025 01:22 PM
जैविक उत्पादों को बढ़ावा देने जिला प्रशासन की पहल है, जैविक हाट, कलेक्टर एवं जि.प.सदस्य सुश्री धाकड़ ने किया जैविक हाट का अवलोकन, कलेक्टर ने खरीदे जैविक हाट से जैविक उत्पाद...
December 06, 2025 01:21 PM