FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

मध्यप्रदेश पुलिस की चोर और ठग गिरोहों पर बड़ी कार्रवाई, 1 नवंबर से अब तक पुलिस ने 1 करोड़ रूपये से अधिक की संपत्ति की बरामद....

  Updated : November 13, 2025 05:55 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

मध्‍यप्रदेश पुलिस द्वारा राज्यभर में चोरी, नकबजनी एवं वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मध्‍यप्रदेश पुलिस की सक्रियता, तकनीकी विश्लेषण और त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप विगत 10 दिनों में चोरी-लूट व ठगी का पर्दाफाश कर सोने-चाँदी के जेवर एवं वाहन सहित 1करोड रुपये से अधिक की संपत्ति बरामदकी है।
प्रमुख कार्रवाई - रतलाम पुलिस - औद्योगिक क्षेत्र में चोरी का खुलासा करते हुए 25 हजार 40 रूपए नगदी बरामद की, वहीं स्टेशन रोड थाना पुलिस ने 18 लाख रूपए मूल्य के सोने के जेवरात बरामद जब्‍त किए, जिसमें फरयादी का बेटा ही आरोपी निकला। देवास - फर्जी पेमेंट स्क्रीनशॉट दिखाकर दुकानदारों से ठगी करने वाले एक युवक और युवती को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चांदी के जेवर, एलईडी टीवी सहित घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की, जिसकी कुल कीमत 1 लाख 5 हजार 200 है। दूसरे प्रकरण में नकली पुलिस बनकर महिला से सोने की चेन ठगने वाले आरोपी को देवास पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से लगभग 3 लाख रूपए मूल्य की सोने की चेन बरामद की भोपाल - थाना कोहेफिज़ा पुलिस ने एक शातिर नकबजन को गिरफ्तार कर 22 लाख रुपये मूल्य की सम्‍पत्ति बरामद की विदिशा - जिले के सिरोंज पुलिस ने अंतरजिला चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 10 लाख 60 हजार रूपए मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण व बाइक बरामद किए। थाना शमशाबाद पुलिस ने 3 लाख 20 हजार रूपए कीमत की चोरी गई कार बरामद की ग्वालियर - जीआरपी पुलिस ने खड़ी ट्रेन में हुई चोरी के मामले में 10 लाख 43 हजार रूपए मूल्य के जेवरात व एक कार, जबकि भोपाल जीआरपी ने 1 लाख 74 हजार रूपए मूल्य का मशरूका बरामद किया. सिंगरौली - पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 8 लाख रूपए मूल्य के गहने व नकदी जब्त की। राजगढ़ - जिले में एक के बाद एक कई सफलताएँ हासिल की गईं। कोतवाली पुलिस ने वाहनों की बैटरियाँ चोरी करने वाले गिरोह से 4 लाख 99 हजार रूपए का मशरूका, माचलपुर पुलिस ने मंदिर की दान पेटी से चोरी करने वाले चार आरोपियों से 10 हजार रूपए नगदी, और कुरावर पुलिस ने 90 वर्षीय बुजुर्ग से ठगी के मामले में 50 हजार नकदी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया खंडवा - जिले की मांधाता और छैगांवमाखन पुलिस ने मिलकर दो अलग-अलग कार्यवाहियों में कुल 5लाख 3 हजार रूपए का तांबे-पीतल, मोटरसाइकिलें और अन्य सामान बरामद किया. सागर - जिले की रहली थाना पुलिस ने 30 हजार रूपए की चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। दमोह - जिले में देहात थाना पुलिस ने 6 लाख रूपए की संपत्ति बरामद की। गुना - जिले की मधुसूदनगढ़ पुलिस ने कियोस्क संचालकों से हुई दो लूट की वारदातों का पर्दाफाश करते हुए 16 हजार रूपए की राशि बरामद की खरगोन - पुलिस ने होंडा शोरूम चोरी मामले में आरोपी को पकड़कर 2 लाख 40 हजार रूपए नगद जब्त किए। शाजापुर -पुलिस ने 4 लाख 64 हजार रूपए की संपत्ति. नर्मदापुरम - पुलिस ने 2 लाख 50 हजार रूपए की संपत्ति। बैतूल -पुलिस ने 35 हजार की संपत्ति जब्‍त, सीहोर - पुलिस ने 1 लाख की संपत्ति जब्‍त। इंदौर - विजयनगर थाना पुलिस ने 6 लैपटॉप और 50 हजार नकदी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उज्जैन - पुलिस ने दो अलग-अलग कार्यवाहियों में साधु वेशधारी गिरोह को 30 मिनट में गिरफ्तार कर 1 लाख 5 हजार मूल्य के आभूषण व नकदी बरामद की तथा नौकरी का झांसा देकर 8 लाख रूपए ठगने वाले आरोपी को भी पकड़ा। मध्‍यप्रदेश पुलिस द्वारा की गई इन सघन और त्‍वरित कार्रवाई का आमजन पर अत्‍यंत सकारात्‍मक प्रभाव पड़ा हैं। अपराधियों की बड़े पैमाने पर हुई धरपकड़ और 1 करोड़ से अधिक संपत्ति की बरामदगीने नागरिकों में सुरक्षा की भावना को सुदृढ किया है। मध्‍यप्रदेश पुलिस की इस सक्रियता और तत्‍परता से जहां एक और अपराधियों के हौसले पस्‍त हुए हैं वहीं दूसरी ओर आमजनता के बीच पुलिस के प्रति विश्‍वास और सम्‍मान बढ़ा है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

