प्रदेश के 260 सांदीपनि विद्यालयों में 950 स्कूल लीडर्स के अनुकरणीय प्रयासों को सराहना, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिये किये जा रहे हैं प्रयास....
Updated : November 19, 2025 03:39 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित सांदीपनि विद्यालय शिक्षण नेतृत्व और शैक्षिक वातावरण में गुणवत्ता के नये मानक प्रस्तुत कर रहे हैं। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये इन विद्यालयों में शिक्षकों को उनके नवाचारी प्रयासों के लिये राज्य स्तरीय पहचान प्रदान करने तथा उनके प्रोत्साहन के लिये "प्रेरक प्रयास" कार्यक्रम की अभिनव पहल प्रारंभ की गई है। इस पहल से विद्यालयों के स्कूल लीडर्स और शिक्षकों द्वारा किये जा रहे अनुकरणीय एवं प्रभावी कार्यों को हर सप्ताह राज्य स्तर से सभी विद्यालयों में विस्तारित किया जा रहा है। प्रेरक प्रयास कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सांदीपनि विद्यालय स्तर पर हो रहे हर सकारात्मक प्रयास, चाहे वह छोटा हो या बड़ा उनकी समय पर पहचान हो और सबसे सामने लाया जाये। इस प्रयास से सीखने और सिखाने की परंपरा को बढ़ावा मिल रहा है। इस कार्यक्रम में हर सप्ताह विद्यालयों में नेतृत्व, शिक्षण पद्धति, विद्यार्थी की उपस्थिति एवं प्रगति, नवाचार को पहचान कर चयन किया जाता है, जिन्हें तीन श्रेणियों में आरंभकर्ता, प्रयासकर्ता, सर्वोत्तम गुणवत्ता के रूप में बांटा जाता है। उन्हें विद्यालय स्तर पर सम्मानित कर राज्य स्तर पर बढ़ावा देने के लिये बहुरंगीय पोस्टर के माध्यम से सभी शिक्षकों के बीच साझा किया जाता है। प्रदेश में 260 सांदीपनि विद्यालयों में 950 से अधिक शिक्षकों के अनुकरणीय प्रयासों को राज्य स्तर पर पहचान दिलायी गयी है।
विद्यांजलि पोर्टल के माध्यम से स्वयंसेवकों को आमंत्रण - केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय ने विद्यांजलि पोर्टल की शुरूआत की है। इस पोर्टल के माध्यम से स्कूल शिक्षा को सामुदायिक भागीदारी से मजबूत करने के प्रयास किये जा रहे हैं। नई शिक्षा नीति-2020 में स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में सहभागिता को प्रोत्साहित करने के बिन्दु को मुख्य रूप से जोड़ा गया है। विद्यांजलि एक ऐसा मंच है, जहाँ विभिन्न पृष्ठभूमि से जुड़े लोग जैसे पेशेवर, सेवानिवृत्त, गृहणियां और स्वयंसेवी संगठन अपने समय, कौशल और संसाधनों के माध्यम से शासकीय विद्यालयों की गुणवत्ता सुधार में सहभागी बन सकते हैं। यह पहल स्वच्छ भारत मिशन के अनुरूप शुरू की गयी है।
और खबरे
प्रदेश के 260 सांदीपनि विद्यालयों में 950 स्कूल लीडर्स के अनुकरणीय प्रयासों को सराहना, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिये किये जा रहे हैं प्रयास....
November 19, 2025 03:39 AM
अब बिना अतिरिक्त शुल्क के डाकघर में भी जमा होंगे बिजली बिल, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में बिजली बिल भुगतान की सुविधा शुरू....
November 19, 2025 03:37 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
November 19, 2025 03:25 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
November 19, 2025 03:23 AM
जीरन पुलिस ने नगर परिषद जीरन के फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार...
November 19, 2025 03:12 AM
जिला स्तरीय जन सुनवाई शिकायत निवारण एवं सीएम हेल्पलाईन शिविर आयोजन, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का किया संतुष्टि पूर्वक निराकरण, 58 आवेदकों की शिकायतों के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिये निर्देश....
November 18, 2025 02:46 PM
अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जप्त दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, महिन्द्रा बोलेरो पीकअप से कर रहे थे तस्करी, सिंगोली पुलिस को मिली सफलता....
November 18, 2025 02:44 PM
ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत मनासा पुलिस की बड़ी सफलता, 17 गुमशुदा व्यक्तियों को अपने परिवार से मिलाया....
November 18, 2025 02:43 PM
इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन आइएनओ नीमच ने मनाया प्राकृतिक चिकित्सा दिवस...
November 18, 2025 02:42 PM
सांसद अग्रवाल के नेतृत्व में टेक्सटाइल उद्घमियो ने मुख्यमंत्री के समक्ष रखी औद्योगिक समस्याऐ...
November 18, 2025 12:35 PM
कलेक्टर श्री चंद्रा की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक सम्पन्न.…
November 18, 2025 12:34 PM
जिले में खाद की पर्याप्त उपलब्धता, अधिकारी कर रहे निगरानी, जिले में 17366 मिट्रीक टन उर्वरक उपलब्ध है, खाद की नहीं है कोई कमी...
November 18, 2025 12:33 PM
कलेक्टर श्री चंद्रा ने की जनसुनवाई, 56 आवेदकों की समस्याएं सुनी....
November 18, 2025 12:28 PM
ठण्ड को दृष्टिगत रख कक्षा 8वीं तक के स्कूल प्रात: 9 बजे पूर्व नहीं खुलेंगे, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...
November 18, 2025 12:28 PM
सुवासरा क्षेत्र में मतदान केंद्र 55 बांकली बना पहला केंद्र जिसने SIR का शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण किया, बीएलओ श्री भरत कुमार व्यास ने बीएलओ ऐप पर गणना पत्रक शत-प्रतिशत अपडेट कर हासिल की सफलता, कलेक्टर ने प्रशंसा कर, बीएलओ को दी शुभकामनाएं....
November 18, 2025 12:16 PM
विगत 02 वर्षों से धोखाधडी के प्रकरण में फरार चल रहे 5,000 रुपये के ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार, रतनगढ पुलिस को मिली सफलता...
November 18, 2025 09:51 AM
नगरीय निकायों के पेंशनरों के डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र के लिये जागरूकता अभियान, डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र की प्रक्रिया पारदर्शी और सुलभ...
November 18, 2025 02:56 AM
एसआईआर के दौरान दस्तावेज प्रस्तुति के संबंध में आयोग द्वारा निर्धारित किए गए नियमों को किया स्पष्ट....
November 18, 2025 02:54 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
November 18, 2025 02:45 AM