FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर जिला पुलिस की अनूठी पहल, रन फॉर यूनिटी में जिला के थानों और मुख्यालय पर आयोजित हुआ कार्यक्रम....

  Updated : October 31, 2025 08:10 AM

सुरेश नायक निंबाहेड़ा

  प्रशासनिक

चित्तौड़गढ़ :- देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर जिला पुलिस द्वारा शुक्रवार को 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिले के सभी थानों और मुख्यालयों पर आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य भारत की एकता और अखंडता को सुदृढ़ करना है। इसमें पुलिसकर्मी, छात्र, सामुदायिक पुलिसिंग के सदस्यों और नागरिकों ने देशभक्ति का संदेश दिया। दौड़ सुबह 7 बजे एक से 1.5 किलोमीटर की दूरी तक आयोजित की गई, जो राष्ट्रीय समरसता का प्रतीक बनी। पुलिस लाईन में पौधारोपण किया गया व मूर्ति पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की गई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रदर्शनी भी लगाई गई। देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर चित्तौड़गढ़ में एक बार फिर एकता, अखंडता और राष्ट्रीय समरसता का संदेश गूंजा। 31 अक्टूबर को जिला पुलिस जिले के सभी थानों और मुख्यालय पर 'Run for Unity' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। पुलिस श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि यह कार्यक्रम भारत की एकता और अखंडता के प्रति नागरिकों की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने कहा कि जिले के पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों, स्कूली बच्चों और स्थानीय नागरिकों की सहभागिता के साथ यह दौड़ आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि ‘रन फॉर यूनिटी’ सुबह 7 बजे के बीच शहर के दुर्ग पर जोरला पोल से पाडन पोल तक तथा सदर थाना क्षेत्र में प्रताप सर्कल स्थित शहिद स्मारक से इंदिरा गांधी स्टेडियम तक 1 से 1.5 किलोमीटर की दूरी तक दौड़ आयोजित की गई। दुर्ग पर जोरला पोल पर पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई, उसके बाद उक्त प्रेरणादायक दौड़ का आयोजन हुआ जो पाडन पोल पर जाकर समाप्त हुई, जहां सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गए। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह ने बताया कि मुख्यालय सहित जिले के समस्त थानों में राष्ट्रीय एकता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए, जिसमें एक से डेढ़ किलोमीटर की दौड़, पुलिस लाईन में पौधरोपण व सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की गई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सरदार पटेल की जीवनी से संबंधित विभिन्न जीवन के पहलुओं को प्रदर्शित करते हुए एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसका भी जिला कलेक्टर, जनप्रतिनिधियों व सामाजिक लोगो द्वारा अवलोकन किया गया। समस्त थानों पर भी इसी प्रकार प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

भारतीय मजदूर संघ का दीपावली मिलन समारोह कल...

October 31, 2025 03:37 PM

कृषि विस्तार अधिकारी शक्तिपाल शर्मा हुए सेवानिवृत्त....

October 31, 2025 03:36 PM

शासकीय महाविद्यालय जीरन में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस...

October 31, 2025 12:48 PM

जिला स्तरीय युवा उत्सव रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन जीरन कॉलेज में संपन्न....

October 31, 2025 12:38 PM

ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला का आयोजन....

October 31, 2025 12:22 PM

अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की तस्करी करने वाले आरोपी को 12 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1,50,000 रू के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया...

October 31, 2025 12:21 PM

स्वदेशी से आत्मनिर्भर भारत का संकल्प पूरा होगा - श्रीमती चोपड़ा, नपा के विशेष सम्मेलन में आत्मनिर्भर भारत व जीएसटी सहित सभी प्रस्ताव पारित....

October 31, 2025 12:10 PM

आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ इकाई उज्जैन द्वारा हर्षल बहरानी नायब तहसीलदार देवास ग्रामीण के विरूद्ध की गयी ट्रेप कार्यवाही, नायब तहसीलदार हर्षल बहरानी को 15000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा...

October 31, 2025 11:58 AM

अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ डी.एस.टी. एवं थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़ की कार्यवाही, 69 किलो अवैध अफीम डोडा चूरा व एक क्रेटा कार जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार...

October 31, 2025 11:53 AM

मोदी जी के नेतृत्‍व में भारत बदल रहा है, दुनिया से मुकाबला कर रहा है - श्री गुप्‍ता, जिला स्‍तरीय युवा सम्‍मेलन सम्‍पन्‍न...

October 31, 2025 11:48 AM

नीमच पुलिस ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिले में आयोजित एकता दौड़-रन फ़ॉर यूनिटी, राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल द्वारा दिलवाई गई शपथ....

October 31, 2025 11:26 AM

सीआरपीएफ द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम एवं सत्यनष्ठिा की प्रतिज्ञा का आयोजन...

October 31, 2025 11:20 AM

पालसोड़ा में सरदार पटेल की जयंती मनाई, ट्रैक्टर से निकाली वाहन रैली....

October 31, 2025 11:12 AM

रूपये दोगुना करने का लालच देकर महिलाओं से लाखों रूपयों की धोखाधड़ी करने वाले पति-पत्नी को 03-03 वर्ष का सश्रम कारावास व 03-03 लाख रूपये अर्थदण्ड....

October 31, 2025 10:02 AM

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाई, सरदार पटेल की जयंती पर किया याद, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नीमच ग्रामीण-2 ने किया कार्यक्रम...

October 31, 2025 09:34 AM

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर जिला पुलिस की अनूठी पहल, रन फॉर यूनिटी में जिला के थानों और मुख्यालय पर आयोजित हुआ कार्यक्रम....

October 31, 2025 08:10 AM

राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन....

October 31, 2025 06:34 AM

स्वतंत्र भारत को एक सूत्र में पिरोने वाले लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ति पर कारोई पुलिस थाना के आव्हान पर रन फोर युनिटि का आयोजन किया गया....

October 31, 2025 06:18 AM

देव प्रबोधिनी एकादशी पर श्रीराम पथ गमन क्षेत्र होगा 3,51,111 दीपों से रोशन....

October 31, 2025 03:43 AM