मध्यप्रदेश पुलिस की चोर और ठग गिरोहों पर बड़ी कार्रवाई, 1 नवंबर से अब तक पुलिस ने 1 करोड़ रूपये से अधिक की संपत्ति की बरामद....

November 13, 2025 05:55 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

November 13, 2025 05:44 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

November 13, 2025 05:22 AM

गणना फार्म भरने में मतदाताओं का सहयोग कर सकेगा बी.एल.ओ., मतदाताओं की सुविधा के लिए हेल्‍पडेस्‍क स्‍थापित की जाएगी, म.प्र.के मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी ने वी.सी. के माध्‍यम से की एस.आई.आर. कार्य की प्रगति की समीक्षा...

November 12, 2025 04:38 PM

नपा व यातायात विभाग की संयुक्त कार्यवाही, गायत्री मंदिर मार्ग पर चली अतिक्रमण हटाओ मुहिम, आवागमन में बाधित अतिक्रमण हटाया, दुकान के बाहर शेड वालों को दीया अतिक्रमण हटाने 3 दिन का समय...

November 12, 2025 03:57 PM

सेमर्थली विद्यालय में एक देश एक चुनाव की विद्यार्थियों के साथ संगोष्ठी संपन्न, विद्यार्थियों के साथ साथ पूरे देश के लिए जरूरी है एक देश एक चुनाव - आंजना...

November 12, 2025 01:33 PM

मुख्यमंत्री ने नीमच जिले की 1.58 लाख लाड़ली बहनों को 23.70 करोड़ की राशि का अंतरण किया...

November 12, 2025 12:38 PM

बच्चों को निमोनिया से बचाने के लिये सांस अभियान का हुआ शुभारंभ...

November 12, 2025 12:37 PM

दुग्‍ध समृद्धि योजना के तहत पालसोडा में पशुपालकों की कार्यशाला सम्पन्न....

November 12, 2025 12:37 PM

जावद में कालोनी विकसित करने की अनुमति जारी....

November 12, 2025 12:36 PM

ग्राम पंचायत बड़ी में स्‍थानीय क्षेत्र विकास निधि से 6 कार्यो के लिए 49.72 लाख की राशि स्‍वीकृत...

November 12, 2025 12:32 PM

दो दिवसीय मेवाड़ केसरी कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन कल से, जवाहर फाउण्डेशन, जिला यूनेस्को एसोसिएशन व पूर्वांचल जन चेतना समिति के संयुक्त तत्वावधान में होगा आयोजन, राजस्थान राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव दत्ता भी रहेंगे उपस्थित....

November 12, 2025 12:10 PM

कालू लाल सेन का सड़क दुर्घटना में निधन, पंचतत्व में विलीन....

November 12, 2025 11:58 AM

रेगर समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह आगामी नीमच में तैयारियां जोरों पर...

November 12, 2025 11:56 AM

आत्महत्या की रोकथाम पर व्याख्यान माला...

November 12, 2025 11:49 AM

ग्राम जाट मे तेजपाल नाट्य कला मंडल द्वारा श्री वीर तेजाजी महाराज के छः दिवसीय खेल का हुआ शुभारंभ....

November 12, 2025 11:32 AM

मुस्कान विशेष अभियान के अन्तर्गत अपहृत गुमशुदा नाबालिग बालिका को 24 घंटे के अंदर सकुशल दस्तयाब करने में बघाना पुलिस को मिली सफलता...

November 12, 2025 07:02 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

November 12, 2025 05:13 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

November 12, 2025 04:43 AM